‘शोले’ के वीरू को जब कच्ची उम्र में हुआ था पहला प्यार! लिखी थी दिल पिघलाने वाली कविता

मुंबई । रमेश सिप्‍पी के डायरेक्‍शन में बनी फिल्म ‘शोले’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में 4के वर्जन के साथ री-रिलीज हो गई है। इस फिल्म में जितना जय और वीरू की जोड़ी को पसंद किया था, उतना ही धर्मेंद्र और बसंती के रोमांस को भी पसंद किया गया था।

फिल्म शोले में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की जोड़ी ने सबका दिल जीत लिया था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हीरो धर्मेंद्र को जवानी से पहले ही किसी से प्यार हो गया था?

हम आपको शोले के दोबारा रिलीज होने के मौके पर धर्मेंद्र की उस कविता और कहानी के बारे में बताएँगे, जो उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बंटवारे से पहले लिखी थी।

कम उम्र में किसी पर दिल आ जाना या आकर्षण होना आम बात है। यह पल हर किसी की ज़िंदगी में आता है। कुछ लोग इस बारे में बताते हैं, तो कुछ नहीं, लेकिन धर्मेंद्र देओल ने अपने उस पहले और कच्चे प्यार का किस्सा सुनाया था और अपने दिल की हालत बताने के लिए एक कविता भी लिखी थी।

धर्मेंद्र अपने बेटे बॉबी देओल के साथ सलमान खान के शो ‘दस का दम’ में आए थे। शो में बॉबी ने अपने पिता को छेड़ते हुए कहा कि, “जिस लड़की के लिए आपने कविता लिखी थी, वो सुनाइए।”

प्यार (रोमांस) की बात पर धर्मेंद्र ने बताया कि पहले के जमाने में लोग थोड़े शर्मीले होते थे। सामने वाले को पता ही नहीं चलता था कि कोई उनके लिए चुपके से ठंडी आहें भर रहा है।

तभी बॉबी ने उस कविता और लड़की की बात की। धर्मेंद्र ने बताया कि उन्होंने इस कविता को ‘अनोखी कशिश, अनजाना अहसास’ नाम दिया था। उन्होंने कहा कि यह उस समय की बात है जब देश का बंटवारा नहीं हुआ था और उनकी उम्र भी बहुत कम थी।

अपनी कविता गुनगुनाते हुए अभिनेता ने कहा, “मैं छोटा था, मासूम था उम्र मेरी, वो क्या थी पता नहीं, पास जाने को जिसके, साथ बैठने को जिसके जी चाहता था। वो तालिबा थी आठवीं की, और मैं छठीं में पढ़ता था, हमारे स्कूल टीचर की बेटी थी, नाम हमीदा था। वो मुस्कुरा देती, मैं पास चला जाता। वो खामोश होती तो मैं सिर झुका लेता। वो पूछती कुछ और थी और मैं कह कुछ और जाता। ये सवाल क्या है, ये अनोखी कशिश और अन्जाना अहसास क्या है?।

बता दें कि जब धर्मेंद्र 14-15 साल के थे, जब उन्हें अपनी ही स्कूल के टीचर की बेटी पसंद आने लगी थी। अभिनेता ने इसी रोमांस को पर्दे पर जिंदा रखा और 1970 में आई ‘तुम हसीन मैं जवां’, 1971 में आई ‘मेरा गांव, मेरा देश’, 1972 में आई ‘सीता-गीता’, और 1975 में आई ‘प्रतिज्ञा’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में रोमांटिक किरदार निभाया।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

परमिश वर्मा का नया पार्टी एंथम ‘नाची जावे’ रिलीज, पैराडॉक्स के साथ जोड़ी ने बढ़ाई म्यूजिक की एनर्जी

मुंबई । पंजाबी सिंगर और अभिनेता परमिश वर्मा ने अपने नए पार्टी एंथम 'नाची जावे' को लेकर खुलकर बात की। इस गाने में उनके साथ रैपर और कलाकार पैराडॉक्स की...

‘जन नायकन’ की रिलीज पर टिकी ‘मिस्टर भारत’ की किस्मत, 24 जुलाई को सिनेमाघरों में आने की तैयारी

चेन्नई । निर्देशक निरंजन की आगामी फिल्म 'मिस्टर भारत' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। अभिनेता भारत की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म को अब 24 जुलाई को सिनेमाघरों...

‘द अलायंस’: सोहेल खान के गले लगकर फूट-फूटकर रोईं नीति टेलर, बोलीं- ‘जिंदगी ने बहुत ठुकराया है’

मुंबई । रियलिटी शो 'द अलायंस' में अभिनेत्री नीति टेलर उस समय इमोशनल हो गईं, जब अभिनेता सोहेल खान ने उन्हें नॉमिनेट कर दिया। नॉमिनेशन के बाद नीति अपने आंसू...

इंडियन आइडल में 22 वर्ष बाद लौटे अभिजीत सावंत और अमित सना, सीजन-1 की यादें की ताजा

मुंबई । म्यूजिक रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के खास 75वें एपिसोड यानी 'डायमंड जुबली स्पेशल' का जश्न मनाया गया। इस मौके पर सीजन 1 के अभिजीत सावंत और अमित साना...

‘शूट से ज्यादा एक मजेदार रीयूनियन जैसा,’ रवीना टंडन ने शेयर किया ‘वेलकम टू द जंगल’ का अनुभव

मुंबई । बॉलीवुड स्टार रवीना टंडन ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अपने पुराने दोस्तों और को-स्टार्स अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के...

गौरी के साथ आमिर खान के विवाह पर सोमी अली की प्रतिक्रिया, बोलीं- खुशी चुनने में कभी देर नहीं होती

मुंबई । गौरी स्प्रैट के साथ अभिनेता आमिर खान 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी इस शादी को लेकर अब अभिनेत्री सोमी अली की...

‘एक चतुर नार’ ने ताजा कर दीं बचपन की यादें, किशोर कुमार के बेटे ने सुनाया वो किस्सा

मुंबई । भारतीय सिनेमा के महान गायक किशोर कुमार के गाने आज की पीढ़ी के बीच भी काफी लोकप्रिय है। हाल ही में उनके बेटे सुमित कुमार ने अपने पिता...

यादों में सरोज खान: संघर्षों से शुरू हुआ सफर, ऐसे बनीं बॉलीवुड की ‘मदर ऑफ कोरियोग्राफी’

नई दिल्ली । सरोज खान भारतीय सिनेमा की उन चुनिंदा कोरियोग्राफरों में से थीं, जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा,...

भारती सिंह : छोटी उम्र में उठा पिता का साया, बेटी हुनर के दम पर बनी ‘कॉमेडी क्वीन’

मुंबई । भारतीय मनोरंजन जगत की सबसे मशहूर और सफल हास्य कलाकारों में से एक, जिन्हें 'कॉमेडी क्वीन' के नाम से भी जाना जाता है, भारती सिंह एक लोकप्रिय स्टैंड-अप...

‘वेलकम टू द जंगल की सफलता में आपका आशीर्वाद भी शामिल’, अक्षय कुमार ने फरीदा जलाल और किरण कुमार का जताया आभार

मुंबई । बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को रिलीज के बाद...

प्रख्यात रचनाकार प्रसून जोशी को मिलेगा पहला ‘एनबीटी भूषण सम्मान’

नई दिल्ली । नवभारत टाइम्स (एनबीटी) दिल्ली अपने वार्षिक आयोजन एनबीटी उत्सव 2026' में एक नई परंपरा की शुरुआत करते हुए पहली बार 'एनबीटी भूषण सम्मान' प्रदान करेगा। इस प्रतिष्ठित...

रवि किशन ने शो ‘अलायंस’ को कहा अलविदा, बोले- ‘ड्यूटी पूरी हुई, अब गोरखपुर लौट रहा हूं’

मुंबई । रियलिटी शो 'अलायंस' से अभिनेता और राजनेता रवि किशन की विदाई के बाद सेट पर भावुक माहौल बन गया। उनके जाते ही कई कंटेस्टेंट्स की आंखें नम हो...

admin

Read Previous

रजनीकांत को 75वें जन्मदिन पर मोहनलाल से लेकर कमल हासन ने दी बधाइयां

Read Next

इंडिगो पर डीजीसीए का बड़ा एक्शन, निरीक्षकों को निकाला और सीईओ को दोबारा समन किया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com