तेजस्वी यादव ‘मुंगेरी लाल के हसीन सपने’ देखना बंद करें : केशव प्रसाद मौर्य

पटना । बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन की ओर से चुनावी अभियान तेज कर दिया गया है। तेजस्वी यादव की ओर से बिहार के लोगों के लिए नई-नई घोषणाएं की जा रही हैं। इस बीच, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जोरदार तंज कसते हुए कहा कि वे ‘मुंगेरी लाल के हसीन सपने’ देखना बंद करें।

पटना में आईएएनएस से बातचीत में यूपी के डिप्टी सीएम ने कहा कि तेजस्वी यादव राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने की बात करते हैं तो राहुल गांधी तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बताते हैं, लेकिन ये मात्र ‘मुंगेरी लाल के हसीन सपने’ हैं। बिहार की जनता समझदार है और इनके सपने सिर्फ सपने रहेंगे, जो कभी पूरे नहीं हो सकते हैं।

तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं और राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने का, ये लोग अक्सर ऐसे सपने देखते हैं। लेकिन, जब नींद खुलती है, तो वास्तविकता सामने होती है, वे वही रहते हैं, जो पहले थे।

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता तेजस्वी यादव के हाथों में बिहार नहीं सौंपेगी और इसे फिर से जंगलराज की आग में जलने नहीं देगी। बिहार की जनता को एनडीए सरकार में किए गए विकास कार्य पसंद हैं और वह एनडीए के पक्ष में वोट देकर एक बार फिर से बिहार में एनडीएसरकार लाएगी।

यूपी के डिप्टी सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि अब बिहार में जंगलराज की यादें मिट रही हैं, और पीएम मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की योजनाएं खिल रही हैं।

एसआईआर को लेकर उन्होंने कहा कि संपूर्ण भारत में एसआईआर चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची का शुद्धिकरण स्वागतयोग्य कदम है। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान के अनुसार, घुसपैठियों, मृत व्यक्तियों और दोहराए गए नामों को हटाना तथा नव मतदाताओं को जोड़ना ही लोकतंत्र की मजबूती है। केवल बूथ कब्जा करने और तुष्टिकरण आधारित वोट बैंक की राजनीति करने वाले दल तथा मुद्दा-विहीन विपक्ष ही इसका विरोध कर रहे हैं, जिसका कोई औचित्य देशवासियों की नज़र में नहीं बचा है।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

अशनूर-अभिषेक की गलती सब पर भारी, कुनिका बोलीं- ‘चार दिन में नाकों चने चबवाऊंगी’

Read Next

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com