8 देशों के 44 प्रतिनिधिमंडल एनएसडी के दौरे पर रंगमंडल की हीरक जयंती पर पहली बार’ रंग रथ यात्रा “.दो साल तक चलेगी देश में

नई दिल्ली । राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय( एनएसडी ) 14अगस्त से दक्षिण एशिया एवम प्रशान्त क्षेत्र के आठ देशों का नाट्य महोत्सव आयोजित कर रहा है जिसमे 44 प्रतिनिधिमंडल भाग लेंगे।

पांच दिन तक चलने वाले सत्रहवें पैसिफिक बांड थिअटर स्कूल्स फेस्टिवल एंड डायरेक्टर्स मीट की मेजबानी इस बार भारत कर रहा है।
इसके अलावा एनएसडी अपने रंगमंडल की हीरक जयंती 23 अगस्त से 8 सितम्बर तक मना रहा है जिसके दौरान नाटक खेलें जाएंगे चित्र प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी एवम सेमिनार आदि भी होंगे। एक काफी टेबल बुक भी निकलेगा।
इसकेसाथ एनएसडी देश भर में दो साल तक ” रंग रथ ” यात्रा भी शुरू करेगी जिसमें एक बस में सवार होकर रंगमंडल के कलाकार विभिन्न शहरों में जाकर नाटक करेंगे और स्कूलों आदि में उनक़ा प्रदर्शन करेंगे।
यह जानकारी एनएसडी के निदेशक चितरंजन त्रिपाठी ने दी।इस हीरक जयंती के अवसर पर श्री त्रिपाठी का 25 साल से देश भर में खेला जा रहे नाटक ताजमहल के टेंडर का भी प्रदर्शन होगा जिसमें 1998 में हुई पहली प्रस्तुति के कलाकार भाग लेंगे।इस नाटक में शाहजहां का अभिनय श्री त्रिपाठी करेंगे।

उन्होंने आज पत्रकारों को इन दोनों आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि पहली बार एनएसडी इस “”रंग रथ” यात्रा को शुरू कर रहा है ताकि घर घर तक थिएटर को पहुंचाया जाए।दिल्ली से यह यात्रा शुरू होगी और पहले चरण में ग्वालियर जाएगी ।इस तरह हम लोग मुम्बई कोलकत्ता बेंगलूर और अन्य शहरों में भी जाएंगे। इसके अलावा श्रीलंका नेपाल भूटान एवं बंग्लादेश भी जाएंगे जब वहां की स्तिथि ठीक हो जाएगी।हम लोग अमरीका यूरोप और आस्ट्रेलिया आदि जाने की भी योजना बना रहे ताकि भारतीय रंगमचं को दुनिया में पहुंचाया जा सके।भारत मे साढ़े तीन हज़ार साल पहले भरत मुनि ने नाटक का पहला शास्त्र “नाट्यशास्त्र” लिखा था। रंग रथ यात्रा की गतिविधियों का दस्तावेजीकरण होगा और दो साल के बाद उसकी पुस्तक भी निकाली जाएगी।

उन्होंने बताया कि 14 अगस्त सेशुरू होने वाले एशिया पेसिफिक फेस्टिव

लमें चीन कोरिया इंडोनेशिया सिंगपुर जापान हॉंगकॉंग बंग्लादेश मंगोलिया की नाट्य मंडलियां नाटक करेंगी और कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। एनएसडी के छात्र उद्घटान नाटक ‘राम विजय” मंचित करेंगे।
समापन नाटक 19 को इंद्रजीत नाटक से होगा।
भारत तीसरी बार इस फेस्टिवल काआयोजन कर रहा है।इससे पहले2011 और 2016 में भी भारत मेजबानी कर चुका है और कुल 6 देशों में हुए आयोजनों में भी भाग ले चुका है।

रंगमंडल प्रमुख राजेंश सिंह ने बताया कि 23 अगस्त से शुरू हो रही हीरक जयंती में 9 नाटक खेले जाएंगे और उद्घाटन समुद्र मंथन से होगा।समापन ताजमहल के टेंडर से होगा।इस दौरान आंधयुग, लैला मजनू ,बाबू जी बन्द गली का आखिरी मकान ,माई रेकासे कहूँ आदि का मंचन होगा। समापन रंग संगीत से होगा जिसमें ब ब कारन्त काजल घोष पीयूष मिश्र भास्कर चंद्रावरकर के संगीत को पेश किया जाएगा।

इस बार टिकटों के दामों में वृद्धि की गई है और 200 से 900 रुपए तक होंगे।
रंगमंडल की स्थापना 1964 में चार कलाकारों से हुई थी और पहले प्रमुख प्रख्यात अभिनेता ओम शिवपुरी थे।रंगमंडल से ओम पुरी अनुपम खेर रामगोपाल बजाज रघुवीर यदावजैसे नामचीन कलाकार जुड़े रहे।60 वर्षों में इसने 300 नाटक किये।

मुम्बई में 5 लाख रुपए में एनएसडी छात्रों को रंगमचं का प्रशिक्षण देगा।बच्चों को रंगमचं में प्रशिक्षित करने के लिए दिल्ली में रंग बाग शुरू

नयी दिल्ली । राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के निदेशक चितरंजन त्रिपाठी ने कहा है कि अभी भारतीय रंगमचं को ए आई (कृतिम बुद्धिमत्ता )से कोई खतरा नहीं है क्योंकि उसमें अभी...

हम सबके जीवन की आशा थी।

हिंदी फिल्मों की महान गायिका आशा भोसले केवल गायिका नहीं थी बल्कि लाखों करोड़ों लोगों के जीवन की आशा भी थी। उनकी गायिकी ने लोगों के जीवन में उल्लास, उमंग,...

फारूकी साहब ने ही मीर अहमियत बताई यह जमाना मीर का और मुस्तकबिल भी –प्रोफेसर अनीसुर्रहमान

उर्दू के महान शायर मीर तकी मीर मिर्ज़ा ग़ालिब से कम बड़े शायर नहीं थे।ग़ालिब ने तो खुद लिखा है - रेख्ता के तुम ही नहीं थे उस्ताद ग़ालिब,कहते हैं...

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय अब रेडियो प्रसारण और ओटी टी पलटफॉर्म भी शुरू करेगा

नयी दिल्ली । देश की सबसे बड़ी नाट्य संस्था राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय(एनएसडी) अब अपना रेडियो स्टेशन ओटी टी पलटफॉर्म और पॉडकास्ट भी शुरू करेगा।यह घोषणा आज यहाँ भारतीय रंगमहोत्सव के...

मणिपुर में नेशनल ट्राइबल फिल्म फेस्टिवल का 12 नवंबर को आगाज, जनजातीय कला और संस्कृति को सम्मान

इम्फाल । मणिपुर में 12 नवंबर से चार दिन तक 'नेशनल ट्राइबल फिल्म फेस्टिवल 2025' का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल देशभर की जनजातीय कला, संस्कृति और फिल्मों...

एशिया के सबसे बड़े साहित्योत्सव-2025 का आयोजन 7 मार्च से संस्कृति एवं पयर्टन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली । साहित्य अकादेमी द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाला साहित्योत्सव-2025 इस वर्ष एशिया का सबसे बड़ा साहित्य उत्सव होगा। 53 भाषाओं के 100 लेखिकाएँ समेत 723 लेखक और...

गुजगुजरात में जमीन आवंटन मामले में अदाणी पोर्ट्स को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहतरात में जमीन आवंटन मामले में अदाणी पोर्ट्स को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

नई दिल्ली । अदाणी समूह को बड़ी राहत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को गुजरात हाईकोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी जिसमें राज्य सरकार से अदाणी पोर्ट्स...

प्रख्यात अंग्रेजी लेखक रस्किन बॉन्ड को साहित्य अकादेमी की महत्तर सदस्यता

नई दिल्ली । साहित्य अकादेमी का सर्वोच्च सम्मान "महत्तर सदस्यता "आज अंग्रेजी के प्रख्यात लेखक और विद्वान रस्किन बॉन्ड को प्रदान की गई।उनकी अस्वस्थताके कारण यह सम्मान उनके मसूरी स्थित...

विश्व रेडियो दिवस:बेहद रोमांचक है वायरलेस दुनिया

बीजिंग । 3 नवंबर, 2011 को यूनेस्को ने हर साल 13 फरवरी को "विश्व रेडियो दिवस" ​​के रूप में नामित करने का निर्णय लिया। 13 फरवरी 1946 को संयुक्त राष्ट्र...

पटना में गंगा नदी के तट पर लगेगी राजेंद्र प्रसाद की 243 मीटर ऊंची प्रतिमा

पटना । बिहार की राजधानी पटना में गंगा तट पर देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद की 243 मीटर ऊंची प्रतिमा लगेगी। यह प्रतिमा गुजरात में नर्मदा के किनारे बने...

भारतीय कला विरासत की अनोखी झांकी लाल किले में

नई दिल्ली । विश्व के प्रसिद्ध "आर्ट बिनाले" की तर्ज़ पर अब देश में पहला "बिनाले "8 दिसम्बर से राजधानी के ऐतिहासिक लाल किले में होगा।31 मार्च तक चलने वाले...

तेजी बच्चन ने लेडी मैकेबेथ की भूमिका निभाई थी

नई दिल्ली। प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी एवम भारत छोड़ो आंदोलन में जेल जानेवाले प्रसिद्ध रंगकर्मी एवम लेखक वीरेन्द्र नारायण द्वारा निर्देशित नाटकों में तेजी बच्चन ने ही नहीं बल्कि देवानंद की...

admin

Read Previous

सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडीज को जन्मदिन पर गिफ्ट किया ‘यॉट’

Read Next

रूस का दावा, यूक्रेन के ड्रोन के कारण लगी जापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र में आग

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com