गुजरात : कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले सीएम भूपेंद्र पटेल- ‘परिवारवाद नहीं, विचारधारा से चलती है भाजपा’

अहमदाबाद । गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शनिवार को अहमदाबाद में आयोजित बूथ स्तर कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती, विचारधारा और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बताते हुए जोर दिया कि यह परिवारवाद से नहीं, बल्कि विचारधारा से चलती है। उन्होंने कहा, “सत्ता के लिए नहीं, राष्ट्र के लिए सेवा और समर्पण से आगे बढ़ती है।” उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के मंत्र ‘खुद से बड़ा दल, दल से बड़ा देश’ का जिक्र करते हुए कहा कि इस संस्कार से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह आया है। गुजरात में पिछले ढाई दशकों से पार्टी पर लोगों का विश्वास बढ़ता जा रहा है, जिसका श्रेय मेहनती कार्यकर्ताओं को है।

मुख्यमंत्री ने भाजपा को कैडर-आधारित पार्टी बताते हुए कहा कि यहां संगठन विस्तार के साथ कार्यकर्ता निर्माण और व्यक्तित्व विकास पर विशेष जोर है। “कार्यकर्ता भगवा दुपट्टे को अपना सर्वस्व मानते हैं। चुनाव आने पर ही लोगों के बीच जाना हमारी सोच कभी नहीं रही।” उन्होंने ‘तन, मन और जीवन समर्पित’ के भाव से जनसेवा से राष्ट्रसेवा के लिए तत्पर रहने वाले कार्यकर्ताओं की सराहना की।

भूपेंद्र पटेल ने प्रधानमंत्री मोदी की सरकार को गरीब, दलित, पीड़ित, शोषित और वंचित आदिवासियों के लिए समर्पित बताया। उन्होंने कहा, “पीएम मोदी ने कहा था कि मेरी सरकार इन वर्गों के लिए निरंतर काम करेगी।” डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) और ‘सैचुरेशन अप्रोच’ से हर योजना अंतिम लाभार्थी तक पहुंच रही है। घर, गैस, पानी, शौचालय, स्वास्थ्य और डिजिटल सुविधा हर गरीब तक पहुंचाने में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का सबसे बड़ा योगदान है।

सम्मेलन में भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष, प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा, संगठन महामंत्री रत्नाकर, अहमदाबाद शहर अध्यक्ष प्रेरक शाह और जिला अध्यक्ष शैलेष दावड़ा सहित हजारों बूथ स्तर के कार्यकर्ता शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की तारीफ करते हुए कहा, “आज गुजरात प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए उत्सव का माहौल है। विश्व नेता और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की जन्म-कर्मभूमि पर भाजपा के सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पधारे हैं।”

सम्मेलन में नितिन नवीन ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और संगठन की नई जिम्मेदारी पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे निरंतर जनसंपर्क, सेवा कार्य और संगठन विस्तार पर ध्यान दें।

–आईएएनएस

अजमेर दरगाह में शिव मंदिर दावे पर टली सुनवाई, हड़ताल पर हैं अधिवक्ता

अजमेर । अजमेर दरगाह परिसर में शिव मंदिर होने के दावे को लेकर महाराणा प्रताप सेना की ओर से दायर याचिका पर शनिवार को अजमेर की अदालत में सुनवाई होनी...

एआई समिट हंगामा: कांग्रेस के खिलाफ बिहार में एनडीए का प्रदर्शन, संतोष सुमन बोले- रद्द हो पार्टी की मान्यता

पटना । दिल्ली के 'भारत मंडपम' में आयोजित 'एआई समिट' के दौरान यूथ कांग्रेस के सदस्यों की ओर से टी-शर्ट उतारकर किए गए प्रदर्शन और हंगामे को लेकर एनडीए आक्रोशित...

केरल विधानसभा चुनाव: सीपीआई (एम) ने शुरू की उम्मीदवारों की लंबी सूची तैयार करने की प्रक्रिया

तिरुवनंतपुरम । केरल में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) ने तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार को पार्टी ने अपनी 17 सदस्यीय राज्य सचिवालय की बैठक...

एआई समिट हंगामा : दिल्ली की कोर्ट ने यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा

नई दिल्ली । दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 'इंडिया एआई इम्पैट समिट' में विरोध प्रदर्शन करने पर यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को 5 दिन की पुलिस कस्टडी में...

मुंबई मोनोरेल को नए रोलिंग स्टॉक और सीबीटीसी सिग्नलिंग के लिए मिली सुरक्षा मंजूरी, जल्द बहाल होंगी सेवाएं

मुंबई । मुंबई मोनोरेल के नए रोलिंग स्टॉक (ट्रेनों) और सीबीटीसी-आधारित सिग्नलिंग सिस्टम को इंडिपेंडेंट सेफ्टी असेसर (आईएसए) से सुरक्षा प्रमाणपत्र मिल गया है। यह प्रमाणपत्र ब्यूरो वेरिटास जैसी वैश्विक...

बिटकॉइन घोटाला केस: जमानत के बाद राज कुंद्रा बोले- ‘जब कुछ गलत किया ही नहीं, तो बेल मिलनी ही थी’

मुंबई । बिटकॉइन घोटाला मामले में जमानत मिलने के बाद अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने पहली बार खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी। कोर्ट से बेल मिलने...

भारत एआई के साथ एक असाधारण रास्ता तय करने वाला है: गूगल सीईओ सुंदर पिचाई

नई दिल्ली । इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई भी शामिल हुए। समिट में अपने संबोधन के दौरान पिचाई ने कहा कि भारत एआई के साथ...

एआई समिट में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन देश की इज्जत पर सीधा अटैक: पुष्कर सिंह धामी

देहरादून । भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस वर्कर्स के प्रोटेस्ट पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इसे देश की इज्जत पर सीधा अटैक...

‘घूसखोर पंडत’ विवाद : हाईकोर्ट में याचिका का निपटारा, मनोज बाजपेयी की फिल्म का बदलेगा टाइटल

नई दिल्ली । नेटफ्लिक्स की अपकमिंग फिल्म 'घूसखोर पंडत' के टाइटल को लेकर उठे विवाद के बाद कंपनी ने दिल्ली हाईकोर्ट में बड़ा बयान दिया है। नेटफ्लिक्स ने कोर्ट को...

दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने जनकपुरी हादसे के पीड़ित के परिजनों से मुलाकात की

नई दिल्ली । दिल्ली के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने रविवार को जनकपुरी हादसे में जान गंवाने वाले युवक के परिवार के घर जाकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात...

दिल्ली हाई कोर्ट से विवेक ओबेरॉय को मिली पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा, बिना इजाजत फोटो के इस्तेमाल पर होगी कार्रवाई

मुंबई । बॉलीवुड सेलेब्स इन दिनों पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए कोर्ट का रुख कर रहे हैं। सलमान खान, अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, रजनीकांत, अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय, अभिषेक...

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के सभी बिंदुओं को जल्द स्पष्ट किया जाएगा : चिराग पासवान

पटना । भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भरोसा जताया कि सरकार जल्द ही इस समझौते के सभी बिंदुओं को स्पष्ट कर देगी। वहीं जेडीयू प्रवक्ता...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Read Next

अजमेर दरगाह में शिव मंदिर दावे पर टली सुनवाई, हड़ताल पर हैं अधिवक्ता

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com