गुजरात: जामनगर के गांवों में ‘निर्मल गुजरात 2.0’ का असर, महिलाओं को अब दरवाजे पर मिल रही सफाई सुविधा

जामनगर । गुजरात में जामनगर के दडिया और नारणपर गांव की महिलाओं को हर सुबह कचरे वाली गाड़ी का इंतजार रहता है। दरअसल, गुजरात सरकार ने पूरे राज्य में निर्मल गुजरात 2.0 योजना शुरू की है, जिसके तहत जामनगर नगर निगम के दायरे में आने वाले 71 गांवों में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन किया जा रहा है। महिलाओं के मुताबिक, रोज सुबह नगर निगम की गाड़ी उनके दरवाजे पर आती है और वे उसमें कूड़ा डाल देती हैं।

नारणपर गांव की महिला भावनाबेन गोसाई ने कहा कि हमारे नारणपर गांव में बहुत सफाई रहती है। रोजाना ट्रैक्टर आता है जिसमें गीला और सूखा कचरा डाल देते हैं।

जामनगर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की इस मुहिम से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं बेहद खुश हैं, क्योंकि उन्हें अब कचरा फेंकने के लिए दूर नहीं जाना पड़ता है।

गीताबेन मकवाना ने कहा कि हमारे गांव में कचरा लेने के लिए रोज नियमित ट्रैक्टर आता है। पहले ट्रैक्टर नहीं आता था तो बाहर कूड़ा फेंकने जाना पड़ता था, अब बहुत आसानी हो गई है, गुजरात सरकार का बहुत आभार।

जामनगर नगर निगम ने पहले 35 गांवों में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण अभियान शुरू किया था। इसकी सफलता के बाद इसे 71 गांवों में शुरू किया गया है। जीपीएस सिस्टम से लैस 33 वाहन प्रतिदिन इन गांवों में घर-घर जाकर कचरा कलेक्शन करते हैं। नगर निगम के कर्मचारी इसकी ऑनलाइन निगरानी भी करते हैं।

तालुका पंचायत जामनगर के एटीडीओ हितेंद्र सिंह जडेजा ने बताया कि 71 गांवों के कुल 50,545 परिवारों के 2,34831 लोगों को इसका लाभ मिल रहा है। इन गांवों में 33 वाहनों के माध्यम से डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन किया जा रहा है। प्रत्येक वाहन में जीपीएस सिस्टम लगा हुआ है।

जामनगर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन एरिया के 71 गांवों के कुल 50,545 परिवारों को इस अभियान का लाभ मिल रहा है। गांवों की साफ-सुथरी सड़कें इसकी कामयाबी बयां कर रही हैं। नगर निगम की यह कोशिश स्वच्छ ग्राम-स्वस्थ ग्राम मुहिम को भी साकार कर रही है।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

बिहार: मोकामा में आचार संहिता उल्लंघन पर मामला दर्ज, ललन सिंह और सम्राट चौधरी के रोड शो पर कार्रवाई

Read Next

बैंक लोन फ्रॉड मामला: ओडिशा, दिल्ली और दो अन्य राज्यों में ईडी की छापेमारी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com