एमआईसीई पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शहरों में स्थापित होंगे कन्वेंशन प्रमोशन ब्यूरो

नई दिल्ली । देश में मीटिंग्स, इंसेंटिव, कन्वेंशन और एग्जीबिशन (एमआईसीई) टूरिज्म इकोसिस्टम को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देने के लिए, वर्ष 2026 से हितधारकों के साथ साझेदारी में स्वतंत्र निकायों के रूप में शहरों में कन्वेंशन प्रमोशन ब्यूरो स्थापित किए जाएंगे। यह जानकारी पर्यटन मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को दी गई।

पर्यटन मंत्रालय के अपर सचिव और महानिदेशक सुमन बिल्ला ने राष्ट्रीय राजधानी में इंडियन एक्जीबिशन इंडस्ट्री एसोसिएशन (आईईआईए) द्वारा आयोजित आईईआईए इवेंट-टेक और मारटेक समिट 2025 के उद्घाटन के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के विभिन्न राज्य अपने अनूठे तरीकों से पर्यटन के अवसरों को खोल रहे हैं और अब भारत को वैश्विक एमआईसीई मैप पर प्रमुखता से स्थापित करने का समय आ गया है।

उन्होंने कहा कि भारत मंडपम, यशोभूमि और जियो वर्ल्ड सेंटर जैसे आइकॉनिक वेन्यू उपलब्ध होने और इन्क्रेडिबल इंडिया कैंपेन के तहत एमआईसीई पर्यटन को प्राथमिकता दिए जाने के साथ, हमारा उद्देश्य कई भारतीय शहरों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी एमआईसीई डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करना है।

संस्थानिक सुधारों के महत्व पर जोर देते हुए, बिल्ला ने कहा कि प्रोफेशनल सिटी एमआईसीई ब्यूरो की स्थापना भारत की नेशनल एमआईसीई रणनीति का आधार स्तंभ बनेगी। यह ब्यूरो स्वायत्त संस्थानों के रूप में कार्य करेंगे, जो वैश्विक आयोजनों के लिए आवश्यक समन्वित और विश्व स्तरीय सहायता प्रदान करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि अनुमतियों और स्थानीय भागीदारों के नेटवर्किंग के लिए एक एकल सुविधा प्रदाता के रूप में कार्य करते हुए, इस ढांचे का लक्ष्य अगले पांच वर्षों के भीतर वैश्विक नेशनल बाजार में भारत की हिस्सेदारी को दोगुना करना है।

इस अवसर पर बोलते हुए, इंडियन एक्जीबिशन इंडस्ट्री एसोसिएशन (आईईआईए) के अध्यक्ष, सोराज धवन ने कहा कि आईईआईए भारत को दुनिया के शीर्ष पांच एग्जीबिशन मार्केट में शामिल करने के लिए एक परिवर्तनकारी रोडमैप पर काम कर रहा है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में 49.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर मूल्य का भारत का एमआईसीई बाजार, 2030 तक बढ़कर 103.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है। इस वृद्धि को हासिल करने के लिए सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल पर आधारित प्रोफेशनल सिटी एमआईसीई ब्यूरो की स्थापना की राष्ट्रीय रणनीति अत्यंत महत्वपूर्ण है।

यह ब्यूरो इवेंट आयोजकों के लिए सिंगल विंडो के रूप में कार्य करेंगे, जिससे व्यवसाय करने में सुगमता में सुधार होगा और इस क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही इकोसिस्टम की समस्या का समाधान होगा।

–आईएएनएस

आतंकी भूमिकाएं और प्रचार के जरिये आईएसकेपी भारतीय युवाओं को कर रहा आकर्षित

नई दिल्ली । इस्लामिक स्टेट (आईएस) से जुड़े भारतीय मूल के आतंकियों को अब पहले की तुलना में अधिक लड़ाकू भूमिकाएं दी जा रही हैं। इसी रणनीति के तहत उन्हें...

तिरुपति लड्डू में इस्तेमाल होने वाला घी बाथरूम क्लीनर से बना: चंद्रबाबू नायडू

अमरावती । आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को तिरुपति लड्डू में मिलावट को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) की...

कर्नाटक: मुख्यमंत्री के बेटे के बयान पर राजनीति तेज, डीके शिवकुमार का पलटवार

बेंगलुरु । कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे और कांग्रेस एमएलसी यतींद्र के बयान से सियासी हलचल तेज हो गई है। यतींद्र का कहना है कि राज्य में नेतृत्व परिवर्तन...

‘आईना देख लिया तो अपनी सच्चाई कहां छुपाओगे…’, राज्यसभा में पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुद्रा योजना के माध्यम से...

बिहार में अश्लील गाने बजाने वालों पर सरकार सख्त, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दिए कार्रवाई के निर्देश

पटना । बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अश्लील और दोहरे अर्थ वाले गानों के प्रसारण पर रोक लगाने के लिए सभी जिलों में विशेष अभियान चलाने और ऐसे मामलों...

राहुल-बिट्टू विवाद पर दलजीत सिंह चीमा का तंज, बोले- संसद स्कूल गेट की लड़ाई बन गई

चंडीगढ़ । शिरोमणि अकाली दल की कोर कमेटी की अहम बैठक गुरुवार को चंडीगढ़ में आयोजित की जानी है। पार्टी के वरिष्ठ नेता दलजीत सिंह चीमा ने बैठक की जानकारी...

बिहार पुलिस ने गर्ल्स हॉस्टल और लॉज में छात्राओं की सुरक्षा के लिए सख्त दिशा-निर्देश किए जारी

पटना । बिहार पुलिस मुख्यालय ने राज्य भर के सभी गर्ल्स हॉस्टल और लॉज में रहने वाली छात्राओं की सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाया है। हाल के दिनों में...

‘पार्टी को अबोध बालक का बंधक न बनाएं’, राज्यसभा में जेपी नड्डा और मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच हुई तीखी बहस

नई दिल्ली । राज्यसभा में गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और सदन में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच तीखी बहस हुई। राहुल गांधी का नाम लिए बगैर...

निडुमपरंबिल क्रेडिट सिंडिकेट पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू

नई दिल्ली । केरल में कथित वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने निडुमपरंबिल क्रेडिट सिंडिकेट (एनसीएस ग्रुप) के प्रमोटरों और प्रमुख पदाधिकारियों के खिलाफ धन शोधन निवारण...

‘बचकाना व्यवहार’, राहुल गांधी की ओर से रवनीत सिंह बिट्टू को ‘गद्दार’ कहे जाने पर राजीव रंजन की प्रतिक्रिया

नई दिल्ली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को 'गद्दार' कहे जाने पर जनता दल (यूनाइटेड) के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने...

भाजपा का कांग्रेस पर तंज, कहा- ‘राहुल गांधी ने लोकतंत्र को शर्मसार किया’

नई दिल्ली । भाजपा सांसदों ने कांग्रेस पर सदन में शोर करने और कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लोकतंत्र को शर्मसार करने वाला...

संसद परिसर में केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बीच तीखी नोकझोंक

नई दिल्ली । लोकसभा में लगातार हंगामे के बीच बुधवार को संसद परिसर में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय राज्य मंत्री व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रवनीत...

admin

Read Previous

दिल्ली के लोगों को स्वच्छ हवा मुहैया कराना भाजपा सरकार की प्राथमिकता: प्रवीण खंडेलवाल

Read Next

विजय हजारे ट्रॉफी: दिल्ली के कप्तान बने ऋषभ पंत, जानिए विराट कोहली पर क्या है अपडेट?

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com