‘सेना का अपमान बर्दाश्त नहीं’, कांग्रेस नेता के बयान पर राजकुमार चाहर की तीखी प्रतिक्रिया

नई दिल्ली । कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर दिए गए बयान पर राजकुमार चाहर ने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान भारतीय सशस्त्र बलों का अपमान हैं और सेना का मनोबल गिराने का काम करते हैं।

चाहर ने आईएएनएस से कहा, “ऑपरेशन सिंदूर का प्रभाव पूरी दुनिया ने देखा है। सभी जानते हैं कि इस अभियान में पाकिस्तान को किस तरह जवाब दिया गया। ऐसे में इस पर सवाल उठाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।”

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस नेताओं की हताशा, निराशा और हार की भावना अब साफ झलकने लगी है। स्थिति यह हो गई है कि वे अनजाने में पाकिस्तान के पक्ष में बोलने लगते हैं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि कांग्रेस नेताओं को सद्बुद्धि दे।

बता दें कि कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि ऑपरेशन के पहले ही दिन भारत पूरी तरह हार गया था। उन्होंने यह भी दावा किया था कि इस दौरान सेना की एक किलोमीटर तक की मूवमेंट नहीं हुई और दो-तीन दिनों तक सिर्फ हवाई और मिसाइल युद्ध हुआ। साथ ही उन्होंने सवाल उठाया था कि अगर भविष्य में युद्ध ऐसे ही लड़े जाएंगे, तो क्या 12 लाख सैनिकों की सेना की जरूरत है या उनसे कोई और काम कराया जा सकता है।

वहीं दूसरी ओर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इथियोपिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के सांसद राजकुमार चाहर ने खुशी जताते हुए इसे पूरे देश के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री मोदी को जॉर्डन और इथियोपिया जैसे देशों में सम्मान मिला है, उससे हर भारतीय गौरवान्वित महसूस कर रहा है। यह सिर्फ प्रधानमंत्री का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र का सम्मान है। इस उपलब्धि से सभी भारतीय बेहद प्रसन्न हैं।

इसके अलावा, राजकुमार चाहर ने ‘विकसित भारत- जी राम जी बिल’ को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में भी जवाहर रोजगार योजना और बाद में मनरेगा जैसी योजनाएं चलाई गई थीं। उन्होंने यह भी कहा कि महात्मा गांधी स्वयं ‘राम-राम’ कहते थे और ‘रघुपति राघव राजा राम’ का पाठ करते थे, ऐसे में कांग्रेस द्वारा इस मुद्दे पर लगातार बयानबाजी करना अनैतिक है। मनरेगा को बेहतर ढंग से लागू करने के लिए उसमें सुधार किए गए हैं।

पश्चिम बंगाल एसआईआर पर बोलते हुए भाजपा सांसद ने साफ किया कि किसी का भी नाम मनमाने ढंग से नहीं हटाया गया है। यह प्रक्रिया पूरी तरह सत्यापन पर आधारित है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों का निधन हो चुका है, जिन्होंने स्थान बदल लिया है या जिनके नाम दो जगह दर्ज हैं, उन्हें सूची में नहीं रखा जा सकता। इसके साथ ही अवैध रूप से भारत में रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्याओं को भी वोटर लिस्ट में शामिल नहीं किया जा सकता, क्योंकि वे गरीब भारतीयों के अधिकारों पर असर डालते हैं।

–आईएएनएस

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिलेगी ई-बसों की कनेक्टिविटी, 15 जून से शुरू होगा संचालन

ग्रेटर नोएडा । नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के संचालन से पहले यात्रियों की सुविधा के लिए सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में एयरपोर्ट को...

दिल्ली: पाक आतंकियों को कोर्ट में पेश किया गया पेश, बड़े शहरों में हमले की थी साजिश

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े 4 आतंकियों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। पुलिस कस्टडी...

तेलंगाना के सीएम ने अमेरिका में अपने तीन दोस्तों को बचाते हुए जान गंवाने वाले युवक को श्रद्धांजलि दी

हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को कोडुरु अनुरूप रेड्डी को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका में तीन दोस्तों की जान...

ऐतिहासिक कीर्तिमान : मोदी सरकार के 12 साल, ‘राष्ट्र प्रथम से राष्ट्र निर्माण तक’ की गौरवशाली यात्रा

नई दिल्ली । केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सरकार की प्रमुख उपलब्धियों, सुधारों...

वायुसेना प्रमुख की फ्रांस यात्रा, मजबूत हुई दोनों देशों के बीच रक्षा साझेदारी

नई दिल्ली । भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने फ्रांस की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न कर ली है। इस दौरान दोनों देशों के बीच दशकों...

एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस: सीएम संगमा

शिलांग । मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने बुधवार को कहा कि आगामी नॉर्थ ईस्टर्न काउंसिल (एनईसी) की वार्षिक बैठक में क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने और पूर्वोत्तर क्षेत्र...

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल हाई कोर्ट के लिए नए जजों की सिफारिश

नई दिल्ली । भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के हाई कोर्ट में नियुक्तियों के एक नए...

मध्य प्रदेश में किसान कल्याण वर्ष सिर्फ कागजों पर: कांग्रेस

भोपाल । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने मध्य प्रदेश के किसानों की स्थिति को चिंताजनक बताया, साथ ही कहा कि राज्य सरकार किसान कल्याण वर्ष...

जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7.5 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

रियासी । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। 'नशा मुक्त जम्मू और कश्मीर...

तृणमूल में फूट: नए गुट ने ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष बनाया, ममता बनर्जी बनी रहेंगी पार्टी प्रमुख

कोलकाता । हाल ही में संपन्न पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में हार के एक महीने बाद तृणमूल कांग्रेस में विभाजन की खबर अब आधिकारिक हो गई है। विधानसभा में तृणमूल...

कांग्रेस ने ममता बनर्जी के धरने को अधिकार बताया तो भाजपा ने ‘जनता के गुस्से का आईना’

नई दिल्ली । कांग्रेस ने मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख ममता बनर्जी के धरने का समर्थन किया। यह धरना उनकी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कथित हमलों...

प्रयागराज : स्किल इंडिया मिशन से महिलाओं को मिल रही सशक्त पहचान, आरसेटी के प्रशिक्षण से बन रहीं आत्मनिर्भर

प्रयागराज । ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इन योजनाओं का...

admin

Read Previous

आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम उठाने से देश में शांति स्थापित होगी : पूर्व मंत्री उषा ठाकुर

Read Next

राहुल-तेजस्वी आदत से मजबूर, चले जाते हैं विदेश: दिलीप जायसवाल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com