अगली सदी में भी दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश होगा भारत : यूएन विशेषज्ञ

संयुक्त राष्ट्र । भारत अगली सदी में भी दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बना रहेगा। भारत की जनसंख्या 2060 के दशक के मध्य में चरम पर होगी, लेकिन इसके बाद इसमें धीरे-धीरे गिरावट शुरू होगी। इसके बाद भी भारत अगली सदी (2100) में दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बना रहेगा।

वरिष्ठ जनसंख्या मामलों की अधिकारी क्लेयर मेनोजी ने संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की विश्व जनसंख्या संभावना 2024 रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि भारत इस समय जनसंख्या के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा देश है। अनुमान है कि यह पूरी शताब्दी में ऐसा ही रहेगा।

उन्होंने कहा कि भारत की जनसंख्या 2060 के दशक के आसपास चरम पर होगी। फिर इसमें थोड़ी गिरावट आनी शुरू होगी। सदी के अंत तक भारत की जनसंख्या लगभग 1.5 अरब रहने का अनुमान है। बावजूद इसके भारत विश्व में सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश होगा।

आंकड़ों के अनुसार, भारत की जनसंख्या वर्तमान 1.45 अरब से बढ़कर 2064 में 1.7 अरब हो जाएगी। इसके बाद 2100 में भारत की जनसंख्या घटकर 1.5 अरब होने का अनुमान है, जो 12 प्रतिशत की गिरावट होगी।

रिपोर्ट के अनुसार, भारत उन देशों में शामिल है जहां 20 से 64 वर्ष की कामकाजी आयु वाली आबादी 2054 तक बढ़ेगी।”

रिपोर्ट में सुझाव दिया गया है कि इस अवसर को भुनाने के लिए विभिन्न देशों को शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे में निवेश करना होगा। ऐसे प्रयास करने होंगे जिससे नई नौकरियों का सृजन हो सके। अनुमान है कि भारतीयों की जीने की उम्मीद वर्तमान 72.24 वर्ष से बढ़कर 2100 तक 83.3 वर्ष हो जाएगी।

रिपोर्ट ये भी दावा करती है कि, अगले 30 वर्षों में पाकिस्तान दुनिया का तीसरा सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन जाएगा। पाकिस्तान की वर्तमान जनसंख्या 251 मिलियन से बढ़कर 2054 में 389 मिलियन हो जाएगी। यानि पाक की जनसंख्या संयुक्त राज्य अमेरिका और इंडोनेशिया से आगे निकल जाएगी। तब भारत की जनसंख्या 1.69 अरब और चीन की 1.21 अरब होने का अनुमान है।

संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक विकास के सहायक महासचिव नवीद हनीफ के अनुसार, विश्व की जनसंख्या 2080 के दशक के मध्य में अपने चरम पर होगी, जो अगले 60 वर्षों में वर्तमान 8.2 अरब से बढ़कर लगभग 10.3 अरब हो जाएगी। यह सदी के अंत तक घटकर करीब 10.2 अरब हो जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार, वरिष्ठ नागरिकों की संख्या बच्चों से ज्यादा होगी।

–आईएएनएस

मल्लिकार्जुन खड़गे को अब चारधाम यात्रा पर जाने की जरूरत: टीआर श्रीनिवास

हैदराबाद । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता टीआर श्रीनिवास ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा पीएम मोदी को लेकर दिए बयान को बेहद आपत्तिजनक और गलत बताया। उन्होंने कहा कि...

पहलगाम की बैसरन घाटी के पास हैं ये तीन शानदार स्पॉट्स, एलओसी के बहुत करीब, सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील

नई दिल्ली । 22 अप्रैल 2025 का दिन भारत और खासकर कश्मीर के लिए दिल दहला देने वाला था क्योंकि पहलगाम की बैसरन घाटी में अपने परिवार और दोस्तों के...

गुवाहाटी में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, घरों तक में घुसा पानी

गुवाहाटी । असम की राजधानी गुवाहाटी में 19 और 20 अप्रैल की मध्यरात्रि हुई भारी बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई...

सीजे रॉय सुसाइड केस में एसआईटी का खुलासा, आईटी रेड के दौरान डिप्रेशन बनी मौत की वजह

बेंगलुरु । कर्नाटक के चर्चित उद्योगपति और कॉन्फिडेंट ग्रुप के संस्थापक-चेयरमैन सीजे रॉय की आत्महत्या मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने जांच पूरी कर ली है। जांच में निष्कर्ष...

लंदन हाईकोर्ट से भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी को बड़ा झटका, भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका खारिज

नई दिल्ली/लंदन । भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को उस समय बड़ा झटका लगा, जब लंदन स्थित हाईकोर्ट की किंग्स बेंच डिवीजन ने भारत में उनके प्रत्यर्पण आदेश के खिलाफ...

पीएम मोदी के यूट्यूब चैनल ने पार किया 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा

नई दिल्ली ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल जगत में एक और अभूतपूर्व कीर्तिमान स्थापित करते हुए अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 3 करोड़ (30 मिलियन) सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार कर...

पश्चिम बंगाल: पार्क स्ट्रीट स्थित रेस्तरां ने यूट्यूबर को बीफ परोसने पर माफी मांगी

कोलकाता । पार्क स्ट्रीट स्थित लोकप्रिय बार-कम-रेस्तरां ओलीपब ने यूट्यूबर सायक चक्रवर्ती को गलती से मटन के बजाय बीफ परोसने के बाद औपचारिक माफी जारी की है। इस घटना के...

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र और ग्रुप कैप्टन प्रशांत कीर्ति चक्र से सम्मानित

नई दिल्ली । गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र और ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर को कीर्ति चक्र से सम्मानित करने...

पिछले साल की तुलना में इस साल बीस प्रतिशत अधिक पाठक मेले में आये,अगले वर्ष भी मेला फ्री रहेगा।

नयी दिल्ली इस बार विश्व पुस्तक मेले में प्रवेश निःशुल्क होने से बीस प्रतिशत अधिक पाठक मेले में आये। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास ने आज 9 दिवसीय मेले के समापन पर...

नई दिल्ली: ली मेरिडियन होटल की बारहवीं मंजिल से कूदकर शख्स ने की खुदकुशी

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके में स्थित पांच सितारा होटल ली मेरिडियन में रविवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। लाजपत नगर निवासी 50...

बेटे तारिक रहमान ने खालिदा जिया को दी श्रद्धांजलि, बोले, ‘वो थीं प्यार करने वाली मां, जिन्होंने पूरी जिंदगी की बांग्लादेश के नाम ‘

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान ने मंगलवार को अपनी मां, बीएनपी अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को भावुक श्रद्धांजलि दी और उन्हें एक...

पायलट नमन स्याल के सर्वोच्च बलिदान को देश कभी भुला नहीं पाएगा : भारतीय वायुसेना

नई दिल्ली । दुबई एयर शो 2025 में तेजस विमान हादसे में शहीद हुए फाइटर पायलट नमन स्याल के पार्थिव शरीर को रविवार को स्वदेश लाया गया। भारतीय वायुसेना के...

admin

Read Previous

25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप से जाना जाएगा, अधिसूचना जारी

Read Next

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा- हम संविधान के प्रति प्रतिबद्ध, नहीं पढ़ाई जाएगी मनुस्मृति

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com