मनरेगा विवाद पर बोले इमरान प्रतापगढ़ी, गांधी के नाम से क्या तकलीफ है?

नई दिल्ली । महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का नाम बदलकर ‘विकसित भारत-जी राम जी योजना’ करने के प्रस्ताव को लेकर सियासत तेज हो गई है। इस मुद्दे पर कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह पूरा मामला दिखाता है कि मौजूदा सरकार को महात्मा गांधी के नाम से कितनी परेशानी है।

इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि जब भी किसी योजना, संस्था या कार्यक्रम से गांधी का नाम जुड़ता है, भाजपा उसे हटाने या बदलने की कोशिश करती है। उन्होंने सवाल उठाया कि यह कैसी सोच है और सरकार देश को किस दिशा में ले जाना चाहती है। उनका कहना है कि गांधी सिर्फ भारत के नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए सम्मान का प्रतीक हैं।

कांग्रेस सांसद ने कहा कि दुनिया के किसी भी देश में जाइए, वहां महात्मा गांधी का नाम बड़े सम्मान से लिया जाता है। कई देशों में उनकी मूर्तियां लगी हुई हैं, जहां लोग फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि देते हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि अपने ही देश में गरीबों के लिए चलाई जा रही एक अहम योजना से गांधी का नाम हटाने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने याद दिलाया कि मनरेगा देश के करोड़ों गरीबों और मजदूरों के लिए एक जरूरी योजना है। यह योजना गांवों में रोजगार देने और लोगों को आर्थिक सहारा देने का काम करती है। प्रतापगढ़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को अपना 2014 का भाषण याद रखना चाहिए, जिसमें उन्होंने मनरेगा को पिछली सरकार की स्मारक बताया था। अब वही सरकार इस योजना को चला भी रही है और उसका नाम बदलकर इसे छोटा दिखाने की कोशिश कर रही है।

इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि भाजपा चाहे कितनी भी कोशिश कर ले, वह गांधी का कद छोटा नहीं कर सकती। जब भी जी20 जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम होते हैं और दुनिया के 20 बड़े देशों के नेता भारत आते हैं, तो वे राजघाट जाकर गांधी समाधि पर सिर झुकाते हैं। इससे साफ पता चलता है कि गांधी का नाम कितना बड़ा है।

उन्होंने कहा कि दुनिया के करीब 80 देशों में महात्मा गांधी की प्रतिमाएं लगी हैं। ऐसे व्यक्ति के नाम को अपने ही देश में योजनाओं से हटाना समझ से परे है।

उन्होंने कहा कि आज सत्ता भाजपा के पास है, वह नाम बदल सकती है, लेकिन जब कांग्रेस सत्ता में आएगी, तो महात्मा गांधी के नाम पर और भी नई योजनाएं शुरू की जाएंगी।

–आईएएनएस

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिलेगी ई-बसों की कनेक्टिविटी, 15 जून से शुरू होगा संचालन

ग्रेटर नोएडा । नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के संचालन से पहले यात्रियों की सुविधा के लिए सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में एयरपोर्ट को...

दिल्ली: पाक आतंकियों को कोर्ट में पेश किया गया पेश, बड़े शहरों में हमले की थी साजिश

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े 4 आतंकियों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। पुलिस कस्टडी...

तेलंगाना के सीएम ने अमेरिका में अपने तीन दोस्तों को बचाते हुए जान गंवाने वाले युवक को श्रद्धांजलि दी

हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को कोडुरु अनुरूप रेड्डी को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका में तीन दोस्तों की जान...

ऐतिहासिक कीर्तिमान : मोदी सरकार के 12 साल, ‘राष्ट्र प्रथम से राष्ट्र निर्माण तक’ की गौरवशाली यात्रा

नई दिल्ली । केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सरकार की प्रमुख उपलब्धियों, सुधारों...

वायुसेना प्रमुख की फ्रांस यात्रा, मजबूत हुई दोनों देशों के बीच रक्षा साझेदारी

नई दिल्ली । भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने फ्रांस की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न कर ली है। इस दौरान दोनों देशों के बीच दशकों...

एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस: सीएम संगमा

शिलांग । मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने बुधवार को कहा कि आगामी नॉर्थ ईस्टर्न काउंसिल (एनईसी) की वार्षिक बैठक में क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने और पूर्वोत्तर क्षेत्र...

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल हाई कोर्ट के लिए नए जजों की सिफारिश

नई दिल्ली । भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के हाई कोर्ट में नियुक्तियों के एक नए...

मध्य प्रदेश में किसान कल्याण वर्ष सिर्फ कागजों पर: कांग्रेस

भोपाल । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने मध्य प्रदेश के किसानों की स्थिति को चिंताजनक बताया, साथ ही कहा कि राज्य सरकार किसान कल्याण वर्ष...

जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7.5 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

रियासी । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। 'नशा मुक्त जम्मू और कश्मीर...

तृणमूल में फूट: नए गुट ने ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष बनाया, ममता बनर्जी बनी रहेंगी पार्टी प्रमुख

कोलकाता । हाल ही में संपन्न पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में हार के एक महीने बाद तृणमूल कांग्रेस में विभाजन की खबर अब आधिकारिक हो गई है। विधानसभा में तृणमूल...

कांग्रेस ने ममता बनर्जी के धरने को अधिकार बताया तो भाजपा ने ‘जनता के गुस्से का आईना’

नई दिल्ली । कांग्रेस ने मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख ममता बनर्जी के धरने का समर्थन किया। यह धरना उनकी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कथित हमलों...

प्रयागराज : स्किल इंडिया मिशन से महिलाओं को मिल रही सशक्त पहचान, आरसेटी के प्रशिक्षण से बन रहीं आत्मनिर्भर

प्रयागराज । ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इन योजनाओं का...

admin

Read Previous

धर्मेंद्र के निधन के बाद सनी की पहली फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का टीजर लॉन्च, इवेंट में भावुक हुए एक्टर

Read Next

सांसद राघव चड्ढा ने वित्त मंत्री को दिए तीन सुझाव, कर-मुक्त सीमा बढ़ाने की पैरवी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com