अजमेर दरगाह में शिव मंदिर दावे पर टली सुनवाई, हड़ताल पर हैं अधिवक्ता

अजमेर । अजमेर दरगाह परिसर में शिव मंदिर होने के दावे को लेकर महाराणा प्रताप सेना की ओर से दायर याचिका पर शनिवार को अजमेर की अदालत में सुनवाई होनी थी, लेकिन अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण यह टल गई। अब मामले की अगली सुनवाई 27 फरवरी को होगी।

महाराणा प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवर्धन सिंह परमार ने याचिका दायर की, जिसमें दावा किया गया है कि ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती दरगाह के परिसर में पहले से शिव मंदिर मौजूद था। याचिकाकर्ता ने ऐतिहासिक साक्ष्यों, पुराने नक्शों, फोटोग्राफ्स और लाखों लोगों के हस्ताक्षरों के आधार पर पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग से जांच कराने की मांग की है। याचिका में कहा गया है कि दरगाह क्षेत्र में शिवलिंग और अन्य हिंदू चिह्नों के प्रमाण हैं, जिनकी वैज्ञानिक जांच होनी चाहिए।

अदालत ने याचिका को स्वीकार करते हुए राजस्थान सरकार, पुरातत्व विभाग और दरगाह कमेटी को नोटिस जारी किए थे। याचिकाकर्ता पक्ष आज दस्तावेज और तथ्य अदालत में पेश करने की तैयारी में था, लेकिन वकीलों की हड़ताल के कारण कार्यवाही नहीं हो सकी। न्यायालय ने मामले को स्थगित कर सुनवाई के लिए नई तारीख 27 फरवरी तय कर दी है।

इस प्रकरण को लेकर अजमेर शहर में काफी चर्चा है। कुछ लोग इसे ऐतिहासिक जांच का मामला मानते हैं, जबकि अन्य पक्ष इसे धार्मिक भावनाओं से जोड़कर देख रहे हैं। मुस्लिम संगठनों ने भी विरोध जताया है और लाखों हस्ताक्षर इकट्ठा करने की मुहिम चलाई है।

याचिकाकर्ता पक्ष का कहना है कि वे 27 फरवरी को पूरी तैयारी के साथ अदालत में उपस्थित होंगे। पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किएहैं ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। इस मामले की सुनवाई अब सभी की निगाहों में है, क्योंकि यह धार्मिक स्थलों से जुड़े पुराने दावों को नए सिरे से उठा रहा है।

पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने कहा कि वे अदालत की कार्यवाही के दौरान शांति बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाएंगे।

–आईएएनएस

गुजरात : कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले सीएम भूपेंद्र पटेल- ‘परिवारवाद नहीं, विचारधारा से चलती है भाजपा’

अहमदाबाद । गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शनिवार को अहमदाबाद में आयोजित बूथ स्तर कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती, विचारधारा...

एआई समिट हंगामा: कांग्रेस के खिलाफ बिहार में एनडीए का प्रदर्शन, संतोष सुमन बोले- रद्द हो पार्टी की मान्यता

पटना । दिल्ली के 'भारत मंडपम' में आयोजित 'एआई समिट' के दौरान यूथ कांग्रेस के सदस्यों की ओर से टी-शर्ट उतारकर किए गए प्रदर्शन और हंगामे को लेकर एनडीए आक्रोशित...

केरल विधानसभा चुनाव: सीपीआई (एम) ने शुरू की उम्मीदवारों की लंबी सूची तैयार करने की प्रक्रिया

तिरुवनंतपुरम । केरल में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) ने तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार को पार्टी ने अपनी 17 सदस्यीय राज्य सचिवालय की बैठक...

एआई समिट हंगामा : दिल्ली की कोर्ट ने यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा

नई दिल्ली । दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 'इंडिया एआई इम्पैट समिट' में विरोध प्रदर्शन करने पर यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को 5 दिन की पुलिस कस्टडी में...

मुंबई मोनोरेल को नए रोलिंग स्टॉक और सीबीटीसी सिग्नलिंग के लिए मिली सुरक्षा मंजूरी, जल्द बहाल होंगी सेवाएं

मुंबई । मुंबई मोनोरेल के नए रोलिंग स्टॉक (ट्रेनों) और सीबीटीसी-आधारित सिग्नलिंग सिस्टम को इंडिपेंडेंट सेफ्टी असेसर (आईएसए) से सुरक्षा प्रमाणपत्र मिल गया है। यह प्रमाणपत्र ब्यूरो वेरिटास जैसी वैश्विक...

बिटकॉइन घोटाला केस: जमानत के बाद राज कुंद्रा बोले- ‘जब कुछ गलत किया ही नहीं, तो बेल मिलनी ही थी’

मुंबई । बिटकॉइन घोटाला मामले में जमानत मिलने के बाद अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने पहली बार खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी। कोर्ट से बेल मिलने...

भारत एआई के साथ एक असाधारण रास्ता तय करने वाला है: गूगल सीईओ सुंदर पिचाई

नई दिल्ली । इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई भी शामिल हुए। समिट में अपने संबोधन के दौरान पिचाई ने कहा कि भारत एआई के साथ...

एआई समिट में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन देश की इज्जत पर सीधा अटैक: पुष्कर सिंह धामी

देहरादून । भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस वर्कर्स के प्रोटेस्ट पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इसे देश की इज्जत पर सीधा अटैक...

‘घूसखोर पंडत’ विवाद : हाईकोर्ट में याचिका का निपटारा, मनोज बाजपेयी की फिल्म का बदलेगा टाइटल

नई दिल्ली । नेटफ्लिक्स की अपकमिंग फिल्म 'घूसखोर पंडत' के टाइटल को लेकर उठे विवाद के बाद कंपनी ने दिल्ली हाईकोर्ट में बड़ा बयान दिया है। नेटफ्लिक्स ने कोर्ट को...

दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने जनकपुरी हादसे के पीड़ित के परिजनों से मुलाकात की

नई दिल्ली । दिल्ली के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने रविवार को जनकपुरी हादसे में जान गंवाने वाले युवक के परिवार के घर जाकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात...

दिल्ली हाई कोर्ट से विवेक ओबेरॉय को मिली पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा, बिना इजाजत फोटो के इस्तेमाल पर होगी कार्रवाई

मुंबई । बॉलीवुड सेलेब्स इन दिनों पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए कोर्ट का रुख कर रहे हैं। सलमान खान, अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, रजनीकांत, अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय, अभिषेक...

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के सभी बिंदुओं को जल्द स्पष्ट किया जाएगा : चिराग पासवान

पटना । भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भरोसा जताया कि सरकार जल्द ही इस समझौते के सभी बिंदुओं को स्पष्ट कर देगी। वहीं जेडीयू प्रवक्ता...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Read Next

सुरक्षा छीनी, संतों का अपमान किया, 2027 में सत्ता से उखाड़ फेंकेगी जनता: अखिलेश यादव

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com