आज भी देश का निर्माण बिहार के लोग कर रहे हैं: प्रियंका गांधी

कटिहार । कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी शनिवार को बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान के क्रम में कटिहार के कदवा पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने बिहार के पलायन और शिक्षा को लेकर एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने सीमांचल के कटिहार में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज भी देश का निर्माण बिहार के लोग कर रहे हैं। आज यहां के युवा शिक्षित हैं लेकिन उन्हें रोजगार नहीं मिल रहा है। शिक्षा के लिए, रोजगार के लिए उन्हें पलायन करना पड़ता है।

उन्होंने बिहार में भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि आज बिहार में किसी भी काम के लिए रिश्वत देनी पड़ती है। उसी दर्ज पर सरकार भी अब महिलाओं को एक योजना के तहत 10 हजार रुपये की रिश्वत दे रही है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर यह सरकार 20 साल से थी, लेकिन आज उन्हें चुनाव के पहले 10 हजार रुपये देना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि महिलाएं खेत से लेकर घर तक में संघर्ष कर रही हैं, लेकिन सरकार ने कभी महिलाओं पर ध्यान नहीं दिया था। आज जब उन्हें मालूम चला कि जनता नाराज है तो पैसे दे रही हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे वोट बर्बाद नहीं करें। वोट अपने भविष्य को लेकर दें।

उन्होंने छोटे दलों को लेकर कहा कि इस चुनाव में ऐसी पार्टियां भी उतर आई हैं जो भाजपा को फायदा कर सकें। आज प्रधानमंत्री कट्टा, बंदूक की बात करते हैं। आज देश के लोगों का मजाक बना रहे हैं। देश के लोगों में इतना विवेक है कि वे पीएम को पहचान रहे हैं। आज भाजपा वोट की चोरी पर उतर गई है क्योंकि वो जान रही है कि ध्यान भटकाने से काम नहीं चल रहा है, धर्म के नाम से भी कुछ लाभ नहीं हो रहा है, तो अब वोट चोरी करने पर उतर आई हैं।

उन्होंने कहा कि आज बिहार के लोग महागठबंधन की सरकार चाह रहे हैं जो दिन-रात जनता का कार्य करे। महागठबंधन की सरकार आई तो शिक्षा के संस्थान और उद्योग के लिए 2000 एकड़ भूमि सुरक्षित रखी जाएगी। बिहार में शिक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। एक शिक्षा कैलेंडर भी बनाया जाएगा। इसके अलावा भी कई वादे उन्होंने किए।

–आईएएनएस

एलपीजी गैस संकट को लेकर अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने केंद्र पर उठाए सवाल

नई दिल्ली । देश में एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद...

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

चंडीगढ़ । पंजाब पुलिस की साइबर क्राइम डिवीजन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया...

दिसंबर के फ्लाइट संकट के बाद इंडिगो में बड़ा बदलाव, सीईओ पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली । मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार, देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इंडिगो को संचालित...

असम में एनसीबी की बड़ी कार्रवाई: दो तस्कर गिरफ्तार, 524.9 किलो गांजा जब्त

गुवाहाटी । नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की गुवाहाटी जोनल यूनिट ने असम में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान...

ईसीआई मतदाताओं या चुनाव कर्मचारियों के खिलाफ हिंसा के प्रति जीरो टॉलरेंस रखेगा: ज्ञानेश कुमार

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव आयोग ने चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्तों डॉ....

तेहरान का आसमान हुआ काला, जहरीली बारिश से बचने की लोगों को दी गई सलाह

तेहरान । ईरान की राजधानी का आसमान काले धुएं के गुबार में डूब गया है। हवा जहरीली हो गई है, और यह आम लोगों की जान के लिए आफत का...

निशांत कुमार के जदयू में आने से संगठन होगा मजबूत: ललन सिंह

पटना । केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के जदयू में आने पर कहा कि यह अच्छी बात है और...

दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता ने 18 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स के लिए पीएम मोदी का आभार जताया

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली के लोगों को 18 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के ऐतिहासिक प्रोजेक्ट समर्पित करने...

ए. आर. रहमान को ‘रामायण’ में मौका मिल रहा है तो भेदभाव नहीं: सलीम मर्चेंट

नई दिल्ली । हाल ही में मशहूर संगीतकार ए. आर. रहमान के एक बयान ने फिल्म जगत में नई बहस छेड़ दी है। रहमान ने एक इंटरव्यू में कहा था...

महिलाओं के संघर्ष और बलिदान को नमन; सीएम रेखा गुप्ता ने नारी शक्ति की ऊर्जा को सराहा

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिला बुद्धिजीवियों के राष्ट्रीय सम्मेलन 'भारती-नारी से नारायणी' समारोह में शामिल हुई। इस कार्यक्रम में उन्होंने महिलाओं के योगदान, साहस और...

‘टटीरी’ सॉन्ग पर बुरे फंसे बादशाह, हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कड़ी कार्रवाई का दिया आदेश

पानीपत । 'टटीरी' सॉन्ग को लेकर रैपर और सिंगर बादशाह बुरी तरीके से फंस चुके हैं। अब नौबत यह आ गई है कि हरियाणा पुलिस ने बादशाह के खिलाफ लुकआउट...

दुबई एयरपोर्ट पर हवाई उड़ानें आंशिक रूप से बहाल

दुबई । एमिरेट्स एयरलाइंस के बाद दुबई एयरपोर्ट ने आंशिक तौर पर हवाई सेवा शुरू करने का ऐलान किया है। एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी गई। एमिरेट्स के...

admin

Read Previous

भारत का स्मार्टफोन मार्केट 2025 में निरंतर गति के साथ बढ़ने के लिए तैयार

Read Next

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम और डोडा में आतंकी नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार, छापेमारी में कई संदिग्ध सामग्री बरामद

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com