दिल्ली में स्कूल फीस नियंत्रण कानून लागू, अभिभावकों को मिलेगी राहत: आशीष सूद

नई दिल्ली । दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने शुक्रवार को घोषणा की कि दिल्ली स्कूल शिक्षा (शुल्क निर्धारण एवं विनियमन में पारदर्शिता) अधिनियम–2025 और इससे संबंधित नियम अब तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। शिक्षा विभाग अधिनियम व नियमों में निर्धारित सभी प्रक्रियाओं जैसे स्कूलों से फीस प्रस्तावों की जांच, अनुमतियां, रिपोर्टिंग और निगरानी को लागू करना शुरू करेगा।

सूद ने कहा कि पिछली सरकारों ने इस महत्वपूर्ण मुद्दे को 27 वर्षों तक नज़रअंदाज़ किया, जबकि वर्तमान सरकार ने कुछ ही दिनों में यह ऐतिहासिक सुधार लागू कर दिया। उनके अनुसार, इतने कम समय में एक मजबूत और पारदर्शी कानून लागू करना दिल्ली प्रशासन की दक्षता और सुशासन का प्रमाण है।

उन्होंने दोहराया, “शिक्षा व्यवसाय नहीं, अधिकार है” और सरकार हर बच्चे को ईमानदारी व निष्पक्षता के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उनके अनुसार, यह कानून न केवल अभिभावकों की चिंताओं का समाधान करेगा, बल्कि शिक्षा प्रणाली में जनता का विश्वास भी बढ़ाएगा।

सूद ने अभिभावकों से अपील की कि वे इस नए कानून को सफल बनाने और पारदर्शिता बनाए रखने में सहयोग करें।

अधिनियम और इसके नियमों को निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से की जाने वाली फीस बढ़ोतरी को रोकने, अभिभावकों को सशक्त बनाने और शिक्षा प्रणाली में पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लागू किया गया है। सरकार का लक्ष्य है कि किसी भी अनुचित और अचानक फीस वृद्धि पर रोक लगाई जाए।

इनमें फीस निर्धारण और संशोधन की प्रक्रिया में अभिभावकों की अनिवार्य भागीदारी, स्कूलों द्वारा वित्तीय विवरण, खर्च, निधि उपयोग और फीस संरचना का अनिवार्य एवं सार्वजनिक खुलासा, स्पष्ट और मजबूत शिकायत निवारण तंत्र, किसी भी अनधिकृत या अवैध फीस वृद्धि पर तुरंत कार्रवाई, फीस वृद्धि से पहले विस्तृत प्रक्रिया और सरकार की पूर्व स्वीकृति आवश्यक जैसी प्रमुख बातों को शामिल किया गया है।

सूद ने कहा कि इस कानून के लागू होने से अभिभावकों की वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान होगा और स्कूलों की निगरानी मजबूत होगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार नियमों के कड़े पालन को सुनिश्चित करेगी ताकि शिक्षा प्रणाली में विश्वास और पारदर्शिता और मजबूत हो सके।

–आईएएनएस

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

चंडीगढ़ । पंजाब पुलिस की साइबर क्राइम डिवीजन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया...

ईडी ने 2,672 करोड़ रुपए के एसजीजेएचआईएल बैंक धोखाधड़ी मामले में नई चार्जशीट दाखिल की

कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय ने श्री गणेश ज्वैलरी हाउस (आई) लिमिटेड (एसजीजेएचआईएल) और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत चल रही जांच के...

असम में एनसीबी की बड़ी कार्रवाई: दो तस्कर गिरफ्तार, 524.9 किलो गांजा जब्त

गुवाहाटी । नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की गुवाहाटी जोनल यूनिट ने असम में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान...

अवैध टेंट के व‍िवाद में सरकारी कर्मचारियों से मारपीट, ‘आप’ के सदस्‍यों पर आरोप, एफआईआर दर्ज

नई दिल्ली । दिल्ली के शालीमार बाग सीए ब्लॉक स्‍थित एक सार्वजनिक पार्क में अवैध रूप से टेंट लगाने को लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं की दबंगई का एक...

लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की कानूनी टीम पर हुए गोलीबारी के मामले के मुख्य आरोपी रोहित सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया है। लॉरेंस बिश्नोई...

ममता बनर्जी 6 मार्च को कोलकाता में देंगी धरना, मतदाता सूची में हेरफेर का आरोप

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 6 मार्च को कोलकाता में धरना देंगी। यह धरना राज्य में एसआईआर (विशेष पुनरीक्षण) प्रक्रिया के...

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दो पुलिसकर्मियों को लगाई कड़ी फटकार, आचरण को बताया अवमानना के समान

प्रयागराज/नई दिल्ली । इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आर्म्स एक्ट के मामले में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी और रिहाई में देरी को लेकर प्रयागराज पुलिस अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई है।...

झारखंड: गढ़वा में शख्स की सरे बाजार गोली मारकर हत्या के मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

गढ़वा । झारखंड के गढ़वा जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र स्थित भीड़-भाड़ वाले बिजका बाजार में तीन दिन पहले दिनदहाड़े दीपक चौधरी नामक शख्स की हत्या के मामले का खुलासा...

दिल्ली हाई कोर्ट में 9 मार्च को केजरीवाल, सिसोदिया की रिहाई मामले में सुनवाई, सीबीआई ने दायर की है याचिका

नई दिल्ली । दिल्ली उच्च न्यायालय 9 मार्च को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें 2022 के दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में आम...

2007 में रेप की घटना, 2019 में दोबारा से पोस्टमार्टम; सात साल बाद परिजन को मिला अवशेष

विजयवाड़ा । वर्ष 2007 में दुष्कर्म और हत्या की शिकार 17 वर्षीय छात्रा आयशा मीरा के पार्थिव अवशेष शुक्रवार को प्रशासन ने उनके माता-पिता को सौंप दिए। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो...

जयपुर : बैंक फ्रॉड मामले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, आरोपी आलोक अग्रवाल पर 5 लाख के जुर्माने और 7 साल की सजा

जयपुर । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) द्वारा दर्ज एक पुराने बैंक फ्रॉड मामले में एसीजेएम (एसपीई केस) जयपुर ने आरोपी आलोक अग्रवाल को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने...

दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल और सिसोदिया की कैद से लेकर बरी होने तक की पूरी कहानी

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी की राऊज एवेन्यू अदालत ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनके करीबी सहयोगी मनीष सिसोदिया को आबकारी नीति...

admin

Read Previous

पाक पीएम शहबाज शरीफ की फजीहत: पुतिन का इंतजार, फिर एर्दोआन मीटिंग में पहुंचने का वीडियो वायरल

Read Next

संसद पर आतंकी हमले की बरसी: 13 दिसंबर, जब लोकतंत्र के मंदिर को दहलाने की कोशिश हुई

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com