शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा- हम संविधान के प्रति प्रतिबद्ध, नहीं पढ़ाई जाएगी मनुस्मृति

नई दिल्ली । दिल्ली विश्वविद्यालय के लॉ फैकेल्टी में कुछ शिक्षकों ने पाठ्यक्रम में मनुस्मृति को शामिल करने का प्रस्ताव दिया था। हालांकि इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया है। शुक्रवार को इस संबंध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि हम अपने संविधान के प्रति प्रतिबद्ध हैं। सरकार संविधान की सच्ची भावना और इसको बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि किसी भी लिपि के किसी भी विवादास्पद हिस्से को शामिल करने का कोई सवाल ही नहीं है।

इससे पहले दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह घोषणा कर चुके थे कि एलएलबी पाठ्यक्रम में ‘मनुस्मृति’ को शामिल करने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति से पूछताछ और बात की है। शिक्षा मंत्री के कहा, “कुलपति ने मुझे आश्वासन दिया और बताया कि कुछ लॉ फैकल्टी शिक्षकों ने प्रस्ताव दिया कि न्यायशास्त्र अध्याय में बदलाव किया जाए, लेकिन इसे अस्वीकार कर दिया गया। शुक्रवार को दिल्ली विश्वविद्यालय एकेडमिक काउंसिल की बैठक है और काउंसिल की बैठक में भी ऐसा कोई विषय विचाराधीन नहीं है।”

गौरतलब है कि एकेडमिक काउंसिल दिल्ली विश्वविद्यालय के शैक्षिक विषयों पर निर्णय लेने वाली सबसे बड़ी संस्था है। डीयू की लॉ फैकल्टी द्वारा दिए गए प्रस्ताव में कहा गया था कि तीसरे साल के छात्रों को मनुस्मृति के दो अध्याय पढ़ाए जाएं। इस प्रस्ताव के बाद विवाद शुरू हो गया, कई शिक्षकों ने इस पर आपत्ति दर्ज कराई।

दिल्ली विश्वविद्यालय के डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट ने अपना विरोध दर्ज कराते हुए कहा था कि मनुस्मृति पढ़ना प्रोग्रेसिव एजुकेशन सिस्टम के खिलाफ होगा। हालांकि इस बीच कुलपति ने लॉ फैकल्टी के इस प्रस्ताव को ही खारिज कर दिया।

प्रस्ताव में यह सुझाव दिया गया था कि लॉ फैकल्टी में पढ़ने वाले पहले और आखिरी सेमेस्टर के छात्रों को मनुस्मृति पढ़ाई जाए। न्यायशास्त्र के पाठ्यक्रमों में बदलाव करके मेधातिथि की राज्य और कानून की अवधारणा के लिए दो ग्रंथों का सुझाव दिया था।

हालांकि विश्वविद्यालय के कुलपति का साफ कहना है कि दिल्ली यूनिवर्सिटी में ऐसा कुछ नहीं पढ़ाया जाएगा। दिल्ली विश्वविद्यालय में कानून की पढ़ाई और उसका पाठ्यक्रम पूर्व की ही भांति बने रहेंगे।

–आईएएनएस

मोदी सरकार के 12 साल में भारत की अर्थव्यवस्था में आया बड़ा बदलाव: एसोचैम

नई दिल्ली । पिछले 12 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था में व्यापक और मजबूत बदलाव देखने को मिला है। इस दौरान आर्थिक वृद्धि, विनिर्माण, सेवा क्षेत्र, निर्यात और निवेश के...

भूटान के पीएम तोबगे प्रधानमंत्री मोदी को मानते हैं ‘अपना बड़ा भाई और मार्गदर्शक’, बताई वजह

नई दिल्ली । भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करने का नया कीर्तिमान स्थापित करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया...

बहरीन की सेना ने ईरान के हमलों को बताया ‘क्रूर’

मना‌मा । ईरान ने अमेरिकी सेना के हमले का जवाब देते हुए खाड़ी देश में मौजूद उसके बेस को निशाना बनाया। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजीसी) ने दावा किया कि जॉर्डन,...

खाड़ी क्षेत्र में बढ़ा तनाव: यमन तट के पास जहाज पर गोलीबारी, ओमान के पास टैंकर में लगी आग

लंदन/मस्कट । मध्य पूर्व एशिया में तनाव फिर बढ़ गया है। खाड़ी क्षेत्र और आसपास के समुद्री मार्गों में संघर्ष एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। यूके मैरीटाइम...

पाकिस्तान: खाई में गिरी टूरिस्ट वैन, एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत

रावलपिंडी । पाकिस्तान के इस्लामाबाद-मरी एक्सप्रेसवे पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में...

तेलिन में जेलेंस्की की फिनलैंड के प्रधानमंत्री से मुलाकात, एयर डिफेंस पर हुई अहम बात

नई द‍िल्‍ली । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो के साथ मुलाकात कर यूरोप की सुरक्षा, यूक्रेन की एयर डिफेंस क्षमता को मजबूत करने और...

पीओके में मानवाधिकार उल्लंघन और फर्जी खबरें फैलाकर अपनी नाकामी छ‍िपा रहा पाकिस्तान: एमईए

नई दिल्ली । भारत ने मंगलवार को पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि वह लगातार फर्जी खबरें और वीडियो फैलाकर अपनी नाकामियों को छिपाने और पाकिस्तानी कब्‍जे वाले कश्मीर (पीओके) में...

नेपाल में रियल-टाइम क्रॉस बॉर्डर पेमेंट के लिए यूपीआई-एनपीआई लिंकेज लाइव

नई दिल्ली । एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) ने मंगलवार को इंडिया के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) और नेपाल के नेशनल पेमेंट्स इंटरफेस (एनपीआई) के बीच क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट लिंकेज शुरू...

रोमानिया की नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी से भारतीय एनडीसी प्रतिनिधिमंडल का अध्ययन दौरा शुरू

बुखारेस्ट । भारतीय नेशनल डिफेंस कॉलेज (एनडीसी) का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को रोमानिया के अपने अध्ययन दौरे की शुरुआत करते हुए कैरोल नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी पहुंचा। भारत के दूतावास ने...

पीओके में तनावपूर्ण हालात की ब्रिटेन में चर्चा, 50 सांसदों ने यूके की विदेश सचिव यवेट कूपर को लिखी चिट्ठी

लंदन । पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। इस बीच ब्रिटेन के 50 सांसदों ने विदेश सचिव यवेट कूपर को चिट्ठी लिखी और पीओके में...

जेलेंस्की का दावा: 1100 किमी दूर रूस के अहम सैन्य और तेल ठिकानों पर क‍िया हमला

नई द‍िल्‍ली । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दावा किया क‍ि रूसी हमलों के जवाब में यूक्रेनी सुरक्षा बलों ने रूस के कई ठिकानों पर हमले किए हैं। इन...

अमेरिका ने ईरान पर कसा शिकंजा, क्रिप्टो एक्सचेंजों और उनसे जुड़े लोगों पर प्रतिबंध

नई द‍िल्‍ली । अमेरिका ने दबाव बढ़ाते हुए ईरान के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज समेत कई कंपनियों और उनसे जुड़े लोगों पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। यह कदम ऐसे समय...

admin

Read Previous

अगली सदी में भी दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश होगा भारत : यूएन विशेषज्ञ

Read Next

सीएम हेमंत ने 1,500 शिक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र, कहा- विकास और रोजगार पर विपक्षियों से खुली बहस को तैयार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com