झारखंड: महिला से दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौनाचार के मामले में बोकारो स्टील के जीएम गिरफ्तार

बोकारो । झारखंड स्थित बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के एक जनरल मैनेजर कौस्तुभ बसु को दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौनाचार के मामले में छत्तीसगढ़ की पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ भिलाई निवासी एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, छत्तीसगढ़ पुलिस की एक टीम स्थानीय पुलिस के सहयोग से बोकारो पहुंची थी। आरोपी अधिकारी सेक्टर-5 स्थित अपने आवास में रहे थे। आवश्यक कानूनी औपचारिकताओं के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को बोकारो सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया।

सेक्टर-6 थाना प्रभारी संगीता कुमारी ने बताया कि गिरफ्तारी पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई है और स्थानीय पुलिस ने छत्तीसगढ़ पुलिस को आवश्यक सहयोग प्रदान किया।

मेडिकल जांच के उपरांत छत्तीसगढ़ पुलिस आरोपी को अपने साथ भिलाई ले गई, जहां मामले से जुड़ी आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बताया जा रहा है कि कौस्तुभ बसु पूर्व में भिलाई स्टील प्लांट में भी पदस्थापित रह चुके हैं। आरोप लगाने वाली महिला ने भिलाई में उनके खिलाफ दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौनाचार से संबंधित प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

मामले की जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तारी का कदम उठाया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला संवेदनशील और गंभीर प्रकृति का है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए निष्पक्ष और गहन जांच की जा रही है। आरोपी को संबंधित न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां से आगे की न्यायिक प्रक्रिया तय होगी।

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून के दायरे में रहकर सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे और जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

–आईएएनएस

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

खाड़ी देशों के छात्रों के 12वीं के परिणाम पर नीति बना रही सरकार, सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पश्चिम एशिया (खाड़ी देशों) में रहने वाले सीबीएसई के निजी (प्राइवेट) छात्रों के 12वीं कक्षा के परिणाम...

बंगाल: चुनावी हिंसा भड़काने के मामले में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ जांच सीआईडी को सौंपी गई

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान कथित तौर पर हिंसा भड़काने और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकी देने संबंधी मामले में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव...

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल हाई कोर्ट के लिए नए जजों की सिफारिश

नई दिल्ली । भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के हाई कोर्ट में नियुक्तियों के एक नए...

झारखंड ट्रेजरी घोटाले की जांच लगातार टाल रही हेमंत सरकारः भाजपा

रांची । झारखंड में ट्रेजरी घोटाले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर राज्य सरकार पर निशाना साधा। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मंगलवार को पार्टी...

पेपर लीक जैसी गंभीर समस्या की जड़ तक पहुंचने के बजाय दिखावटी कदम उठा रही सरकार : केजरीवाल

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों और केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोला...

नीट यूजी पेपर लीक मामला : मनीषा हवलदार की सीबीआई कस्टडी दो दिन बढ़ी, मनीषा मांढरे को न्यायिक हिरासत में भेजा

नई दिल्ली । नीट यूजी 2026 पेपर लीक घोटाले में सीबीआई की जांच तेज हो गई है। राउज एवेन्यू कोर्ट में शनिवार को सीबीआई ने दो प्रमुख आरोपियों मनीषा हवलदार...

विशेष गहन पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, कहा- एसआईआर संविधान की कसौटी पर खरा

नई दिल्ली । बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या...

admin

Read Previous

हिन्दुस्तान के साथ गद्दारी कर रही है कांग्रेस: संबित पात्रा

Read Next

राहुल गांधी एक अपरिपक्व नेता, विदेश में दिए बयान से एक बार फिर हुआ साबित: विश्वास सारंग

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com