सलमान खान के पर्सनालिटी राइट्स मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को दिया 3 दिन में कार्रवाई का निर्देश

नई दिल्ली । दिल्ली हाईकोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की पर्सनालिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए दायर याचिका पर अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को यह निर्देश दिया है कि वे सलमान खान की शिकायत पर सूचना प्रौद्योगिकी नियमों के अनुसार तीन दिनों के भीतर आवश्यक कार्रवाई करें।

यह आदेश ऐसे समय में आया है जब देश में डिजिटल दुरुपयोग, फेक कंटेंट और एआई डीपफेक की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं।

सुनवाई के दौरान दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म याचिकाकर्ता की शिकायत को नजरअंदाज नहीं कर सकते। उन्हें कानूनी प्रावधानों के तहत काम करना होगा और किसी भी तरह की भ्रामक, फर्जी या अनुमति के बिना उपयोग की गई सामग्री को समय पर हटाना होगा।

हाईकोर्ट ने कहा कि गैर–सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स या वे डिजिटल कंपनियां जो सीधे तौर पर अभिनेता के नाम और पहचान का अनुचित उपयोग कर लाभ कमा रही हैं, उनके खिलाफ भी जल्द ही स्टे ऑर्डर जारी किया जाएगा।

कोर्ट में सलमान खान की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता संदीप सेठी ने अदालत के सामने कई महत्वपूर्ण तथ्य रखे। उन्होंने उन सोशल मीडिया अकाउंट्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की सूची प्रस्तुत की, जो लगातार सलमान खान के नाम, तस्वीर, आवाज और व्यक्तित्व विशेषताओं का दुरुपयोग कर रहे हैं।

वकील ने कहा कि कुछ प्लेटफॉर्म्स बिना किसी प्रमाणिकता के सलमान खान के नाम का इस्तेमाल कर विज्ञापन चला रहे हैं और कुछ उनकी तस्वीरों का उपयोग कर अपने उत्पाद बेच रहे हैं।

सलमान खान के वकील ने कहा कि दुनिया की प्रतिष्ठित टेक कंपनियों में से एक एप्पल ने एक ऐसा एप्लीकेशन डाउनलोड करने की इजाजत दे रखी है, जो अभिनेता के पर्सनालिटी राइट्स का सीधा उल्लंघन करती है। एआई आधारित चैटबॉट्स, कुछ ई-मार्केटप्लेस प्लेटफॉर्म और अन्य डिजिटल सेवाएं भी अभिनेता के नाम का गलत इस्तेमाल कर रही हैं। इनमें कुछ प्लेटफॉर्म ऐसे भी शामिल हैं जो सलमान खान की नकल करते हुए लोगों को भ्रमित करते हैं।

सलमान खान ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर याचिका में मांग की कि उनके नाम, तस्वीर, आवाज, डिजिटल पहचान, एक्सप्रेशन और उनके व्यक्तित्व की किसी भी पहचान योग्य विशेषता का बिना अनुमति व्यावसायिक उपयोग न किया जाए।

–आईएएनएस

मुम्बई में 5 लाख रुपए में एनएसडी छात्रों को रंगमचं का प्रशिक्षण देगा।बच्चों को रंगमचं में प्रशिक्षित करने के लिए दिल्ली में रंग बाग शुरू

नयी दिल्ली । राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के निदेशक चितरंजन त्रिपाठी ने कहा है कि अभी भारतीय रंगमचं को ए आई (कृतिम बुद्धिमत्ता )से कोई खतरा नहीं है क्योंकि उसमें अभी...

इंस्टाग्राम का बड़ा एक्शन: लाखों फर्जी अकाउंट हटाए, कई बड़े सेलेब्स के घटे फॉलोअर्स

नई दिल्ली । सोशल मीडिया की दुनिया में इंस्टाग्राम को सबसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म में से एक माना जाता है, जहां लोग अपने फोटो, वीडियो और रील्स के जरिए लाखों लोगों...

बंगाल में हिंसा बर्दाश्त नहीं करेंगे : लॉकेट चटर्जी

कोलकाता । बंगाल में भाजपा की वरिष्ठ नेता लॉकेट चटर्जी ने सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या मामले में ममता बनर्जी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि बंगाल में...

सीबीआई ने रिश्वत मामले में सीजीएसटी अधीक्षक को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सीजीएसटी मेरठ के एक अधीक्षक और उसके कार्यालय में कार्यरत एक कंप्यूटर ऑपरेटर को रिश्वत...

टीएमसी ही टीएमसी पर कर रही हमला, भाजपा पर आरोप बेबुनियाद : समिक भट्टाचार्य

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की बंपर जीत जैसी राजनीति में हालिया घटनाक्रमों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों...

पंजाब में धमाकों के बाद विपक्ष का हमला, कहा-कानून-व्यवस्था संभालने में भगवंत मान नाकाम

जालंधर। पंजाब के अमृतसर और जालंधर में धमाकों के बाद विपक्षी नेता सीएम भगवंत मान पर हमलावर हैं। विपक्ष के नेताओं ने कहा कि भगवंत मान प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था...

इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा आरोपी पति को दी गई जमानत सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की, आत्मसमर्पण का दिया आदेश

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के दहेज हत्या मामले में आरोपी एक व्यक्ति को इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा दी गई जमानत रद्द कर दी है। इस राहत...

पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा करने और हमारा साथ देने के लिए वियतनाम का आभार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुई बर्बर आतंकी हमले की निंदा करने और विषम स्थिति में भारत का साथ देने के लिए...

पुणे में बच्ची से रेप और हत्या मामले में राज ठाकरे ने की अपराधियों के लिए कड़ी और त्वरित सजा की मांग

मुंबई । पुणे जिले की भोर तहसील के नसरापुर इलाके में चार साल की बच्ची से रेप और हत्या के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के प्रमुख राज ठाकरे ने...

200 करोड़ ठगी केस: मकोका मामले में लीना पॉलोज की जमानत खारिज, मनी लॉन्ड्रिंग में मिली राहत

नई दिल्ली । 200 करोड़ की ठगी से जुड़े मकोका मामले में आरोपी सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी लीना मारिया पॉलोज को दिल्ली हाईकोर्ट ने जमानत देने के इनकार कर दिया...

जेबी माथेर का पिनाराई विजयन पर तंज, ‘फोटो लगाने से नहीं मिलती जीत, काम जरूरी’

तिरुवनंतपुरम । केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) की जीत के बाद पार्टी नेताओं में उत्साह का माहौल है। कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने इस...

सबरीमाला फैसले वाली पीआईएल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बोला- ‘आपको इन मुद्दों से इतनी चिंता क्यों?’

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को इंडियन यंग लॉयर्स एसोसिएशन के उस जनहित याचिका (पीआईएल) को दायर करने के अधिकार और इरादे पर सवाल उठाया, जिसके कारण सबरीमाला...

admin

Read Previous

एक्टर सोनू सूद ने बच्चों के लिए सरकार से की ऑस्ट्रेलिया की तर्ज पर कदम उठाने की गुजारिश

Read Next

वेलिंगटन टेस्ट: दूसरी पारी में भी लड़खड़ाई वेस्टइंडीज की पारी, 32 पर गंवाए 2 विकेट

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com