सुरक्षा छीनी, संतों का अपमान किया, 2027 में सत्ता से उखाड़ फेंकेगी जनता: अखिलेश यादव

झांसी । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह सुरक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ कर रही है और राजनीतिक द्वेष के तहत विपक्षी नेताओं की सुरक्षा में कटौती की गई है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने संतों का अपमान किया है, 2027 में जनता सत्ता से उखाड़ फेंकेगी। उन्होंने कहा कि उन्हें मिली एनएसजी सुरक्षा बिना स्पष्ट कारण बताए हटा ली गई और सरकार को यह बताना चाहिए कि किस रिपोर्ट के आधार पर यह फैसला लिया गया।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एसपीजी सुरक्षा हटाए जाने का भी जिक्र किया और इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को प्रोटोकॉल के तहत मिलने वाली सुरक्षा मिलनी ही चाहिए, लेकिन सरकार केवल औपचारिक आंकड़े गिना रही है।

उन्होंने प्रयागराज के माघ मेले का उल्लेख करते हुए संत समाज के अपमान का आरोप लगाया और कहा कि शंकराचार्य से प्रमाण पत्र मांगना अनुचित है। उन्होंने कहा कि यदि कोई गलती हुई है तो मुख्यमंत्री को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि बुलडोजर कार्रवाई के नाम पर कानून और संविधान की अनदेखी हो रही है। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूरी तरह सत्ता से बाहर कर दिया जाएगा।

–आईएएनएस

लाउडस्पीकर पर यूपी सरकार का कड़ा रुख, प्रतुल शाह देव बोले-कानून से बड़ा कोई नहीं

रांची । उत्तर प्रदेश के संसदीय कार्य एंव वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने रमजान के दौरान मस्जिदों से लाउडस्पीकर बजाने की मांग को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि...

फॉर्म-7 के जरिये वोट कटवाने का महाघोटाला, न्यायालय संज्ञान ले: अखिलेश यादव

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्यायालय से संज्ञान लेने की मांग की...

बजट सत्र : विपक्ष ने भाजपा पर कसा तंज, राजद और सपा ने उठाए सवाल

नई दिल्ली । केंद्रीय बजट को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर जनता की समस्याओं को अनदेखा करने का आरोप लगा रहा है। राजद सासंद मीसा भारती ने निशाना साधते हुए...

बजट पर कानपुर के उद्यमियों की राय: एमएसएमई पर फोकस सराहनीय, कुछ राहत की कमी भी खली

कानपुर । उत्तर प्रदेश के कानपुर में उद्यमियों ने केंद्र सरकार की तरफ से पेश बजट की तारीफ की। उन्होंने इसे एक अच्छा और दीर्घकालिक बजट बताया। उद्यमियों ने समाचार...

‘वादे कितने पूरे हुए?’ बजट पेश होने से पहले डिंपल यादव ने उठाए सावल

नई दिल्ली । संसद के बजट सत्र और आर्थिक सर्वेक्षण को लेकर विपक्षी दलों के नेताओं ने सरकार से आम जनता के हितों पर ध्यान देने की मांग की है।...

यूपी में दंगाइयों और उनके हितैषियों के सामने आजीविका का संकट : सीएम योगी

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रदेश को दंगा मुक्त बनाने के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दंगाइयों और उनके हितैषियों पर...

मायावती ने भारतीयों को 77वें गणतंत्र दिवस पर दी बधाई, एसआईआर, धर्म परिवर्तन, महंगाई का भी किया जिक्र

लखनऊ । बसपा सुप्रीमो मायावती ने देश और दुनिया में रहने वाले भारतीयों को 77वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से यह आंकलन करने...

सत्ता से बाहर रहते हुए लगातार गलत बयान देते रहेंगे राहुल गांधी : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उप मुख्यमंत्री...

अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा सांसदों की बुलाई गई बैठक, छोटेलाल खरवार बोले- यूपी से भाजपा को हटाना हमारा लक्ष्य

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को लखनऊ में पार्टी के सभी सांसदों की एक अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक का मकसद आने वाले...

विवादित पोस्ट मामले में नेहा सिंह राठौर लखनऊ के हजरतगंज थाने पहुंचीं, बोलीं-जांच में सहयोग दूंगी

मुंबई । लखनऊ के हजरतगंज पुलिस स्टेशन में सोमवार को लोक गायिका नेहा सिंह राठौर अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर के सिलसिले में पुलिस के सामने पेश हुईं। सुप्रीम कोर्ट ने...

राहुल गांधी का लक बिल्कुल ठीक चल रहा है : अजय राय

मऊ (उत्तर प्रदेश) । उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के उस बयान पर आपत्ति जताई, जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस...

सेकुलरिज्म का ठेका चलाने वालों के मुंह पर चिपक गया फेविकोल: सीएम योगी

प्रयागराज । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को माघ मेले में आयोजित जगद्गुरु रामानंदाचार्य जी के 726वें प्राकट्य महोत्सव में शिरकत की और अपने विचार रखे। गोरक्षपीठाधीश्वर और सीएम योगी...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Read Next

दुनिया के दबाव में झुकेगा नहीं ईरान: राष्ट्रपति पेजेशकियान

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com