‘इसे माफ नहीं किया जा सकता’, पहलगाम में आतंकी हमले पर भारतीय खेल हस्तियों ने दी प्रतिक्रिया

नई दिल्ली । जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में मंगलवार शाम पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले की देश की खेल हस्तियों ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए मृतकों के प्रति अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, “पहलगाम में हुए भयानक आतंकी हमले से बहुत दुखी और हैरान हूं। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहा हूं। न्याय जरूर मिलेगा। कृपया सुरक्षित रहें।”

पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, “आज कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से मेरा दिल टूट गया। मैं पाकिस्तान द्वारा समर्थित आतंकवादियों की इस कायरतापूर्ण हरकत की कड़ी निंदा करता हूं। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत हमारी बहादुर सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अर्धसैनिक बलों के साथ एकजुट खड़ा है। न्याय जरूर होगा।”

भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने पोस्ट में लिखा, “इस नीच हरकत में जान गंवाने वाले सभी लोगों के परिवार वालों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। इसे माफ नहीं किया जा सकता।”

पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने लिखा, “पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर हुए घिनौने आतंकवादी हमले के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायलों के लिए प्रार्थना।”

भारत के दो बार के ओलंपिक पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने लिखा, “जम्मू-कश्मीर में हुए दुखद हमले से दिल टूट गया। पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना।”

भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी और दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, “पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के लिए मेरा दिल रो रहा है। यह बहुत दर्दनाक है जिसमें इतना नुकसान हुआ है। ऐसे अत्याचार को कभी भी किसी कारण या वजह से सही नहीं ठहराया जा सकता। शोक संतप्त परिवारों के लिए आपका दुख शब्दों से परे है, लेकिन आप अकेले नहीं हैं। हम आपके साथ हैं। इन अंधेरे पलों में, हमें एक-दूसरे से शक्ति मिले, और हम कभी भी शांति की उम्मीद न छोड़ें!”

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने अपना शोक व्यक्त करते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, “कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। पीड़ितों के परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। शांति और शक्ति के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।”

भारत के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने पोस्ट में लिखा, “पहलगाम में हुए हमले के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। कश्मीर शांति का हकदार है, ऐसी घटनाओं का नहीं। सभी पीड़ितों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं और भगवान हर निर्दोष आत्मा की रक्षा करें।”

भारत के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने भी पोस्ट में लिखा, “पहलगाम में हुए हमले के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। मेरी प्रार्थनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। इस तरह की हिंसा का हमारे देश में कोई स्थान नहीं है।”

–आईएएनएस

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

कांग्रेस और टीएमसी की हालत डूबते हुए जहाज जैसी: मुख्तार अब्बास नकवी

नई दिल्ली । भाजपा प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कांग्रेस के साथ जाने पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियों के बीच ऐसी ही...

पंजाब में उद्योगों के अनुकूल माहौल को बनाने में जुटी सरकार : अमन अरोड़ा

चंडीगढ़ । पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा शुक्रवार को सीआईआई के कार्यक्रम में शामिल हुए। इसमें उद्योग जगत के कई गणमान्य लोग शामिल हुए, जिसमें यूके के राजदूत भी...

admin

Read Previous

पहलगाम आतंकी हमला: राष्ट्रपति ट्रंप ने की निंदा, पीएम मोदी से कहा – संयुक्त राज्य अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़ा

Read Next

पहलगाम आतंकी हमले पर राहुल गांधी ने जताई चिंता, अमित शाह से की बात

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com