महिला डॉक्टर के हिजाब को खींचने पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने नीतीश कुमार से की माफी की मांग

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और कार्यकारी समिति की तरफ से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक महिला डॉक्टर के हिजाब को खींचने पर आपत्ति जताई गई है और इसकी निंदा की गई है। इसके बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद की भी निंदा की गई है।

एससीबीए की तरफ से जारी एक पत्र में सीएम नीतीश कुमार द्वारा हिजाब खींचने पर आपत्ति जताते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और उत्तर प्रदेश के मंत्री संजय निषाद द्वारा की गई टिप्पणियों की भी निंदा की गई है। एससीबीए ने कहा कि ऐसी अपमानजनक टिप्पणियां महिलाओं की गरिमा को कम करती हैं।

एससीबीए का कहना है कि वह इस कृत्य को एक महिला की व्यक्तिगत गरिमा पर गंभीर उल्लंघन के रूप में देखता है। यह चौंकाने वाली बात है कि इतने ऊंचे पद पर बैठा व्यक्ति महिला की गरिमा और स्वायत्तता को कम करने की कोशिश करे। युवा डॉक्टर की स्वायत्तता, एजेंसी और धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन करने के अलावा, यह सामान्य तौर पर महिलाओं के प्रति विकृत रवैये का प्रतिबिंब है।

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने कहा कि यह भारत के संविधान में निहित समानता और गैर-भेदभाव के सिद्धांतों का अपमान है। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन उनसे बिना शर्त माफी की मांग करता है। हम व्यक्तिगत अधिकारों और कानून के शासन की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं।

15 दिसंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार डॉक्टरों को नियुक्त पत्र दे रहे थे, इसी दौरान एक महिल हिजाब पहनकर पत्र लेने सीएम के पास पहुंच गई। पहले सीएम ने महिला से हिजाब हटाने के लिए कहा और अगले ही पल उन्होंने अपने हाथों से हिजाब को खींच दिया। इस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो कुछ लोग नीतीश कुमार के बचाव में उतरे तो कुछ आपत्ति जता रहे हैं। इस पर जमकर राजनीति हो रही है।

–आईएएनएस

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

admin

Read Previous

सोने की कीमतें इस हफ्ते गिरीं, चांदी 2 लाख रुपए प्रति किलो के पार

Read Next

बिहार : बक्सर में कड़ाके की ठंड से कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 25 दिसंबर तक बंद, बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com