रूस का दावा, यूक्रेन के ड्रोन के कारण लगी जापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र में आग

मास्को । रूस ने सोमवार को दावा किया कि यूक्रेन के जापोरिज्जिया परमाणु संयंत्र पर उसने खुद गोले दागे जिससे एक कूलिंग टावर के पास आग लग गई।

रूसी विदेश मंत्रालय ने वियेना में उसके मिशन कार्यालय से जारी एक बयान में कहा, “बीती रात एक यूक्रेनी ड्रोन के हमले में जापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र (जेडएनपीपी) के कूलिंग सिस्टम के पास आग लग गई। रूस इस बात पर जोर देगा कि आईएईए (अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी) जेडएनपीपी के इलाके में हुए इस हमले के दोषियों को नामित करेगा। इस तथ्य पर और खामोश रहना कीव की धृष्टता को मौन स्वीकृति देना होगा।”

आईएईए ने कहा कि जेएनपीपी में उसके विशेषज्ञों ने शाम भर “कई विस्फोटों” की आवाज़ सुनी और प्लांट के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र से घना काला धुआं निकलता देखा।

जेडएनपीपी के दो कूलिंग टावर जेडएनपीपी की परिधि के बाहर कूलिंग पॉन्ड के उत्तरी किनारे पर स्थित हैं।

एजेंसी ने बताया कि कूलिंग टावर का उपयोग प्लांट के बिजली संचालन के दौरान किया जाता है और उनके क्षतिग्रस्त होने से शटडाउन पड़ी छह इकाइयों की सुरक्षा सीधे तौर पर प्रभावित नहीं होती है। हालांकि, साइट पर या उसके आस-पास किसी भी तरह की आग लगने से आग फैलने का खतरा रहता है।

आईएईए के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रॉसी ने पुष्टि की, “टीम को सूचित किया गया कि प्लांट के कूलिंग टावर में से एक पर आज कथित ड्रोन हमला हुआ। परमाणु सुरक्षा पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।”

एजेंसी ने कहा कि घटना व्यापकता और संभावित कारण का पता लगाने के लिए, जापोरिज्जिया के लिए आईएईए का सपोर्ट एंड एसिस्टेंस मिशन क्षति का आकलन करने के लिए कूलिंग टॉवर तक तत्काल पहुंच का अनुरोध कर रहा है।

ग्रॉसी ने दोहराया कि संयंत्र के खिलाफ की गई कोई भी सैन्य कार्रवाई संयंत्र की सुरक्षा के लिए पांच ठोस सिद्धांतों का स्पष्ट उल्लंघन दर्शाती है, जो पिछले साल मई में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में तय किये गये थे।

उन्होंने कहा, “ये लापरवाह हमले संयंत्र में परमाणु सुरक्षा को खतरे में डालते हैं और परमाणु दुर्घटना के जोखिम को बढ़ाते हैं। इन्हें अब रोका जाना चाहिए।”

–आईएएनएस

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

बलूचिस्तान: बीएलए का दावा, ’10 दिनों में किए 23 हमले, 16 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान’

क्वेटा । बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 23 अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।...

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख प्रवेश मार्ग

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया...

admin

Read Previous

8 देशों के 44 प्रतिनिधिमंडल एनएसडी के दौरे पर रंगमंडल की हीरक जयंती पर पहली बार’ रंग रथ यात्रा “.दो साल तक चलेगी देश में

Read Next

जुलाई में खुदरा महंगाई 59 महीने के निचले स्तर 3.54 प्रतिशत पर, खाद्य महंगाई में भारी गिरावट

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com