रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास झुग्गियों में भीषण आग से भारी नुकसान, सीएम रेखा गुप्ता ने राहत कार्यों की जानकारी दी

नई दिल्ली । दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-5 स्थित रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास शुक्रवार देर रात झुग्गियों में लगी भीषण आग ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। आग इतनी तेज थी कि इसे पूरी तरह काबू करने में अग्निशमन विभाग को करीब आठ घंटे का समय लगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और राहत कार्यों की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास जेजे क्लस्टर की झुग्गियों में लगी आग पर पूरी तरह से नियंत्रण पा लिया गया है। उन्होंने बताया कि घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया और प्रभावित क्षेत्र में राहत एवं पुनर्वास कार्य तेजी से जारी हैं। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने तत्परता से सभी आवश्यक कदम उठाए। आग पर नियंत्रण के लिए अतिरिक्त टीमें लगाई गईं।

उन्होंने बताया कि प्रभावित लोगों के लिए भोजन और पीने के पानी की व्यवस्था की गई है। अस्थायी आश्रय स्थल स्थापित किए जा रहे हैं, जबकि स्थायी राहत केंद्र रिठाला कम्युनिटी सेंटर में संचालित है। इसके अलावा, 24×7 केंद्रीकृत दुर्घटना व आघात सेवा (कैट्स एम्बुलेंस) और मेडिकल टीमें मौके पर तैनात हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। एमसीडी द्वारा मलबा हटाने का कार्य जारी है, वहीं राजस्व विभाग प्रभावित परिवारों का सत्यापन कर रहा है, ताकि उन्हें शीघ्र मुआवजा और सहायता मिल सके।

मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि सभी प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी और पुनर्वास की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और क्षेत्र को सामान्य स्थिति में लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि दिल्ली के रोहिणी इलाके में रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे झुग्गियों में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि आग लगते ही कई एलपीजी सिलेंडरों में लगातार विस्फोट हुए, जिससे आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते सैकड़ों झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। पूरा इलाका घने धुएं के गुबार से भर गया।

सूचना मिलते ही दिल्ली अग्निशमन सेवा की 15 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर करीब आठ घंटे में काबू पाया गया। राहत एवं बचाव कार्य के दौरान एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया, जबकि एक अन्य व्यक्ति को गंभीर अवस्था में सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि आग की भयावहता को देखते हुए हताहतों की संख्या बढ़ सकती है।

–आईएएनएस

प्रिया कपूर बनाम मंधिरा कपूर केस: पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई टली, अब 22 अप्रैल को अगली तारीख

नई दिल्ली । दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर के परिवार से जुड़ा हाई-प्रोफाइल विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर द्वारा अपनी ननद मंधिरा...

दक्षिण कोरिया में 80 फीसदी से ज्यादा किशोर-युवा एआई की वजह से परेशान, ऑनलाइन उत्पीड़न के शिकार

सोल । दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते प्रभाव के साथ इससे संबंधित खतरा भी दोगुनी रफ्तार से बढ़ता जा रहा है। दक्षिण कोरिया में सोमवार को एक सर्वे...

तनाव बढ़ने के बीच ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित समझौते के संकेत दिए

वॉशिंगटन । अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ समझौता जल्द हो सकता है। उन्होंने यह भी दावा किया कि अमेरिका के हालिया हमलों से...

अमेरिकी कांग्रेस में ईरान के खिलाफ कार्रवाई को लेकर नाराजगी, सैनिकों और युद्ध शक्तियों में टकराव जारी

वाशिंगटन । ईरान में ग्राउंड पर सेना तैनात करने की संभावना को लेकर अमेरिका के सीनेटरों में गहरी चिंता है। अमेरिका के वरिष्ठ नेताओं ने बढ़ते खतरों, साफ मकसद और...

लोकसभा ने दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक को मंजूरी दी, दिवालियापन प्रक्रिया में आएगी तेजी

नई दिल्ली । लोकसभा ने सोमवार को दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक को मंजूरी दे दी है। इसका उद्देश्य दिवालियापन प्रक्रिया में गई कंपनियों के मामलों का तेजी...

सोनिया गांधी के खिलाफ मतदाता सूची में कथित जालसाजी मामले में अगली सुनवाई 18 अप्रैल को होगी

नई दिल्ली । राउज एवेन्यू कोर्ट में सोनिया गांधी के खिलाफ गैरकानूनी तरीके से मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के मामले में सुनवाई अब 18 अप्रैल को होगी। सोनिया...

बिहार विधानसभा ने नितिन नवीन के इस्तीफे की अधिसूचना जारी की

पटना । बिहार विधानसभा ने बांकीपुर से विधायक नितिन नवीन के विधानसभा के इस्तीफे की अधिसूचना सोमवार को जारी कर दी। नितिन नवीन ने राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद...

ममता बनर्जी की ‘हत्या की आशंका’ पर विपक्ष सांसदों ने कहा-बिना इनपुट कोई इतनी बड़ी बात नहीं बोलता

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा खुद की हत्या होने की आशंका का विपक्ष के सांसदों ने समर्थन किया है। विपक्ष के सांसदों ने कहा कि...

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार के लिए मांगे आवेदन, आखिरी तारीख 11 मई

नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शनिवार को विज्ञान, प्रौद्योगिकी और इनोवेशन के क्षेत्रों में बेहतरीन योगदान को पहचानने के लिए राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार (आरवीपी) 2026 के...

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट केस: जांच के लिए एनआईए को मिला 45 दिन का और समय

नई दिल्ली । दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए भीषण ब्लास्ट मामले में जांच को आगे बढ़ाने के लिए अदालत ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को 45...

केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70 प्रतिशत किया, अधिक श्रम उपयोग वाले क्षेत्रों को मिलेगी प्राथमिकता

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर्स के आवंटन का कोटा बढ़ाकर कुल मांग का 70 प्रतिशत कर दिया है, जो कि पहले 50 प्रतिशत था।...

ईरान ने भारत समेत पांच मित्र देशों को होर्मुज जलमार्ग से आने-जाने की दी अनुमति

तेहरान । पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच ईरान ने ऐलान किया है कि वह भारत समेत पांच मित्र देशों से संबंधित जहाजों पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाएगा, जिससे उन्हें रणनीतिक...

admin

Read Previous

कटरीना के अलावा 2025 में इन अभिनेत्रियों ने दिया बेबी बॉय को जन्म, धूमधाम से किया घर में स्वागत

Read Next

ओहियो के गवर्नर चुनाव में क्या भारतवंशी विवेक रामास्वामी को मिलेगी जीत? ट्रंप ने दिया खुला समर्थन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com