पिछले चार साल में चार टी20 सीरीज हारी ऑस्ट्रेलिया, तीन बार भारत बना विजेता

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलिया दुनिया की सबसे मजबूत क्रिकेट टीम मानी जाती है। वेन्यू और फॉर्मेट कोई भी हो, ऑस्ट्रेलिया को हराना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं है। लेकिन, ऑस्ट्रेलिया के लिए अगर कोई टीम सबसे बड़ी चुनौती है, तो वो भारतीय टीम है। पिछले चार साल के टी20 के आंकड़े यही कहते हैं।

ऑस्ट्रेलिया पिछले चार साल में घर में या फिर विदेश में खेली गई द्विपक्षीय सीरीज में सिर्फ 4 सीरीज हारी है। इन चार सीरीज में तीन बार ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा इंग्लैंड ने एक बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज जीती है।

2022 में ऑस्ट्रेलिया एक द्विपक्षीय टी20 सीरीज हारी थी। ये हार उसे भारत के खिलाफ 1-2 के अंतर से मिली थी। 2023 में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में 0-2 से हराया था। 2023 में ऑस्ट्रेलिया को भारत में खेली गई सीरीज में 1-4 से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद 2025 में ऑस्ट्रेलिया को एक बार फिर से अपने घर में भारत के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज 1-2 से गंवानी पड़ी है। सीरीज के 2 मैच बारिश की वजह से धुल गए।

इस तरह ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 फॉर्मेट में भारत ही सबसे बड़ी चुनौती है। टी20 विश्व कप 2024 में भी ग्रुप स्टेज के बेहद अहम मैच में ऑस्ट्रेलिया भारत से हारकर ही सेमीफाइनल से बाहर हुई थी।

टी20 में भारत का पलड़ा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारी रहा है। पांचवें टी20 से पहले खेले गए 36 मैचों में भारतीय टीम ने 22 मैचों में जीत हासिल की, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 12 मैच जीते हैं।

भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज 2025 विश्व कप 2026 की तैयारी के लिए एक अहम सीरीज मानी जा रही थी। लेकिन, सीरीज बारिश की वजह से प्रभावित रही। दो मैच बारिश की वजह से धुल गए।

–आईएएनएस

भारत-ए बनाम श्रीलंका-ए: अंतिम पलों में गजब का रोमांच, ‘सुपर ओवर’ में भारतीय टीम की हार

दांबुला । श्रीलंका-ए ने सोमवार को भारत-ए के खिलाफ वनडे फॉर्मेट की त्रिकोणीय सीरीज का चौथा मुकाबला अपने नाम किया। स्कोर टाई होने के बाद मेजबान टीम ने 'सुपर ओवर'...

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

एशियन गेम्स: मनु भाकर भारत की 30 सदस्यीय शूटिंग टीम में मुख्य खिलाड़ी

नई दिल्ली । नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी 30 सदस्यीय शूटिंग टीम घोषणा की है। ये खेल जापान के आइची-नागोया...

महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत का पलड़ा भारी: नासिर हुसैन

नई दिल्ली । महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। यह मैच टी20 विश्व कप का...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की सफलता पर आईआईएम इंदौर करेगा अध्ययन

इंदौर । महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से हर तरफ सनसनी फैला रखी है। आईपीएल में कम उम्र में अपनी असाधारण प्रतिभा और...

विनेश फोगाट एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने से चूकीं

नई दिल्ली । पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट शनिवार को सेलेक्शन ट्रायल्स के दौरान 53 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत के खिलाफ 4-6 से हार गईं।...

आईपीएल 2026: खिताबी मुकाबले में आरसीबी की जीटी से भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?

नई दिल्ली । 70 लीग मैच, एलिमिनेटर और दो क्वालीफायर के बाद 'आईपीएल 2026' के खिताबी मुकाबले के लिए दो टीम मिल चुकी हैं। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

आईपीएल 2026: जीटी ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, फाइनल में जगह बनाना दोनों टीमों का लक्ष्य

धर्मशाला । इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है।...

खेल में विकास के बावजूद देश में हर एथलीट को मिलने वाले सम्मान में अंतर: हरमिलन बैंस

चंडीगढ़ । एथलीट हरमिलन बैंस का मानना ​​है कि भारतीय खेलों में तेजी से सुधार हो रहा है, लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि देश में बढ़ते सपोर्ट के बावजूद,...

रिटायरमेंट के बाद इस विदेशी लीग में नजर आएंगे विजय शंकर

कोलंबो । आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा के महज तीन दिन बाद, भारत के पूर्व ऑलराउंडर विजय शंकर को लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के छठे सीजन की...

आईपीएल 2026: एमआई ने टॉस जीत लिया गेंदबाजी का फैसला, अहम मैच में आरआर की नजर बड़े स्कोर पर

मुंबई । आईपीएल 2026 के बेहद रोचक मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में मुंबई इंडियंस (एमआई) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की टीमें आमने-सामने हैं। एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने...

विराट कोहली पर नहीं था असफलता का बोझ: देवदत्त पड्डिकल

रायपुर । आईपीएल 2026 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। विराट कोहली ने 60 गेंदों पर नाबाद...

admin

Read Previous

अमेरिका में एसएनएपी कटौती मामले में सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को मिली राहत, 4.2 करोड़ गरीबों के खाने पर संकट

Read Next

तीसरे वनडे में पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हराया, सीरीज 2-1 से जीती

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com