सदन में विपक्ष पर जमकर बरसीं कंगना रनौत, याद दिलाया ‘इंदिरा गांधी वर्सेस राज नारायण’ केस

नई दिल्ली । लोकसभा के शीतकालीन सत्र में ‘चुनाव सुधार’ जैसे मुद्दों पर चर्चा जारी है। मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और सदन को ठीक से न चलने का जिम्मेदार भी ठहराया।

उन्होंने बुधवार को कहा कि विपक्ष की वजह से हम सदमे में हैं, क्योंकि ये हर रोज सिर्फ और सिर्फ हंगामा करते हैं।

लोकसभा में बॉलीवुड एक्ट्रेस और मंडी से सांसद कंगना रनौत ने कहा कि विपक्ष की वजह से सदन ठीक से नहीं चल पा रहा है और सिर्फ एसआईआर को ही मुद्दा बनाकर समय बर्बाद किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “नए सांसद के तौर पर मुझे चुनावी सुधारों पर बोलने का मौका मिला, लेकिन विपक्ष की वजह से हम नए सांसद अपनी राय नहीं रख पा रहे हैं। हम यहां लोगों की आवाज बनकर आते हैं, जिससे उनकी समस्याओं को यहां रखें, लेकिन विपक्ष पहले दिन से तमाशे कर रहा है। कुछ ही दिन सदन की कार्यवाही ठीक चली, बाकी दिन सिर्फ हंगामे होते हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष के तमाशे को देखकर हमारा दिल दहल जाता है। ये लोग वेल में उतरकर डराते-धमकाते, धक्का-मुक्की करते है। एक भी ऐसी कोई बदतमीजी नहीं रह गई, जो इनकी तरफ से नहीं हुई हो। ये सिर्फ एसआईआर-एसआईआर करते रहे लेकिन जब कल एसआईआर पर बोलने के लिए कहा गया तो ये खादी, खादी के धागों और कपड़ों पर बात करने लगे और घूम फिरकर उस विदेशी महिला पर आ गए।

कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर महिलाओं का अपमान करने का भी आरोप लगाया। मंडी सांसद ने कहा कि विदेशी महिला का हरियाणा चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है। वह महिला कह चुकी है कि वह कभी भारत भी नहीं आई, लेकिन विपक्ष के नेता राहुल गांधी उसके पीछे पड़े हैं और उसकी फोटो को संसद में उछाला है। मैं एक महिला होने के नाते ये समझ सकती हूं कि ऐसा होने पर कितना बुरा लगता है। उन्होंने हमेशा महिलाओं का अपमान किया है, जबकि पीएम मोदी ने हमेशा महिलाओं और बेटियों के लिए सोचा है। उन्होंने महिलाओं को गैस दी, शौचालय दिया और उनके लिए कई योजनाएं चलाई हैं।

वोट चोरी पर मंडी सांसद ने कहा कि ‘इंदिरा गांधी वर्सेस राज नारायण’ केस विपक्ष भूल गया है, जब एक विपक्षी नेता राज नारायण ने इंदिरा गांधी पर चुनावों में धांधली करने के आरोप लगाए थे और उन्हें साबित भी किया था, और आज ये लोग ईवीएम हैक होने का इल्जाम लगा रहे हैं।

–आईएएनएस

मुम्बई में 5 लाख रुपए में एनएसडी छात्रों को रंगमचं का प्रशिक्षण देगा।बच्चों को रंगमचं में प्रशिक्षित करने के लिए दिल्ली में रंग बाग शुरू

नयी दिल्ली । राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के निदेशक चितरंजन त्रिपाठी ने कहा है कि अभी भारतीय रंगमचं को ए आई (कृतिम बुद्धिमत्ता )से कोई खतरा नहीं है क्योंकि उसमें अभी...

इंस्टाग्राम का बड़ा एक्शन: लाखों फर्जी अकाउंट हटाए, कई बड़े सेलेब्स के घटे फॉलोअर्स

नई दिल्ली । सोशल मीडिया की दुनिया में इंस्टाग्राम को सबसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म में से एक माना जाता है, जहां लोग अपने फोटो, वीडियो और रील्स के जरिए लाखों लोगों...

बंगाल में हिंसा बर्दाश्त नहीं करेंगे : लॉकेट चटर्जी

कोलकाता । बंगाल में भाजपा की वरिष्ठ नेता लॉकेट चटर्जी ने सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या मामले में ममता बनर्जी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि बंगाल में...

सीबीआई ने रिश्वत मामले में सीजीएसटी अधीक्षक को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सीजीएसटी मेरठ के एक अधीक्षक और उसके कार्यालय में कार्यरत एक कंप्यूटर ऑपरेटर को रिश्वत...

टीएमसी ही टीएमसी पर कर रही हमला, भाजपा पर आरोप बेबुनियाद : समिक भट्टाचार्य

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की बंपर जीत जैसी राजनीति में हालिया घटनाक्रमों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों...

पंजाब में धमाकों के बाद विपक्ष का हमला, कहा-कानून-व्यवस्था संभालने में भगवंत मान नाकाम

जालंधर। पंजाब के अमृतसर और जालंधर में धमाकों के बाद विपक्षी नेता सीएम भगवंत मान पर हमलावर हैं। विपक्ष के नेताओं ने कहा कि भगवंत मान प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था...

इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा आरोपी पति को दी गई जमानत सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की, आत्मसमर्पण का दिया आदेश

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के दहेज हत्या मामले में आरोपी एक व्यक्ति को इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा दी गई जमानत रद्द कर दी है। इस राहत...

पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा करने और हमारा साथ देने के लिए वियतनाम का आभार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुई बर्बर आतंकी हमले की निंदा करने और विषम स्थिति में भारत का साथ देने के लिए...

पुणे में बच्ची से रेप और हत्या मामले में राज ठाकरे ने की अपराधियों के लिए कड़ी और त्वरित सजा की मांग

मुंबई । पुणे जिले की भोर तहसील के नसरापुर इलाके में चार साल की बच्ची से रेप और हत्या के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के प्रमुख राज ठाकरे ने...

200 करोड़ ठगी केस: मकोका मामले में लीना पॉलोज की जमानत खारिज, मनी लॉन्ड्रिंग में मिली राहत

नई दिल्ली । 200 करोड़ की ठगी से जुड़े मकोका मामले में आरोपी सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी लीना मारिया पॉलोज को दिल्ली हाईकोर्ट ने जमानत देने के इनकार कर दिया...

जेबी माथेर का पिनाराई विजयन पर तंज, ‘फोटो लगाने से नहीं मिलती जीत, काम जरूरी’

तिरुवनंतपुरम । केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) की जीत के बाद पार्टी नेताओं में उत्साह का माहौल है। कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने इस...

सबरीमाला फैसले वाली पीआईएल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बोला- ‘आपको इन मुद्दों से इतनी चिंता क्यों?’

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को इंडियन यंग लॉयर्स एसोसिएशन के उस जनहित याचिका (पीआईएल) को दायर करने के अधिकार और इरादे पर सवाल उठाया, जिसके कारण सबरीमाला...

admin

Read Previous

महाराष्ट्र सरकार ने नकली दवाओं और खांसी की सिरप पर सख्ती बढ़ाई

Read Next

दुनिया का पहला सबसे प्रदूषित शहर है पाकिस्तान का लाहौर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com