राहुल गांधी एक अपरिपक्व नेता, विदेश में दिए बयान से एक बार फिर हुआ साबित: विश्वास सारंग

नई दिल्ली । लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जर्मनी दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने बीएमडब्ल्यू फैक्ट्री का दौरा किया और भारत में मैन्युफैक्चरिंग कम होने पर चिंता जताई। मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने बुधवार को राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें एक अपरिपक्व नेता करार दिया।

मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने आईएएनएस से बात करते हुए लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जर्मनी दौरे पर तंज कसा। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी हर समय विदेश में जाकर इस देश के मान और सम्मान को कम करने का काम करते हैं। वे यह भूल रहे हैं कि अगर किसी के बुलावे पर वे विदेश में जाते हैं, तो इस देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष होने के कारण उन्हें बुलाया जाता है। वे इस लोकतांत्रिक व्यवस्था का एक बहुत ही सशक्त अंग हैं, वे हमेशा यह भूल जाते हैं।”

विश्वास सारंग ने कहा, “राहुल अपनी राजनीति रोटी सेकें, राजनीति करें तो देश में करें। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वे कांग्रेस के नेता के रूप में नहीं, बल्कि इस देश के नागरिक और नेता के रूप में जा रहे हैं। वे इस देश के सार्वजनिक कार्यकर्ता के रूप में जा रहे हैं। मुझे लगता है कि हम उनमें परिपक्वता की आशा नहीं कर सकते। उनका दिया बयान एक बार फिर साबित करता है कि वे अपरिपक्व हैं और उन्हें परिपक्व होने की जरूरत है।”

नेशनल हेराल्ड मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी की चार्जशीट पर सुनवाई से मना कर दिया है। इस बीच विश्वास सारंग ने दोहराया है कि नेशनल हेराल्ड मामले में नेहरू परिवार ने भ्रष्टाचार किया है। कोर्ट का निर्णय प्रक्रियात्मक बात है। कोर्ट ने क्लीन चिट नहीं दी है। नेहरू परिवार ने नेशनल हेराल्ड मामले में 100 प्रतिशत भ्रष्टाचार किया है।

बता दें कि संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। संसद सत्र के बीच में ही लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विदेश दौरे पर भाजपा नेता हमलावर हैं।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

झारखंड: महिला से दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौनाचार के मामले में बोकारो स्टील के जीएम गिरफ्तार

Read Next

ईडी ने 307 करोड़ के एमएलएम घोटाले में मैक्सिजोन टच के डायरेक्टर और पत्नी को किया गिरफ्तार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com