समस्तीपुर: वीवीपैट पर्ची मामले में सांसद मनोज तिवारी बोले, हमें चुनाव आयोग पर पूरा भरोसा है

पटना । बिहार के समस्तीपुर में सड़क किनारे वीवीपैट पर्चियां मिलने के मामले में चुनाव आयोग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इस बीच, भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि हमें चुनाव आयोग पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में आयोग ने कार्रवाई भी की है, इसलिए किसी को घबराने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि चुनाव आयोग बहुत सतर्क और सजग है। किसी प्रकार की आशंका की जरूरत नहीं है। कोई भी गड़बड़ी चुनाव आयोग तुरंत पकड़ रहा है, यह अच्छी बात है। उन्होंने चुनाव में कट्टा की चर्चा को लेकर कहा कि यह कट्टा संस्कार महागठबंधन का है। आज भी वह पुराना स्वरूप दिखा रहा है।

इससे पहले बिहार के समस्तीपुर के सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र में कचरे में बड़ी संख्या में वीवीपैट पर्चियां मिलने का मामला सामने आया। प्रशासन ने मौके से पर्चियों को जब्त कर लिया और संबंधित कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी।

इस मामले में समस्तीपुर के जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने बताया कि बहुत सारी श्रेडेड पर्चियों के बीच कुछ अनश्रेडेड पर्चियां भी पाई गईं, जिन्हें प्रशासन ने कन्फिस्केट कर सीज कर लिया है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों से लापरवाही हुई है, उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और जांच में यह स्पष्ट हो जाएगा कि ये पर्चियां किस समय की हैं।

उन्होंने अफवाह न फैलाने की अपील करते हुए कहा कि यह पूरा तकनीकी मामला है, जांच करते हुए सभी चीजें स्पष्ट हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि घटना सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र की है, जहां शीतलपट्टी गांव के पास हजारों वीवीपैट पर्चियां कचरे में पाई गईं।

जिलाधिकारी के अनुसार, यह सामग्री कमीशनिंग डिस्पैच सेंटर के पास मिली, जहां श्रेडेड पर्चियों के साथ कुछ अनश्रेडेड पर्चियां भी देखी गईं। प्रशासन ने मौके से पर्चियों को जब्त कर लिया है और संबंधितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जिलाधिकारी ने कहा कि जांच के बाद पर्चियों का समय और स्रोत स्पष्ट कर लिया जाएगा और तब तक किसी भी प्रकार की अटकलों से बचने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि कमीशनिंग के दौरान पांच प्रतिशत मशीनों पर 1000-1000 वोट का मॉक पोल होता है और सभी प्रत्याशियों के प्रतीक की लोडिंग जांचने के लिए बटन दबाकर परीक्षण किया जाता है। उन्होंने कहा कि स्थल पर काफी संख्या में कटी हुई श्रेडेड पर्चियां भी मिली हैं, जिसकी जांच जारी है।

–आईएएनएस

एयर इंडिया ने की सीईओ कैंपबेल विल्सन के इस्तीफे की पुष्टि

नई दिल्ली । भारत की प्रमुख एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया में बड़ा बदलाव सामने आया है। कंपनी ने मंगलवार को घोषणा की कि उसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध...

जेट ईंधन की बढ़ती कीमतों का असर! एयर इंडिया ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया

नई दिल्ली । टाटा संस की एयरलाइन एयर इंडिया ने मंगलवार को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का ऐलान किया है। इसकी वजह वैश्विक स्तर पर...

आईआरजीसी के खुफिया प्रमुख मेजर जनरल खदेमी की मौत

तेहरान/तेल अवीव । ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की खुफिया विंग के प्रमुख मेजर जनरल खदेमी की मौत हो गई है। ईरानी स्टेट मीडिया ने बयान जारी कर इसकी...

ट्रंप की धमकी से होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा संकट, तेल कीमतों में आया उछाल

वाशिंगटन । ईरान के साथ-साथ होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ते तनाव के चलते वैश्विक ऊर्जा बाजार और आपूर्ति शृंखलाएं दबाव में आ रही हैं। तेल की कीमतों में तेजी से...

सत्ता नहीं, संस्कार की है भाजपा की विकास यात्रा: मुख्यमंत्री योगी

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित हिंदू सेवाश्रम भवन की छत पर पार्टी का...

भाजपा ने पुडुचेरी को केवल झूठ और जुमले दिए हैं: डॉली शर्मा

पुडुचेरी । कांग्रेस नेता डॉली शर्मा ने राहुल गांधी के पुडुचेरी आने को लेकर आईएएनएस से बातचीत में कहा कि पुडुचेरी के लोग राहुल गांधी को सुनने के लिए काफी...

पश्चिम बंगाल चुनाव: पीएम मोदी से लेकर मिथुन चक्रवर्ती, भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

कोलकाता/नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी...

दिल्ली में एलपीजी संकट की अफवाहें खारिज, सरकार बोली- आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एलपीजी आपूर्ति को लेकर संकट की खबरों के बीच सरकार ने स्थिति को पूरी तरह से सामान्य बताते हुए दावा किया कि स्थिति...

एनसीआर में 8 अप्रैल तक बिगड़ा रहेगा मौसम, तेज हवाएं, बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान

नोएडा । एनसीआर में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण क्षेत्र में लगातार बादल छाए हुए...

पीरियड्स में जरूरी है अतिरिक्त देखभाल और पोषण, जानें कैसा हो आहार

नई दिल्ली । मासिक धर्म यानी पीरियड्स के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। हार्मोनल उतार-चढ़ाव, खून की कमी और थकान के कारण शरीर को...

दिल्ली पुलिस सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त, बाइक स्टंट करने वालों को जारी किया चालान

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस लगातार सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने में लगी हुई है। लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं जो शो बाजी और रील बनाने...

टीएमसी नेताओं पर कार्रवाई कर आयोग ने दिया निष्पक्ष चुनाव का संदेश: अमित मालवीय

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने मतदाताओं को डराने-धमकाने के आरोप में टीएमसी नेताओं की गिरफ्तारी का स्वागत किया। भाजपा का कहना है कि यह...

admin

Read Previous

भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते पर सहमति की दिशा में जल्द आगे बढ़ेंगे दोनों पक्ष

Read Next

पहले चरण में महिलाओं ने एनडीए के पक्ष में किया मतदान: स्मृति ईरानी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com