अब गूगल मैप पर दिखेगी सड़कों की स्पीड लिमिट, हादसों में आएगी कमी

नोएडा । उत्तर प्रदेश में सड़क सुरक्षा को लेकर एक नई तकनीकी पहल की शुरुआत की गई है। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने गूगल इंडिया और लेप्टिन सॉफ्टवेयर के सहयोग से ‘विजन सेफ रोड: एन एक्स्ट्रा माइल फॉर एक्सीडेंट मिटिगेशन’ कार्यक्रम की शुरुआत की है। इस परियोजना का शुभारंभ उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने किया।

फिलहाल यह पहल पायलट प्रोजेक्ट के रूप में गौतमबुद्ध नगर में लागू की गई है। इस तकनीक के तहत अब गूगल मैप पर सड़कों की स्पीड लिमिट लाइव प्रदर्शित होगी। वाहन चालक जब नेविगेशन मोड में यात्रा करेंगे तो उन्हें अपने वाहन की वास्तविक गति के साथ-साथ उस मार्ग की अधिकतम निर्धारित गति सीमा भी दिखाई देगी। इससे चालक यह जान सकेगा कि वह निर्धारित सीमा में वाहन चला रहा है या नहीं।

इसके साथ ही एक्सीडेंट प्रोन जोन (जहां हादसों की संभावना अधिक होती है) के लिए गूगल अब उपयोगकर्ताओं को अलर्ट भी जारी करेगा। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि सड़क हादसों का प्रमुख कारण तेज गति से वाहन चलाना है। उन्होंने कहा कि हर सड़क की स्पीड लिमिट वैज्ञानिक आधार पर तय की जाती है ताकि दुर्घटनाओं की संभावना न्यूनतम हो। इस पहल का उद्देश्य लोगों को गति सीमा के प्रति जागरूक करना और सड़क पर अनुशासन बढ़ाना है।

लक्ष्मी सिंह ने कहा, “यदि चालक नियमों का पालन करें तो न केवल वे स्वयं सुरक्षित रहेंगे बल्कि दूसरों की जान भी बचा सकेंगे।”

गूगल इंडिया की इंडिया हेड (स्ट्रेटेजिक प्रोडक्ट पार्टनरशिप) रोली अग्रवाल ने कहा कि गूगल मैप्स का उद्देश्य सदैव उपयोगकर्ताओं को सुरक्षित और सटीक यात्रा अनुभव प्रदान करना है। गौतमबुद्ध नगर पुलिस के साथ साझेदारी से हम सुनिश्चित कर सकेंगे कि चालक निर्धारित स्पीड लिमिट का पालन करें और सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाया जा सके।

कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जुड़े डीजीपी राजीव कृष्ण ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह एक ‘सिटीजन सेंट्रिक’ और दूरदर्शी प्रयास है, जो सड़क दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी लाने में मदद करेगा। उन्होंने बताया कि हर साल औसतन 22 हजार लोग सड़क हादसों में अपनी जान गंवाते हैं, इसलिए ऐसे प्रयास समाज के लिए बेहद आवश्यक हैं।

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया, जबकि अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) राजीव नारायण मिश्र ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर डीसीपी ट्रैफिक प्रवीण कुमार सिंह, एसीपी यातायात राजीव कुमार गुप्ता, गूगल और लेप्टिन सॉफ्टवेयर टीम के वरिष्ठ अधिकारी, और शहर के कई संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

यह पहल न केवल गौतमबुद्ध नगर बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में एक मॉडल प्रोजेक्ट साबित हो सकती है। पुलिस का लक्ष्य आने वाले वर्षों में सड़क हादसों में 50 प्रतिशत तक की कमी लाना है और यह तकनीकी साझेदारी उसी दिशा में एक सशक्त कदम है।

–आईएएनएस

मोदी सरकार के 12 साल में भारत की अर्थव्यवस्था में आया बड़ा बदलाव: एसोचैम

नई दिल्ली । पिछले 12 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था में व्यापक और मजबूत बदलाव देखने को मिला है। इस दौरान आर्थिक वृद्धि, विनिर्माण, सेवा क्षेत्र, निर्यात और निवेश के...

भूटान के पीएम तोबगे प्रधानमंत्री मोदी को मानते हैं ‘अपना बड़ा भाई और मार्गदर्शक’, बताई वजह

नई दिल्ली । भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करने का नया कीर्तिमान स्थापित करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया...

बहरीन की सेना ने ईरान के हमलों को बताया ‘क्रूर’

मना‌मा । ईरान ने अमेरिकी सेना के हमले का जवाब देते हुए खाड़ी देश में मौजूद उसके बेस को निशाना बनाया। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजीसी) ने दावा किया कि जॉर्डन,...

खाड़ी क्षेत्र में बढ़ा तनाव: यमन तट के पास जहाज पर गोलीबारी, ओमान के पास टैंकर में लगी आग

लंदन/मस्कट । मध्य पूर्व एशिया में तनाव फिर बढ़ गया है। खाड़ी क्षेत्र और आसपास के समुद्री मार्गों में संघर्ष एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। यूके मैरीटाइम...

पाकिस्तान: खाई में गिरी टूरिस्ट वैन, एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत

रावलपिंडी । पाकिस्तान के इस्लामाबाद-मरी एक्सप्रेसवे पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में...

तेलिन में जेलेंस्की की फिनलैंड के प्रधानमंत्री से मुलाकात, एयर डिफेंस पर हुई अहम बात

नई द‍िल्‍ली । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो के साथ मुलाकात कर यूरोप की सुरक्षा, यूक्रेन की एयर डिफेंस क्षमता को मजबूत करने और...

पीओके में मानवाधिकार उल्लंघन और फर्जी खबरें फैलाकर अपनी नाकामी छ‍िपा रहा पाकिस्तान: एमईए

नई दिल्ली । भारत ने मंगलवार को पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि वह लगातार फर्जी खबरें और वीडियो फैलाकर अपनी नाकामियों को छिपाने और पाकिस्तानी कब्‍जे वाले कश्मीर (पीओके) में...

नेपाल में रियल-टाइम क्रॉस बॉर्डर पेमेंट के लिए यूपीआई-एनपीआई लिंकेज लाइव

नई दिल्ली । एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) ने मंगलवार को इंडिया के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) और नेपाल के नेशनल पेमेंट्स इंटरफेस (एनपीआई) के बीच क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट लिंकेज शुरू...

रोमानिया की नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी से भारतीय एनडीसी प्रतिनिधिमंडल का अध्ययन दौरा शुरू

बुखारेस्ट । भारतीय नेशनल डिफेंस कॉलेज (एनडीसी) का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को रोमानिया के अपने अध्ययन दौरे की शुरुआत करते हुए कैरोल नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी पहुंचा। भारत के दूतावास ने...

पीओके में तनावपूर्ण हालात की ब्रिटेन में चर्चा, 50 सांसदों ने यूके की विदेश सचिव यवेट कूपर को लिखी चिट्ठी

लंदन । पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। इस बीच ब्रिटेन के 50 सांसदों ने विदेश सचिव यवेट कूपर को चिट्ठी लिखी और पीओके में...

जेलेंस्की का दावा: 1100 किमी दूर रूस के अहम सैन्य और तेल ठिकानों पर क‍िया हमला

नई द‍िल्‍ली । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दावा किया क‍ि रूसी हमलों के जवाब में यूक्रेनी सुरक्षा बलों ने रूस के कई ठिकानों पर हमले किए हैं। इन...

अमेरिका ने ईरान पर कसा शिकंजा, क्रिप्टो एक्सचेंजों और उनसे जुड़े लोगों पर प्रतिबंध

नई द‍िल्‍ली । अमेरिका ने दबाव बढ़ाते हुए ईरान के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज समेत कई कंपनियों और उनसे जुड़े लोगों पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। यह कदम ऐसे समय...

admin

Read Previous

एग्जिट पोल में सिर्फ भूमिका बना रहे हैं, ताकि ये लोग बेईमानी कर सकें: अखिलेश यादव

Read Next

दिल्ली विस्फोट अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद का मामला, इस पर नहीं होनी चाहिए राजनीति: सी. नारायणस्वामी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com