राहुल गांधी ने ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में फिर चलाई बुलेट, पीछे बैठीं प्रियंका

मुजफ्फरपुर । कथित वोट चोरी के विरोध में लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में बिहार महागठबंधन द्वारा निकाली गई ‘वोटर अधिकार यात्रा’ बुधवार को सीतामढ़ी पहुंच जाएगी। इससे पहले यात्रा के 11वें दिन दरभंगा से मुजफ्फरपुर जाने के क्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर से बुलेट की सवारी की।

खास बात यह है कि इस बार राहुल गांधी की बाइक पर पीछे कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा बैठी।

इस दौरान सुरक्षाकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इससे पहले वोटर अधिकार यात्रा के दौरान राहुल गांधी खुली जीप में खड़े नजर आए। उनकी गाड़ी के आगे इंडिया ब्लॉक के कार्यकर्ताओं का हुजूम नजर आया।

कार्यकर्ताओं के हाथों में पार्टी के झंडे नजर आए। राहुल गांधी को देखने के लिए सड़क पर काफी भीड़ नजर आई। सड़क के दोनों तरफ लोगों की कतार लगी थी। कुछ लोग राहुल गांधी के करीब आकर उनसे हाथ मिलाते भी नजर आए।

वोटर अधिकार यात्रा के 11वें दिन बुधवार की यात्रा की शुरुआत दरभंगा के गंगवारा महावीर स्थान से हुई है। राहुल गांधी का इस यात्रा में लोगों ने स्वागत किया। आज की इस यात्रा में विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, भाकपा माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी भी साथ हैं।

राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा बुधवार को मुजफ्फरपुर के गायघाट पहुंचेगी और फिर मुजफ्फरपुर जीरो माइल से मकसूदपुर, मीनापुर, औराई होते हुए रुन्नीसैदपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश कर जाएगी।

रात्रि विश्राम सीतामढ़ी के डुमरा हवाई अड्डे में होगा। राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा 17 अगस्त को बिहार के सासाराम से शुरू हुई है। एक सितंबर को पटना में बड़ी रैली के साथ यात्रा का समापन होगा।

–आईएएनएस

ईरान को लेकर ट्रंप की धमकियों का पूरे अमेरिका में हो रहा है विरोध

पोलिटिको के अनुसार, ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, “मंगलवार ईरान में पावर प्लांट डे और ब्रिज डे होगा-सब एक साथ। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ होगा। उस स्ट्रेट को...

महिला आरक्षण बिल पर मालिनी अवस्थी ने पीएम मोदी को कहा धन्यवाद, बोलीं-यह नारी शक्ति को मजबूती देने वाला फैसला

लखनऊ । गायिका मालिनी अवस्थी ने महिला आरक्षण बिल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल से धन्यवाद दिया। उन्होंने आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा कि अगर महिलाओं को...

केरल और पश्चिम बंगाल में भाजपा को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है: मजीद मेमन

मुंबई । वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व राज्यसभा सदस्य मजीद मेमन ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को केरल और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में महत्वपूर्ण राजनीतिक चुनौतियों...

सीएम नीतीश कुमार ने पश्चिम चम्पारण में विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

पटना । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर में विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। साथ ही कई विकास कार्यों का निरीक्षण किया और...

यूसीसी मुसलमानों के खिलाफ, मेरा एआईएमपीएलबी को समर्थन: मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी

बरेली । उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड का ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) विरोध कर रहा है। इस पर मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी ने शनिवार को अपनी प्रतिक्रिया देते...

उर्जा के भंडारण की व्यवस्था पर हमें और सोचना पड़ेगा: बाबा रामदेव

नई दिल्ली । योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध से उर्जा संकट पैदा हो गया है। पहले अकाल पड़ने की आशंका में...

अमेरिकी बजट प्रस्ताव में आया बड़ा बदलाव, घरेलू खर्च में की कटौती और रक्षा खर्च में ऐतिहासिक बढ़ोतरी

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रस्तावित वित्तीय वर्ष 2027 के बजट में घरेलू कार्यक्रमों में बड़ी कटौती देखने को मिल रहा है। प्रस्तावित बजट में फेडरल एजेंसियों...

पश्चिम बंगाल चुनाव : 4,660 नए सहायक पोलिंग स्टेशन को मंजूरी, मतदाताओं को लंबी लाइन से मिलेगा छुटकारा

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए मतदाताओं की सुविधा बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। चुनाव आयोग ने राज्य...

पश्चिम बंगाल का मालदा बांग्लादेशी घुसपैठ का गढ़ : दिलीप जायसवाल

अररिया । बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने पश्चिम बंगाल के मालदा की घटना को लेकर टीएमसी सरकार की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि मालदा बांग्लादेशी घुसपैठ का...

अनुच्छेद 370 हटाने के बाद जम्मू-कश्मीर देश के लिए बना मॉडल: उमर अहमद इलियासी

श्रीनगर । ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के प्रमुख इमाम उमर अहमद इलियासी ने शुक्रवार को कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में इतने बदलाव आए हैं कि यह...

‘बिहार की दुर्गति में सभी की भूमिका’, तेजस्वी यादव की टिप्पणी पर पप्पू यादव का जवाब

पटना । पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव के 'बिहार सबसे गरीब राज्य' वाले बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि इस दुर्गति में सभी की...

दिल्ली में रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई, नगर निगम और पुरातत्व विभाग के चार कर्मचारी गिरफ्तार

नई दिल्ली । केंद्रीय जांच ब्यूरो ने दिल्ली में रिश्वतखोरी के दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के चार कर्मचारियों को...

admin

Read Previous

पवन सिंह का नया गाना ‘सइयां सेवा करे’ रिलीज, फैंस बोले- ‘भोजपुरी का रियल हीरो यही है’

Read Next

पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह ने हिमाचल को पूरी मदद का आश्वासन दिया : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com