अशनूर-अभिषेक की गलती सब पर भारी, कुनिका बोलीं- ‘चार दिन में नाकों चने चबवाऊंगी’

मुंबई । ‘बिग बॉस 19’ का ये हफ्ता बाकी हफ्तों से कहीं ज्यादा तनावपूर्ण रहा। घर के अंदर ऐसा माहौल बन गया कि हर कोई किसी न किसी से नाराज दिखा।

शो में हमेशा झगड़े और नोकझोंक होती रहती है, लेकिन इस बार बात थोड़ी ज्यादा बिगड़ गई जब बिग बॉस ने ऐलान किया कि घर में सिर्फ तीन कंटेस्टेंट्स को छोड़कर बाकी नौ कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हैं। यह सुनकर सबके चेहरे उतर गए। इसके साथ ही सबसे बड़ा झटका तब लगा जब बताया गया कि इस हफ्ते का राशन 50 प्रतिशत कम कर दिया गया है।

असल में, बिग बॉस ने ये सजा अशनूर कौर और अभिषेक बजाज की गलती की वजह से दी, जिसमें दोनों स्विमिंग पूल में फुसफुसाकर बातें करते नजर आते हैं। बिग बॉस के मना करने के बाद भी वे नहीं मानते। ऐसे में बिग बॉस घरवालों के सामने दोनों को नॉमिनेट करने का प्रस्ताव घरवालों के आगे रखते हैं, जिस पर सहमति नहीं बनती। फिर बिग बॉस घर के कैप्टन मृदुल से इस पर फैसला लेने के लिए कहते हैं और यहां मृदुल उन्हें दूसरा मौका देने की बात कहती है।

ऐसे में बिग बॉस अभिषेक, अशनूर और मृदुल को छोड़कर बाकि सभी घरवालों को नॉमिनेट कर देते हैं। इस फैसले के बाद घर में माहौल और भी गरम हो गया। घरवाले नाखुश नजर आए।

‘बिग बॉस 19’ के लेटेस्ट प्रोमो में नीलम गिरी और कुनिका सदानंद खाना बनाने से साफ मना करती दिख रही है। कुनिका ने तो यहां तक कह दिया कि वो मृदुल को चार दिन में नाकों चने चबवा देंगी। इधर मृदुल खुद रोटियां बेलते दिखे, जबकि अशनूर और प्रणित भी किचन में उनका साथ दे रहे है। तभी कुनिका पूछती, ‘कितना टाइम लगेगा?’, इस पर अभिषेक बोलते है, ‘कप्तान बता देंगे।’ ये सुनकर कुनिका गुस्से में चली गईं और बाद में पूल के पास बैठकर अभिषेक और उनके ग्रुप के बारे में बात करते हुए हंसने लगीं।

थोड़ी देर बाद मृदुल ने कुनिका से खाना खाने को कहा तो उन्होंने मना कर दिया। मृदुल बोले, ”मैं अपने बड़े-बुजुर्गों को खाना खिलाता हूं, आपको भी खिलाऊंगा।”

कुनिका ने झट से जवाब दिया, ”मैं तुम्हारी दादी नहीं, परदादी हूं।” ये सुनकर घर हंसी और तानों से भर गया। अभिषेक गाना गाते हैं, ”दादी अम्मा घर से बाहर जाओ न।” इस पर कुनिका भड़कते हुए अभिषेक की मिमिक्री करने लगती हैं। वह कहती हैं, ”मैं तेरे भरोसे नहीं आई बिग बॉस में।”

फिर बाथरूम में जाकर कैमरे के सामने डांस करने लगती हैं और कहती हैं कि आज उन्होंने अच्छा गेम खेला।

दूसरी तरफ गार्डन एरिया में फरहाना और अशनूर में तीखी बहस होती है। फरहाना, अशनर को घटिया कहती है और बोलती है, ”तुम 10 साल के बच्चे से भी बदतर हो।” जब इस दौरान प्रणित हंसते हुए वहां से गुजरे तो फरहाना ने उन्हें धक्का दिया और कहा, ‘सामने से हट जाओ।’ इस पर प्रणित भड़क उठे और बोले, ‘मुझे मत छुओ।’ फरहाना ने जवाब दिया, ‘आगे-पीछे हटना मेरी मर्जी।’ बात छोटी थी, लेकिन माहौल एक बार फिर गरम हो गया।

अगले दिन सुबह-सुबह कुनिका ने पूरे घर को हिला दिया। वे पैन और चम्मच लेकर शोर मचाने लगीं, ”सुनो-सुनो, एक ऐलान है! नौ बेगुनाहों को सजा दी गई है, दो गुनहगारों और एक कमजोर लीडर की वजह से!” उन्होंने बर्तन बजाकर सबका ध्यान खींचा। कुछ लोग परेशान हुए, तो कुछ को ये सब मजेदार लगा। अभिषेक ने सीटी बजाई, शहबाज, तान्या और नीलम डांस करने लगे। फरहाना बोलीं, ”कुछ भी करेगी ये अटेंशन पाने के लिए।”

–आईएएनएस

इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5: करिश्मा कपूर-जावेद जाफरी समेत ये सितारे बनेंगे जज, ‘इंडिया वाला डांस’ के साथ लौटेगा मंच

मुंबई । देश में डांस रियलिटी शोज का क्रेज हमेशा से ही खास रहा है। इसी कड़ी में अब एक बार फिर मशहूर डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' अपने...

‘सास-बहू और फ्लेमिंगो’ के बेमिसाल 3 साल, मेकर्स ने शेयर किया एक्शन-पैक मोंटाज

मुंबई । डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी अलग पहचान बनाने वाली लोकप्रिय क्राइम-ड्रामा वेब सीरीज 'सास-बहू और फ्लेमिंगों' ने अपनी रिलीज के तीन साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर...

‘यह चुनावी जीत नहीं, जनता से जुड़ाव का उत्सव’, काजल अग्रवाल ने विजय को दी बधाई

चेन्नई । एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने बुधवार को अभिनेता और राजनेता विजय को बधाई दी, जिनकी पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के परिणामों में तेजी से...

डेब्यू फिल्म की यादों में खोईं ईशा गुप्ता, ‘जन्नत-2’ के 14 साल पूरे होने पर जताया आभार

मुंबई । क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'जन्नत-2' ने सोमवार को अपनी रिलीज के 14 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर फिल्म की मुख्य अदाकारा ईशा गुप्ता ने सोशल मीडिया...

प्रख्यात गीतकार प्रसून जोशी बने प्रसार भारती के अध्यक्ष

नई दिल्ली । सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भारत के सार्वजनिक सेवा प्रसारक प्रसार भारती का अध्यक्ष प्रख्यात गीतकार, लेखक और संचार विशेषज्ञ प्रसून जोशी को नियुक्त किया है। प्रसून...

राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

मुंबई । साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण की बहुप्रतीक्षित एक्शन ड्रामा 'पेद्दी' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। शुक्रवार को मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की...

हीरामंडी के जश्न में डूबे मेकर्स; बोले- दो साल बाद भी कम नहीं हुआ ‘डायमंड बाजार’ का क्रेज

मुंबई । मशहूर फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' ने रिलीज के दो साल पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर मेकर्स ने सोशल...

नौकरी ढूंढने वाले नहीं, एआई के दौर में ‘सीईओ’ बनेंगे भारतीय बच्चे: शेखर कपूर

मुंबई । मशहूर फिल्म निर्देशक शेखर कपूर अक्सर सोशल मीडिया के जरिए समाजिक और तकनीकी बदलावों पर अपनी राय रखते रहते हैं। शुक्रवार को उन्होंने एआई के बढ़ते प्रभाव और...

यादों में बिक्रमजीत कंवरपाल: भारतीय सेना का वह मेजर, जिसने 34 की उम्र में देखा बॉलीवुड का सपना

मुंबई । एक्टर बिक्रमजीत कंवरपाल सिर्फ एक अभिनेता नहीं थे, उनकी रगों में शौर्य की विरासत बहती थी। 29 अगस्त 1968 को हिमाचल प्रदेश के सोलन में जन्मे बिक्रमजीत के...

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद कपिल शर्मा शो में दिखेंगे साथ दिखेंगे समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया

मुंबई । 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में आपत्तिजनक कंटेंट की वजह से विवादों में आने के बाद समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया दोबारा एक साथ एक ही शो में दस्तक देने...

25 साल बाद तब्बू और अक्षय कुमार का रोमांस, ‘भूत-बंगला’ के नए गाने में दिखी केमिस्ट्री

मुंबई । अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, राजपाल यादव और तब्बू स्टारर फिल्म 'भूत बंगला' 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बनकर उभरी है, जिसने बॉक्स ऑफिस से लेकर...

बिहारियों के साथ हो रहा बलूचों जैसा सलूक, खेसारी ने दिल्ली में हुई घटना पर जताया आक्रो

मुंबई । देश की राजधानी दिल्ली में बीते शनिवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात हेड कांस्टेबल नीरज द्वारा शराब के नशे में डिलीवरी ब्वॉय पांडव कुमार को...

admin

Read Previous

तेजस्वी यादव ‘मुंगेरी लाल के हसीन सपने’ देखना बंद करें : केशव प्रसाद मौर्य

Read Next

मनोज बाजपेयी की ‘द फैमिली मैन-3’ को लेकर बड़ी अपडेट, इस दिन रिलीज होगी स्पाई थ्रिलर सीरीज

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com