एप्पल ने अपनी डेवलपर वेबसाइट पर एक नया सेक्शन किया लॉन्च

नई दिल्ली । टेक कंपनी एप्पल ने अपनी डेवलपर वेबसाइट पर एक नया सेक्शन लॉन्च किया है, जो लिक्विड ग्लास के साथ रिडिजाइन्ड गैलरी ऐप्स को फीचर करता है।

एप्पल की नई लिक्विड ग्लास डिजाइन लैंग्वेज को सबसे पहले आईओएस 26 के साथ सितंबर में पेश किया गया था, जिसे धीरे-धीरे इसके इकोसिस्टम में थर्ड पार्टी डेवलपर्स द्वारा अडॉप्ट कर लिया गया। अब इस बदलाव को दर्शाने के लिए कंपनी ने यह नया सेक्शन लॉन्च किया है।

कंपनी का कहना है कि हर आकार की टीम नए डिजाइन और लिक्विड ग्लास का फायदा एप्पल प्लेटफॉर्म पर नेचुरल और रिस्पॉन्सिव एक्सपीरियंस क्रिएट करने के लिए ले रही है। यह पेज पुराने आईओएस 18 वर्जन और अपडेटेड आईओएस 26 वर्जन के पॉपुलर ऐप्स के बीच साइड बाय साइड अंतर को भी दिखाता है। जो कि डिजाइन को बेहतर बनाने को लेकर एक क्लियर लुक देता है।

कंपनी द्वारा गैलरी में शोकेस किए गए ऐप्स में अमेरिकन एयरलाइंस, टाइड गाइड, लुमी, स्काई गाइड, लीनियरिटी, एलटीके, कार्डपॉइंटर्स, ग्रोपाल, लोव्स, क्रम्बल, एसेइस्ट, फोटो रूम, ओमनीफोकस 4, सीएनएन और और ल्यूसिड मोटर्स शामिल हैं।

इस बीच, एप्पल ने भारत में अपनी अब तक की सबसे अधिक तिमाही शिपमेंट हासिल की है। त्योहारी सीजन और नई आईफोन 17 सीरीज की सफलता के दम पर कंपनी ने 2025 की जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान भारत में कुल 49 लाख स्मार्टफोन शिप किए।

रिसर्च फर्म ओमडिया का शिपमेंट को लेकर यह आंकड़ा सालाना आधार पर 47 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। फर्म के अनुसार, सितंबर तिमाही में एप्पल के कुल ग्लोबल आईफोन शिपमेंट में भारत का हिस्सा 9 प्रतिशत रहा, जो भारत के लिए अब तक का सबसे बड़ा हिस्सा है।

इस वर्ष सितंबर में कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए आईफोन 17 सीरीज लॉन्च की थी। सीरीज में कुल चार फोन पेश किए गए, जो कि नेक्स्ट जनरेशन फीचर्स और लेटेस्ट चिप्स के साथ लाए गए हैं। कंपनी की खास पेशकश में आईफोन एयर मॉडल शामिल था, जिसे लेकर एप्पल का दावा रहा कि फोन प्रो पावर के साथ सबसे स्लिम डिजाइन के साथ लाया गया है।

–आईएएनएस

नए प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स से महंगाई की निगरानी होगी और मजबूत: एक्सपर्ट्स

नई दिल्ली । अर्थशास्त्रियों और उद्योग विशेषज्ञों ने सोमवार को सरकार द्वारा नए उत्पादक मूल्य सूचकांक यानी प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स (पीपीआई) फ्रेमवर्क को लागू किए जाने का स्वागत किया। उनका...

भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए 23-24 जून को करेंगे नई वार्ता

नई दिल्ली । भारत और अमेरिका प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने के लिए बातचीत तेज करने जा रहे हैं। अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (यूएसटीआर) के वरिष्ठ अधिकारियों...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन की तैयारी, टेक कंपनियों ने जताई चिंता

लंदन । ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने डाउनिंग स्ट्रीट में प्रेस वार्ता के दौरान बड़ी घोषणा की। कहा कि सरकार 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए...

जेलेंस्‍की का दावा: जहां से शुरू हुआ वहीं लौट रहा युद्ध, रूस के अहम ठ‍िकानों पर क‍िए घातक हमले

नई दिल्‍ली । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोद‍िमीर जेलेंस्‍की ने दावा किया क‍ि रूस की ओर से युद्ध समाप्त करने से इनकार करने के जवाब में यूक्रेनी सेना ने रूस पर...

दुनिया का इनोवेशन पार्टनर बनना भारत का लक्ष्य, उभरती हुई ग्लोबल टेक्नोलॉजी में साझेदारी पर जोर: पीयूष गोयल

नीस/नई दिल्ली । भारत उभरती हुई ग्लोबल टेक्नोलॉजी में साझेदारी को गहरा करने और स्वयं को दुनिया का इनोवेशन पार्टनर में बदलने के लिए काम कर रहा है। यह जानकारी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

पीएम साने ताकाइची जी-7 में होंगी शामिल, ऊर्जा सुरक्षा से संबंधित तीन प्रस्ताव रखेगा जापान

टोक्यो । जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए फ्रांस जा रही हैं। प्रधानमंत्री ताकाइची बतौर पीएम पहली बार जी7 समिट में हिस्सा लेने...

सोना एक हफ्ते में करीब 6,400 रुपये और चांदी 14,300 रुपये से अधिक सस्ती हुई

नई दिल्ली । सोने और चांदी में इस हफ्ते गिरावट देखने को मिली, जिससे सोना और चांदी क्रमशः 6,400 रुपये और 14,300 हजार रुपये से अधिक सस्ते हो गए हैं।...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

admin

Read Previous

दिल्ली के अस्पतालों में दवाइयों की कोई दिक्कत नहीं, ‘आप’ करना चाहती है बदनाम: पंकज कुमार सिंह

Read Next

अमेरिका में एसएनएपी कटौती मामले में सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को मिली राहत, 4.2 करोड़ गरीबों के खाने पर संकट

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com