रजनीकांत को 75वें जन्मदिन पर मोहनलाल से लेकर कमल हासन ने दी बधाइयां

मुंबई । भारतीय सिनेमा के लोकप्रिय स्टार रजनीकांत आज अपना 75वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं और राजनीतिक जगत से लेकर भारतीय सिनेमा के दिग्गज उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर बधाईयों का तांता लग चुका है।

साउथ सिनेमा के बड़े सुपरस्टार की लिस्ट में शामिल मोहनलाल ने रजनीकांत को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्हें बधाई देते हुए लिखा, ” डियर रजनीकांत सर, आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। सिनेमा में 50 शानदार साल पूरे करने पर, आपके मूल्यों, ताकत और असाधारण भावना से पीढ़ियों को प्रेरित करने के लिए धन्यवाद। भगवान आपको हमेशा शांति, अच्छे स्वास्थ्य और असीम खुशी दें।”

रजनीकांत ने अभिनेता और राजनेता कमल हासन की फिल्म से ही अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। कमल हासन रजनीकांत को अपना दोस्त मानते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, एक शानदार ज़िंदगी के 75 साल और लेजेंडरी सिनेमा के 50 साल। जन्मदिन मुबारक हो, मेरे प्यारे दोस्त रजनीकांत।

भारतीय फिल्म डायरेक्टर कार्तिक सुब्बाराज ने अभिनेता की पुरानी फोटो शेयर कर लिखा, “हैप्पी 75, थलाइवा। आपको अच्छी सेहत और ढेर सारी खुशियां मिलें। आने वाले कई और सालों तक हमें प्रेरित और एंटरटेन करते रहें। हमारी ज़िंदगी को खूबसूरत बनाने के लिए धन्यवाद, आपसे हमेशा प्यार रहेगा।

अभिनेता धनुष और रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत के पूर्व पति ने भी अभिनेता को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा, “हैप्पी बर्थडे थलाइवा।”

तमिल और तेलुगू फिल्मों के सुपरहीरो राघव लॉरेंस ने भी अभिनेता को जन्मदिन की बधाई दी है। वे अभिनेता से मिलने के लिए भी उनके घर पहुंचे थे, जहां उन्होंने कुछ फोटोज भी शेयर की हैं। अभिनेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो थलाइवा, मैं राघवेन्द्र स्वामी से आपके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं। आप लंबी उम्र जिएं।”

इसके अलावा, हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ ने भी रजनीकांत को जन्मदिन की बधाई है। उन्होंने अपनी और रजनीकांत की फोटो शेयर कर लिखा, “हैप्पी बर्थडे दोस्त। दोनों अभिनेताओं ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है, जिसमें से एक है, फिल्म ‘उत्तर दक्षिण’। ये फिल्म पर्दे पर हिट रही थी।”

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

परमिश वर्मा का नया पार्टी एंथम ‘नाची जावे’ रिलीज, पैराडॉक्स के साथ जोड़ी ने बढ़ाई म्यूजिक की एनर्जी

मुंबई । पंजाबी सिंगर और अभिनेता परमिश वर्मा ने अपने नए पार्टी एंथम 'नाची जावे' को लेकर खुलकर बात की। इस गाने में उनके साथ रैपर और कलाकार पैराडॉक्स की...

‘जन नायकन’ की रिलीज पर टिकी ‘मिस्टर भारत’ की किस्मत, 24 जुलाई को सिनेमाघरों में आने की तैयारी

चेन्नई । निर्देशक निरंजन की आगामी फिल्म 'मिस्टर भारत' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। अभिनेता भारत की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म को अब 24 जुलाई को सिनेमाघरों...

‘द अलायंस’: सोहेल खान के गले लगकर फूट-फूटकर रोईं नीति टेलर, बोलीं- ‘जिंदगी ने बहुत ठुकराया है’

मुंबई । रियलिटी शो 'द अलायंस' में अभिनेत्री नीति टेलर उस समय इमोशनल हो गईं, जब अभिनेता सोहेल खान ने उन्हें नॉमिनेट कर दिया। नॉमिनेशन के बाद नीति अपने आंसू...

इंडियन आइडल में 22 वर्ष बाद लौटे अभिजीत सावंत और अमित सना, सीजन-1 की यादें की ताजा

मुंबई । म्यूजिक रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के खास 75वें एपिसोड यानी 'डायमंड जुबली स्पेशल' का जश्न मनाया गया। इस मौके पर सीजन 1 के अभिजीत सावंत और अमित साना...

‘शूट से ज्यादा एक मजेदार रीयूनियन जैसा,’ रवीना टंडन ने शेयर किया ‘वेलकम टू द जंगल’ का अनुभव

मुंबई । बॉलीवुड स्टार रवीना टंडन ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अपने पुराने दोस्तों और को-स्टार्स अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के...

गौरी के साथ आमिर खान के विवाह पर सोमी अली की प्रतिक्रिया, बोलीं- खुशी चुनने में कभी देर नहीं होती

मुंबई । गौरी स्प्रैट के साथ अभिनेता आमिर खान 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी इस शादी को लेकर अब अभिनेत्री सोमी अली की...

‘एक चतुर नार’ ने ताजा कर दीं बचपन की यादें, किशोर कुमार के बेटे ने सुनाया वो किस्सा

मुंबई । भारतीय सिनेमा के महान गायक किशोर कुमार के गाने आज की पीढ़ी के बीच भी काफी लोकप्रिय है। हाल ही में उनके बेटे सुमित कुमार ने अपने पिता...

यादों में सरोज खान: संघर्षों से शुरू हुआ सफर, ऐसे बनीं बॉलीवुड की ‘मदर ऑफ कोरियोग्राफी’

नई दिल्ली । सरोज खान भारतीय सिनेमा की उन चुनिंदा कोरियोग्राफरों में से थीं, जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा,...

भारती सिंह : छोटी उम्र में उठा पिता का साया, बेटी हुनर के दम पर बनी ‘कॉमेडी क्वीन’

मुंबई । भारतीय मनोरंजन जगत की सबसे मशहूर और सफल हास्य कलाकारों में से एक, जिन्हें 'कॉमेडी क्वीन' के नाम से भी जाना जाता है, भारती सिंह एक लोकप्रिय स्टैंड-अप...

‘वेलकम टू द जंगल की सफलता में आपका आशीर्वाद भी शामिल’, अक्षय कुमार ने फरीदा जलाल और किरण कुमार का जताया आभार

मुंबई । बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को रिलीज के बाद...

प्रख्यात रचनाकार प्रसून जोशी को मिलेगा पहला ‘एनबीटी भूषण सम्मान’

नई दिल्ली । नवभारत टाइम्स (एनबीटी) दिल्ली अपने वार्षिक आयोजन एनबीटी उत्सव 2026' में एक नई परंपरा की शुरुआत करते हुए पहली बार 'एनबीटी भूषण सम्मान' प्रदान करेगा। इस प्रतिष्ठित...

रवि किशन ने शो ‘अलायंस’ को कहा अलविदा, बोले- ‘ड्यूटी पूरी हुई, अब गोरखपुर लौट रहा हूं’

मुंबई । रियलिटी शो 'अलायंस' से अभिनेता और राजनेता रवि किशन की विदाई के बाद सेट पर भावुक माहौल बन गया। उनके जाते ही कई कंटेस्टेंट्स की आंखें नम हो...

admin

Read Previous

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने की ‘धुरंधर’ की तारीफ

Read Next

‘शोले’ के वीरू को जब कच्ची उम्र में हुआ था पहला प्यार! लिखी थी दिल पिघलाने वाली कविता

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com