जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने की ‘धुरंधर’ की तारीफ

मुंबई । आदित्य धर द्वारा निर्मित और निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर’ को रिलीज हुए एक हफ्ता हो चुका है और फिल्म बॉक्स ऑफिस से लेकर फैंस और आलोचकों की जुबान पर चढ़ रही है।

फिल्म की हर कोई तारीफ कर रहा है। हालांकि फिल्म के विषय को लेकर कुछ विवाद भी हैं। खासकर फिल्म में दिखाई गई राजनीति के साथ पाक प्रायोजित आतंकवाद पर दिखाए गए नजरिया को लेकर भी विरोध हो रहा है।इसी बीच इल्तिजा मुफ्ती ने फिल्म की तारीफ की है, लेकिन ऐसा करने की वजह कुछ और है।

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने फिल्म ‘धुरंधर’ की तारीफ की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “धुरंधर को लेकर लोगों के बीच बहुत गुस्सा है, लेकिन मुझे यह फिल्म काफी पसंद आई और दिलचस्प लगी। खासकर कास्टिंग एकदम परफेक्ट है। ज़्यादातर हिंसक बॉलीवुड फिल्मों की तरह इस बार महिलाओं को सिर्फ शोपीस के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया गया था। फिल्म बहुत अच्छी बनी है।”

इसी फिल्म में रहमान डकैत की पत्नी का रोल निभाने वाली सौम्या टंडन और बाकी एक्ट्रेसेस को भी फिल्म में उनके छोटे रोल के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। यूजर्स का कहना था कि फिल्म में एक्ट्रेस का कोई खास वजूद नहीं है, सबको वीमेन कार्ड प्ले करने के लिए कास्ट किया गया है। इस पर अभिनेत्री ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा था कि फिल्म में भले ही रोल छोटा है, लेकिन बाकी फिल्मों की तरह इस फिल्म में समंदर किनारे छोटे कपड़ों में नाचती एक्ट्रेसेस नहीं दिखेंगी। इस फिल्म में ग्लैमर नहीं है।

फिल्म ‘एनिमल’ भी में तृप्ति डिमरी और रश्मिका मंदाना को जिस तरह से दिखाया गया, उसके लिए भी आलोचनाएं की गई थी। अभिनेत्रियों के बोल्ड सीन्स की भी काफी चर्चा हुई थी। वहीं, अभी तक जिन भी राजनेताओं और बॉलीवुड स्टार्स ने फिल्म ‘धुरंधर’ की तारीफ की है, उनका मुख्य फोकस मुख्य पुरुष किरदार ही रहे हैं।

–आईएएनएस

सोनाली कुलकर्णी ने लॉन्च किया ‘हाफ टिकट फुल नागरिक’ पॉडकास्ट, बच्चों की सोच और आवाज को मिलेगा नया मंच

मुंबई । मराठी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी ने एक नया पॉडकास्ट शो शुरू किया है, जिसका नाम 'हाफ टिकट फुल नागरिक' रखा गया है। इस शो का...

‘अगर गाना अच्छा होगा तो खुद ही चलेगा’, समय रैना के मजेदार अंदाज पर हंस पड़े वरुण धवन

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म का नया गाना...

सूरज नांबियार संग अनबन की खबरों से परेशान हुईं मौनी रॉय, सोशल मीडिया पर बयां किया अपना दर्द

मुंबई । अभिनेत्री मौनी रॉय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हैं। पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि उनके...

सामाजिक दबाव से दूर ‘सेल्फ-डिस्कवरी’ की राह पर दो सहेलियां, ‘हीर सारा और पुडुचेरी’ का ट्रेलर आउट

मुंबई । पत्रलेखा और मानवी गगरू अभिनीत कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'हीर सारा और पुडुचेरी' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। मंगलवार को फिल्म के मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज...

‘धुरंधर’ की भी शुरुआत में खूब हुई आलोचना, सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव पर बोले आयुष्मान खुराना

मुंबई । अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी अपकमिंग फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' की रिलीज को लेकर उत्साहित हैं। इस बीच प्रमोशन में जुटे अभिनेता ने फिल्मों पर सोशल मीडिया...

राजवीर देओल के बर्थडे पर पापा सनी देओल और चाचा बॉबी ने दी खास दुआएं

मुंबई । अभिनेराजवीर देओल के बर्थडे पर पापा सनी देओल और चाचा बॉबी ने दी खास दुआएंता सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर मंगलवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं।...

अर्जुन कपूर के फिल्मी सफर को 14 साल पूरे, एक्टर बोले-‘परमा’ आज भी है दिल के करीब

मुंबई । अभिनेता अर्जुन कपूर ने अभिनय की दुनिया में 14 साल पूरे कर लिए हैं। उन्होंने फिल्म इश्कजादे से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। सोमवार को फिल्म...

भाग्यश्री ने बताया राजा शिवाजी’ के लिए कैसे बेटी अवंतिका ने निखारा उनका ‘राजमाता’ लुक

मुंबई । अभिनेत्री भाग्यश्री इन दिनों ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म 'राजा शिवाजी' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म में वे राजमाता जीजाबाई की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।...

फ्लैशबैक : जब शम्मी कपूर ने धर्मेंद्र को कराया था ‘अंडे और ब्रांडी’ वाला नाश्ता

मुंबई । हिंदी सिनेमा के पुराने दौर के कलाकारों से जुड़े किस्से हमेशा दिलचस्प होते हैं। ऐसा ही एक मजेदार किस्सा दिवंगत अभिनेता शम्मी कपूर से जुड़ा है, जिसे अभिनेता...

आयुष्मान खुराना के साथ काम करते वक्त घबराई हुई थीं सुम्बुल तौकीर, शेयर किया ‘आर्टिकल 15’ का अनुभव

मुंबई । टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकी अभिनेत्री सुम्बुल तौकीर ने बहुत कम उम्र में अभिनय की दुनिया में कदम रख लिया था। आईएएनएस को...

विजय के मुख्यमंत्री बनते ही फिल्म जगत में खुशी की लहर, कमल हासन से लेकर पवन कल्याण ने दी बधाई

चेन्नई । तमिल सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय ने चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके सीएम बनते ही सोशल मीडिया...

बंगाल शपथ ग्रहण: मिथुन चक्रवर्ती ने राजनाथ सिंह-योगी आदित्यनाथ के छुए पैर, अमित शाह को लगाया गले

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शनिवार को भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कई ऐसे दृश्य देखने को मिले, जिनकी...

admin

Read Previous

रजनीकांत को 75वें जन्मदिन पर मोहनलाल से लेकर कमल हासन ने दी बधाइयां

Read Next

पाक पीएम शहबाज शरीफ की फजीहत: पुतिन का इंतजार, फिर एर्दोआन मीटिंग में पहुंचने का वीडियो वायरल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com