इब्राहिम और खुशी स्टारर ‘नादानियां’ का ‘गलतफहमी’ गाना आउट

मुंबई । अभिनेता इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर की फिल्म ‘नादानियां’ के निर्माताओं ने इसका दूसरा ट्रैक ‘गलतफहमी’ रिलीज कर दिया है। फिल्म का नया गाना प्यार के बीच आने वाली मुश्किलों को दिखाता है।

इंस्टाग्राम हैंडल पर गाना शेयर करते हुए निर्माताओं ने लिखा, “उन लोगों के लिए जिन्होंने प्यार किया, खोया और कभी समझा नहीं पाए! ‘गलतफहमी’ गाना रिलीज हो चुका है।”

‘गलतफहमी’ गाने को सचिन-जिगर ने कंपोज किया है और गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य ने गाने के बोल लिखे हैं। ट्रैक को आवाज तुषार जोशी और मधुबंती बागची ने दी है।

इब्राहिम ने कहा, ” ‘गलतफहमी’ में कुछ ऐसा है जिससे आप जुड़ सकेंगे। यह वास्तविक है और दिल टूटने के दर्द को दिखाता है। मैं यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि दर्शक इससे कैसे जुड़ते हैं। यह प्यार और नुकसान का एक ऐसा पहलू है जो भरोसेमंद है।”

खुशी ने कहा, ” ‘गलतफहमी’ ने मुझे व्यक्तिगत रूप से प्रभावित किया और यह ‘नादानियां’ एल्बम के मेरे पसंदीदा ट्रैक में से एक है। मुझे विश्वास है कि दर्शक गलतफहमी के साथ जुड़ाव महसूस करेंगे। मैं लोगों के बीच इसे पेश करके काफी खुश हूं।”

संगीतकार जोड़ी सचिन-जिगर ने कहा, ” हम दर्शकों से मिले प्यार के लिए आभारी हैं और इस प्यार भरे ट्रैक के बाद गलतफहमी को लेकर आए हैं, जहां खूबसूरती के साथ इमोशंस भरे पड़े हैं। हम एक ऐसा ट्रैक बनाना चाहते थे, जो आपको अपनी ओर खींचे, जो आपको अपनी भावनाओं के साथ थोड़ी देर बैठने पर मजबूर करे। मुझे उम्मीद है कि वे इससे उतना ही जुड़ेंगे जितना हमने इसे बनाते समय जुड़ाव महसूस किया था।”

शौना गौतम के निर्देशन में बनी ‘नादानियां’ को धर्मा एंटरटेनमेंट के तहत करण जौहर, अपूर्व मेहता और सोमेन मिश्रा ने तैयार किया है। यह फिल्म प्यार के कॉन्सेप्ट को एक नए मोड़ के साथ पेश करती है।

‘नादानियां’ में इब्राहिम अली, खुशी कपूर के साथ दीया मिर्जा और सुनील शेट्टी भी हैं। खुशी कपूर की यह तीसरी फिल्म है।

वहीं, सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान इस फिल्म के साथ डेब्यू करने को तैयार हैं।

–आईएएनएस

गुलाबो सिताबो’ रिलीज के 6 साल बाद फिर याद आए ‘मिर्जा और बांके’, शूजित सरकार ने पुरानी यादें कीं ताजा

मुंबई । डायरेक्टर शूजित सरकार की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'गुलाबो सिताबो' ने शुक्रवार को अपनी रिलीज के 6 साल पूरे कर लिए। इस दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का दिलचस्प सीन...

प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की ‘देरी’ बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा

मुंबई । भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार...

प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की ‘देरी’ बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा

मुंबई । भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार...

‘ग्राम चिकित्सालय सीजन 2’ में दिखेगी ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की असली समस्याएं : अमोल पराशर

मुंबई । अभिनेता अमोल पराशर ने अपने लोकप्रिय शो ‘ग्राम चिकित्सालय’ के दूसरे सीजन को लेकर बताया कि यह सीरीज ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े असली और चिंताजनक मुद्दों को...

राजकुमार हिरानी ने संवारा मेरा करियर, जरूरत पड़ने पर दिया साथ : अरशद वारसी

मुंबई । अभिनेता अरशद वारसी और फिल्मकार राजकुमार हिरानी ने पिछले दो दशकों में साथ मिलकर कई यादगार प्रोजेक्ट दिए हैं, जिन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। अब...

‘अनुपमा’ स्टार समर्थ जुरेल बोले – ‘सजा’ उन जज्बातों की कहानी है, जिन्हें हम सभी कभी न कभी महसूस करते हैं

मुंबई । टीवी शो 'अनुपमा' फेम अभिनेता समर्थ जुरेल अपने नए म्यूजिक वीडियो सजा को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि यह सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि उन भावनाओं की...

महिला के प्रति आपत्तिजनक व्यवहार पर एनसीडब्ल्यू सख्त, प्रणीत मोरे और हिमांशु जांगड़ा को नोटिस

नई दिल्ली । राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित स्टैंड-अप कॉमेडी शो से जुड़े मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने...

‘धमाल 4’ की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में हंसी का डबल डोज देने आ रही है पूरी पलटन

मुंबई । लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइजी की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धमाल 4' को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह चरम पर देखने को मिल रहा है। इसी को देखते हुए मेकर्स ने...

‘सिंग गीथम’ की रिलीज से पहले वेंकटेश दग्गुबती ने की सिंगीतम श्रीनिवास राव की तारीफ, कहा-रचनात्मकता की कोई उम्र नहीं होती

मुंबई । साउथ सिनेमा के मशहूर निर्देशक और स्क्रीन राइटर सिंगीतम श्रीनिवास राव की आगामी फिल्म 'सिंग गीथम' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। बुधवार को अभिनेता दग्गुबती...

आत्मनिर्भर भारत को बड़ी मजबूती: रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए 449 करोड़ रुपए के स्वदेशी जीएनएसएस जैमर खरीदने का किया करार

नई दिल्ली । आत्मनिर्भर भारत और 'मेक इन इंडिया' अभियान को आगे बढ़ाते हुए रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना की क्षमताओं को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया...

वो बेहतरीन निर्देशक हैं… ‘मैं वापस आऊंगा’ में इम्तियाज अली के साथ काम कर बेहद खुश ‘धुरंधर’ फेम दानिश पंडोर

मुंबई । आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ में एक्टिंग कर छाए अभिनेता दानिश पंडोर अब इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में नजर आएंंगे। उन्होंने इम्तियाज अली को न...

यादों में जीवन : सिर्फ 26 रुपए लेकर मुंबई पहुंचे, 60 फिल्मों में ‘नारद’ का किया रोल

मुंबई । किसी भी फिल्म में जितना अहम किरदार नायक या नायिका का होता है, उतना ही खलनायक का भी होता है। खलनायक का रोल किसी भी फिल्म में जान...

admin

Read Previous

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने विदेश मंत्री जयशंकर से की मुलाकात

Read Next

गाजियाबाद के निवाड़ी थाना क्षेत्र में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अवैध मदरसे को किया ध्वस्त

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com