बिग बॉस 19 में नीलम गिरी हुईं नॉमिनेट, आम्रपाली दुबे ने फैंस से की वोट देने की अपील

मुंबई । टीवी रियल्टी शो ‘बिग बॉस 19’ की शुरुआत जितनी धमाकेदार हुई है, उतनी ही तेजी से अब शो में कंटेस्टेंट्स के रिश्ते, लड़ाइयों और नॉमिनेशन का दौर भी देखने को मिल रहा है। इस बार शो में एक से बढ़कर एक सेलेब्रिटी शामिल हुए हैं, लेकिन इनमें भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस नीलम गिरी का नाम सबसे अलग है।

नीलम अपनी सादगी और अपनेपन से दर्शकों के दिल में जगह बना रही हैं, लेकिन शो की स्ट्रेटेजी और घर में रह रहे कंटेस्टेंट्स की गुटबाजी का असर उन पर भी साफ नजर आ रहा है। पहले ही हफ्ते में नीलम गिरी नॉमिनेट हो गई हैं, जिससे उनके चाहने वालों को झटका लगा है। ऐसे में भोजपुरी इंडस्ट्री की एक और बड़ी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे उनके समर्थन में खुलकर सामने आई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस से नीलम के लिए वोट की अपील की है।

आम्रपाली दुबे ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में वह बताती हैं कि शूटिंग के बाद उन्होंने सीधे ‘बिग बॉस 19’ देखा है। उन्होंने कहा कि जैसे ही उन्हें नीलम गिरी के नॉमिनेट होने की खबर मिली, उन्होंने तुरंत वोट कर दिया। वीडियो में आम्रपाली कहती हैं, ”मेरा अभी-अभी शूट का पैकअप हुआ है। पैकअप होते ही मैंने कॉस्ट्यूम भी नहीं बदली और सीधे बिग बॉस देखना शुरू कर दिया, क्योंकि जैसा कि हम सब जानते हैं कि हमारी इंडस्ट्री की नीलम गिरी वहां गई हैं। मुझे पता चला कि नीलम नॉमिनेट हो गई हैं तो मैंने उन्हें वोट कर दिया है।”

आम्रपाली दुबे ने अपने फैंस और भोजपुरी दर्शकों से अपील करते हुए कहा, “मेरा आप सबसे निवेदन है कि आप भी नीलम को वोट करें। उसे बिग बॉस के घर में रहकर अपने आप को साबित करने का समय और मौका दें।”

आम्रपाली का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और उनके फैंस भी इस अपील पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

बिग बॉस के घर में इस हफ्ते काफी उथल-पुथल देखने को मिली। नॉमिनेशन की प्रक्रिया के दौरान घरवालों ने खुलकर एक-दूसरे के नाम लिए और उसके पीछे की वजहें भी बताईं। इस बार नीलम गिरी के साथ जिन अन्य सदस्यों को नॉमिनेट किया गया है, उनमें तान्या मित्तल, अभिषेक बजाज, गौरव खन्ना, जीशान कादरी, प्रणीत मोरे और नतालिया का नाम शामिल है। कई कंटेस्टेंट्स ने नीलम को ‘सॉफ्ट टारगेट’ बताया और कहा कि वो अभी तक खुद को ठीक से साबित नहीं कर पाई हैं। कुछ ने यह भी आरोप लगाया कि वह दूसरे कंटेस्टेंट्स के असर में रहती हैं और खुद का कोई मजबूत स्टैंड नहीं लेतीं। हालांकि नीलम का कहना है कि वह बराबरी से गेम खेल रही हैं और धीरे-धीरे अपनी जगह बना रही हैं।

–आईएएनएस

अनोखे ट्विस्ट के साथ आज से देखें ‘द 50’, इस शो से लिया फॉर्मेट का आइडिया

मुंबई । रियलिटी शो की दुनिया में हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है। अब ऐसा ही एक नया शो दर्शकों के लिए रविवार यानी 1 फरवरी से शुरू...

दिल्ली में खुला अनुपम खेर का नया एक्टिंग स्कूल, कहा, राजधानी अब साहस और कला का घर बन गई

मुंबई । हिंदी सिनेमा के वरिष्ठ अभिनेता अनुपम खेर सिनेमा में वर्सटाइल एक्टिंग स्किल के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने खुद हिंदी सिनेमा में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया, लेकिन...

सिंगिंग ने खोला रास्ता, फिल्मों ने बनाया निरहुआ को भोजपुरी का सुपरस्टार

मुंबई । भोजपुरी सिनेमा में जब भी टॉप एक्टर्स की बात होती है, तो दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का नाम सबसे पहले लिया जाता है। आज भोजपुरी इंडस्ट्री में...

‘गांधी टॉक्स’ की रिलीज को लेकर उत्साहित अदिति राव हैदरी, कहा- ‘इसमें शब्द नहीं , एहसास बोलेंगे’

मुंबई । बॉलीवुड में जब भी कोई अलग फिल्म आती है, तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। ऐसी ही एक अलग किस्म की फिल्म 'गांधी टॉक्स' शुक्रवार...

‘अब सहेंगे नहीं… लड़ेंगे!’, झकझोर देगा ‘द केरल स्टोरी 2’ का टीजर

मुंबई । फिल्ममेकर विपुल अमृतलाल शाह की आने वाली फिल्म 'द केरल स्टोरी 2: गोइज बियॉन्ड' का टीजर रिलीज हो चुका है। यह फिल्म पहली 'द केरल स्टोरी' की कहानी...

सबरीमाला सोना चोरी केस: एसआईटी ने एक्टर जयराम से की पूछताछ, गवाह के तौर पर पेश किए जाने की संभावना

चेन्नई । केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर से जुड़े सोना चोरी मामले में मशहूर अभिनेता जयराम से स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने पूछताछ की है। जांच एजेंसी ने अभिनेता से...

कर्नाटक: रणवीर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप

बेंगलुरु । कर्नाटक पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि अभिनेता ने इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (आईएफएफआई) के मंच से कथित...

सुभाष घई ने राष्ट्रपति मुर्मु से मुलाकात को बताया प्रेरणादायक अनुभव, कहा, ‘हर बच्चे को जानना चाहिए उनकी कहानी’

मुंबई । मशहूर फिल्म निर्माता सुभाष घई ने गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। इस मुलाकात को उन्होंने अपनी जिंदगी के सबसे प्रेरणादायक पलों में...

राजेश खन्ना के गाने को अजित पवार ने किया था जमकर इन्जॉय, सिंगर राहुल वैद्य ने शेयर किया आखिरी मुलाकात का वीडियो

मुंबई । महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख अजित पवार के निधन से पूरा देश स्तब्ध है। गुरुवार को उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम...

सुभाष घई ने पीएम मोदी की जादुई शख्सियत की तारीफ की, बोले- वे शब्दों से ज्यादा आंखों से बात करते हैं

मुंबई । डायरेक्टर सुभाष घई ने भारतीय इंडस्ट्री को कई दशकों तक नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। उन्होंने न सिर्फ अपनी फिल्मों के जरिए लोगों का मनोरंजन किया, बल्कि समाज,...

अजित पवार के आकस्मिक निधन पर बॉलीवुड स्तब्ध, पवन कल्याण, रितेश देशमुख समेत कई सेलेब्स ने व्यक्त किया दुख

मुंबई । एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान हादसे में निधन हो गया है। इस घटना से राजनीति गलियारे से लेकर बॉलीवुड तक में शोक की...

‘इंडस्ट्री में नई मिसाल पेश की’, अरिजीत सिंह को मिला सोना मोहपात्रा का साथ

मुंबई । मशहूर प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह ने हाल ही में ऐलान करते हुए बताया कि वे अब प्लेबैक सिंगिग के नए प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं रहेंगे। बुधवार को मशहूर...

admin

Read Previous

यूपी में 1 से 30 सितंबर तक चलेगा ‘नो हेलमेट, नो फ्यूल’ विशेष अभियान

Read Next

ट्रंप टैरिफ एक शॉक थेरेपी, भारत को निर्भरता से मुक्त होने की जरूरत : अर्थशास्त्री

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com