‘सेक्युलर गाना’ गाने का दबाव, बंगाली सिंगर लग्नजीता चक्रवर्ती ने दुर्व्यवहार और हमला का लगाया आरोप

मुंबई । पश्चिम बंगाल की जानी-मानी बंगाली सिंगर लग्नजीता चक्रवर्ती इन दिनों सुर्खियों में हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि लाइव परफॉर्मेंस के दौरान उनके साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की कोशिश भी की गई। यह घटना पूर्वी मिदनापुर के एक प्राइवेट स्कूल में हुई। लग्नजीता ने बताया कि यह घटना तब शुरू हुई, जब उन्होंने अपने तय किए गए गीतों में से एक धार्मिक गीत ‘जागो मां’ गाया।

सिंगर ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, ”मेरा कार्यक्रम शाम लगभग 7 बजे शुरू हुआ और पहले 45 मिनट तक सब कुछ ठीक था। शुरुआत से ही दर्शक और आयोजक परफॉर्मेंस से संतुष्ट थे और सब कुछ बहुत ही शालीन तरीके से चल रहा था। जब मैंने अपने सातवें गाने ‘जागो मां’ को पूरा किया और आठवें गीत की तैयारी की, तभी अचानक महबूब मलिक नाम का व्यक्ति मंच पर आया और बेहद करीब आकर खड़ा हो गया।”

लग्नजीता ने कहा, “महबूब मलिक ने मुझे रोकने की कोशिश की और कहा, ‘ओनेक जागो मा होयेचे एबार किचु सेकुलर गा’ (जागो मां की बातें बंद करो, अब कोई धर्मनिरपेक्ष गाना गाओ)। यह बात पूरी भीड़ ने सुनी। मेरे ऊपर सेक्युलर गाना गाने का दबाव बनाया गया। मेरे लिए यह स्थिति बहुत डराने वाली थी। मैं घबराई हुई थी। आयोजक किसी तरह स्थिति को संभालने की कोशिश कर रहे थे।”

इस पूरे घटनाक्रम के बाद लग्नजीता ने मंच पर घोषणा करते हुए कहा कि अब उनके लिए कार्यक्रम जारी रखना संभव नहीं है। इसके बाद उन्होंने कार्यक्रम वहीं खत्म कर दिया और भगवानपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उनकी शिकायत पर जांच शुरू की और आरोपी महबूब मलिक को गिरफ्तार किया।

लग्नजीता चक्रवर्ती एक जानी-मानी बंगाली प्लेबैक सिंगर हैं। उन्होंने अपनी पहचान बंगाली फिल्म ‘चतुष्कोण’ के गीत ‘बसंतो एशे’ से बनाई। वह कोलकाता की सबसे कम उम्र की सिंगर्स में से एक हैं, जिन्होंने अमेरिका में भी म्यूजिकल टूर किया है।

इसके अलावा, उन्हें आनंदबाजार पत्रिका का अवॉर्ड भी मिल चुका है। उन्होंने कोलकाता के पाठा भवन, नवा नालंदा हाई स्कूल और सेंट जेवियर्स कॉलेज से पढ़ाई की है।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

जम्मू-कश्मीर का भला चाहते हैं उमर अब्दुल्ला: आरपी

Read Next

प्रधानमंत्री मोदी का दो दिवसीय असम दौरा समाप्त, सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने दी विदाई

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com