आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम उठाने से देश में शांति स्थापित होगी : पूर्व मंत्री उषा ठाकुर

भोपाल । मध्य प्रदेश की पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने ऑस्ट्रेलिया के बोंडी बीच पर हमले को लेकर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि आज की तारीख में विश्व के कई देश आतंकवाद से पीड़ित होकर त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। इस तरह की व्यवस्था विश्व शांति के खिलाफ है।

उन्होंने बुधवार को आईएएनएस से बातचीत में कहा कि आज की तारीख में आतंकवाद एक गंभीर समस्या का रूप धारण कर चुका है। ऐसी स्थिति में सभी को एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ कड़ा कदम उठाना होगा ताकि पूरे देश में शांति को स्थापित करने की दिशा में हम आगे बढ़ सकें, अन्यथा आगामी दिनों में स्थिति और ज्यादा विकराल हो सकती है।

उषा ठाकुर ने कहा कि हमारी सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि देश में कहीं पर कोई भी आतंकी गतिविधि देखने को नहीं मिले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आतंकवाद से निपटने के लिए वैश्विक मंच पर एक नीति बनाने में जुटे हैं, जिससे आतंकवाद का खात्मा सुनिश्चित हो सके। आतंकवाद पूरे मानव समुदाय के लिए खतरा है।

भाजपा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की तरफ से ठोस नीति बनाए जाने के बाद आतंकवाद का पूरी तरह से खात्मा होगा और इस तरह से हम 2047 तक विकसित भारत का संकल्प पूरा करने में सफल रहेंगे। हम इस संकल्प को हर हाल में पूरा करके रहेंगे। अगर कोई भी हमारे इस उद्देश्य को पूरा करने की दिशा में बीच में आएगा, तो उसके लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में जिस तरह से विश्व का हर देश आतंकवाद से पीड़ित होता हुआ नजर आ रहा है, उसे देखते हुए सभी देश इस बात को भलीभांति समझ रहे हैं कि हमें इससे खुद भी बचना होगा और दूसरों को भी बचाना होगा, तभी जाकर आगे चलकर स्थिति अनुकूल हो पाएगी।

–आईएएनएस

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिलेगी ई-बसों की कनेक्टिविटी, 15 जून से शुरू होगा संचालन

ग्रेटर नोएडा । नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के संचालन से पहले यात्रियों की सुविधा के लिए सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में एयरपोर्ट को...

दिल्ली: पाक आतंकियों को कोर्ट में पेश किया गया पेश, बड़े शहरों में हमले की थी साजिश

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े 4 आतंकियों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। पुलिस कस्टडी...

तेलंगाना के सीएम ने अमेरिका में अपने तीन दोस्तों को बचाते हुए जान गंवाने वाले युवक को श्रद्धांजलि दी

हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को कोडुरु अनुरूप रेड्डी को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका में तीन दोस्तों की जान...

ऐतिहासिक कीर्तिमान : मोदी सरकार के 12 साल, ‘राष्ट्र प्रथम से राष्ट्र निर्माण तक’ की गौरवशाली यात्रा

नई दिल्ली । केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सरकार की प्रमुख उपलब्धियों, सुधारों...

वायुसेना प्रमुख की फ्रांस यात्रा, मजबूत हुई दोनों देशों के बीच रक्षा साझेदारी

नई दिल्ली । भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने फ्रांस की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न कर ली है। इस दौरान दोनों देशों के बीच दशकों...

एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस: सीएम संगमा

शिलांग । मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने बुधवार को कहा कि आगामी नॉर्थ ईस्टर्न काउंसिल (एनईसी) की वार्षिक बैठक में क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने और पूर्वोत्तर क्षेत्र...

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल हाई कोर्ट के लिए नए जजों की सिफारिश

नई दिल्ली । भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के हाई कोर्ट में नियुक्तियों के एक नए...

मध्य प्रदेश में किसान कल्याण वर्ष सिर्फ कागजों पर: कांग्रेस

भोपाल । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने मध्य प्रदेश के किसानों की स्थिति को चिंताजनक बताया, साथ ही कहा कि राज्य सरकार किसान कल्याण वर्ष...

जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7.5 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

रियासी । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। 'नशा मुक्त जम्मू और कश्मीर...

तृणमूल में फूट: नए गुट ने ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष बनाया, ममता बनर्जी बनी रहेंगी पार्टी प्रमुख

कोलकाता । हाल ही में संपन्न पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में हार के एक महीने बाद तृणमूल कांग्रेस में विभाजन की खबर अब आधिकारिक हो गई है। विधानसभा में तृणमूल...

कांग्रेस ने ममता बनर्जी के धरने को अधिकार बताया तो भाजपा ने ‘जनता के गुस्से का आईना’

नई दिल्ली । कांग्रेस ने मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख ममता बनर्जी के धरने का समर्थन किया। यह धरना उनकी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कथित हमलों...

प्रयागराज : स्किल इंडिया मिशन से महिलाओं को मिल रही सशक्त पहचान, आरसेटी के प्रशिक्षण से बन रहीं आत्मनिर्भर

प्रयागराज । ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इन योजनाओं का...

admin

Read Previous

पीएम मोदी के ओमान दौरे पर एफटीए पर रहेगा फोकस : इंडस्ट्री

Read Next

‘सेना का अपमान बर्दाश्त नहीं’, कांग्रेस नेता के बयान पर राजकुमार चाहर की तीखी प्रतिक्रिया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com