जम्मू-कश्मीर का भला चाहते हैं उमर अब्दुल्ला: आरपी

नई दिल्ली । जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की ओर से केंद्र सरकार की सराहना किए जाने पर भाजपा प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा कि किसी भी राज्य का मुख्यमंत्री अपने प्रदेश का भला ही चाहता है, अब्दुल्ला जो कह रहे हैं वह बिल्कुल सही बात है।

नई दिल्ली में भाजपा प्रवक्ता आरपी सिंह ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि उमर अब्दुल्ला का मानना है कि कश्मीर अब विकास के रास्ते पर है। पहलगाम घटना को छोड़ दिया जाए तो, पहले दो करोड़ पर्यटक इस इलाके में आए थे। टूरिज्म हब के तौर पर इसे देखा गया, जो पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की नीतियों की वजह से संभव हुआ। कोई भी राज्य का सीएम भलाई चाहेगा। अब्दुल्ला को समझ आ रहा है कि धारा 370 हटाने से राज्य का कल्याण हुआ है।

आरपी सिंह ने तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी के बयान ‘कर्नाटक के बाद अब तेलंगाना में भी नफरती भाषण के खिलाफ कानून बनेगा’ पर कहा कि वे अभिव्यक्ति की आजादी पर पाबंदी लगाना चाहते हैं। वे बोलने की आजादी की मूल भावना के खिलाफ जाकर ऐसे बिल पास करते हैं। यह पंडित जवाहरलाल नेहरू के समय से हो रहा है। उनके सिस्टम में कभी सच में अभिव्यक्ति की आजादी नहीं थी।

सीएम रेवंत रेड्डी के बयान ‘सोनिया गांधी की वजह से आज हम यहां क्रिसमस मना रहे हैं’ पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि वे खुद बता रहे हैं कि सोनिया गांधी भारत में रहने के बावजूद हिंदू आस्था पर विश्वास नहीं जताती हैं। सत्ता में रहते हुए जनपथ स्थित घर पर क्रिसमस मनाई जाती थी, लेकिन दीपावली नहीं मनाई जाती थी, वे कभी राम मंदिर दर्शन के लिए नहीं गईं। सभी को अपने हिसाब से त्योहार मनाने का हक है, लेकिन सरकार की ओर से ऐसा बयान आना ठीक नहीं है।

उन्होंने बंगाल में हिंदू मंदिर बनाने के टीएमसी नेता के दावे पर कहा कि राजनीति हो रही है। टीएमसी ने हुमायूं कबीर पर एक्शन नहीं लिया। करोड़ों रुपए बाबरी मस्जिद बनवाने के लिए एकत्र किए गए, लेकिन कोई सवाल नहीं उठा रहा। मंदिर बनाने का स्वागत है।

उन्होंने विदेश यात्रा पर गए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा, “वे अपना समय भूल गए हैं। उनकी सरकार में मैन्युफैक्चरिंग का ग्रोथ रेट 5 प्रतिशत था, आज 7 प्रतिशत है। दुनिया के मुकाबले भारत का ग्रोथ रेट ज्यादा है। विदेश की धरती पर भारत की निंदा करना उनकी आदत है।”

–आईएएनएस

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिलेगी ई-बसों की कनेक्टिविटी, 15 जून से शुरू होगा संचालन

ग्रेटर नोएडा । नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के संचालन से पहले यात्रियों की सुविधा के लिए सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में एयरपोर्ट को...

दिल्ली: पाक आतंकियों को कोर्ट में पेश किया गया पेश, बड़े शहरों में हमले की थी साजिश

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े 4 आतंकियों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। पुलिस कस्टडी...

तेलंगाना के सीएम ने अमेरिका में अपने तीन दोस्तों को बचाते हुए जान गंवाने वाले युवक को श्रद्धांजलि दी

हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को कोडुरु अनुरूप रेड्डी को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका में तीन दोस्तों की जान...

ऐतिहासिक कीर्तिमान : मोदी सरकार के 12 साल, ‘राष्ट्र प्रथम से राष्ट्र निर्माण तक’ की गौरवशाली यात्रा

नई दिल्ली । केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सरकार की प्रमुख उपलब्धियों, सुधारों...

वायुसेना प्रमुख की फ्रांस यात्रा, मजबूत हुई दोनों देशों के बीच रक्षा साझेदारी

नई दिल्ली । भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने फ्रांस की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न कर ली है। इस दौरान दोनों देशों के बीच दशकों...

एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस: सीएम संगमा

शिलांग । मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने बुधवार को कहा कि आगामी नॉर्थ ईस्टर्न काउंसिल (एनईसी) की वार्षिक बैठक में क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने और पूर्वोत्तर क्षेत्र...

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल हाई कोर्ट के लिए नए जजों की सिफारिश

नई दिल्ली । भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के हाई कोर्ट में नियुक्तियों के एक नए...

मध्य प्रदेश में किसान कल्याण वर्ष सिर्फ कागजों पर: कांग्रेस

भोपाल । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने मध्य प्रदेश के किसानों की स्थिति को चिंताजनक बताया, साथ ही कहा कि राज्य सरकार किसान कल्याण वर्ष...

जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7.5 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

रियासी । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। 'नशा मुक्त जम्मू और कश्मीर...

तृणमूल में फूट: नए गुट ने ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष बनाया, ममता बनर्जी बनी रहेंगी पार्टी प्रमुख

कोलकाता । हाल ही में संपन्न पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में हार के एक महीने बाद तृणमूल कांग्रेस में विभाजन की खबर अब आधिकारिक हो गई है। विधानसभा में तृणमूल...

कांग्रेस ने ममता बनर्जी के धरने को अधिकार बताया तो भाजपा ने ‘जनता के गुस्से का आईना’

नई दिल्ली । कांग्रेस ने मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख ममता बनर्जी के धरने का समर्थन किया। यह धरना उनकी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कथित हमलों...

प्रयागराज : स्किल इंडिया मिशन से महिलाओं को मिल रही सशक्त पहचान, आरसेटी के प्रशिक्षण से बन रहीं आत्मनिर्भर

प्रयागराज । ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इन योजनाओं का...

admin

Read Previous

पलक्कड़ में मॉब लिंचिंग पर वेणुगोपाल ने केरल सरकार पर साधा निशाना, मुआवजे की मांग

Read Next

‘सेक्युलर गाना’ गाने का दबाव, बंगाली सिंगर लग्नजीता चक्रवर्ती ने दुर्व्यवहार और हमला का लगाया आरोप

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com