इतिहास भाजपा को माफ नहीं करेगा : कांग्रेस सांसद उज्ज्वल रमन सिंह

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद उज्ज्वल रमन सिंह ने ‘विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ बिल राज्यसभा से पास होने पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इतिहास कभी भाजपा को माफ नहीं करेगा।

आईएएनएस से बातचीत में कांग्रेस सांसद उज्ज्वल रमन सिंह ने कहा कि रोजगार के अधिकार को खत्म करने का काम भाजपा ने किया है। इतिहास भाजपा को माफ नहीं करेगा। पहला- बापू का नाम हटाना, दूसरा-रोजगार की गारंटी हटाना। 125 दिनों की गारंटी की बात करते हैं। लेकिन, वास्तविकता क्या है? 53 दिन से ज्यादा रोजगार उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं। राज्य सरकारों पर ज्यादा भार डाला गया है। राज्य सरकारों की सहमति के बिना 40 प्रतिशत भार डाल दिया गया है।

उन्होंने कहा कि हमारा विरोध है और रहेगा, सरकार इन चीजों को अनदेखा कर तानाशाही रवैया दिखाती है। आने वाले दिनों में हिन्दुस्तान के इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा कि कैसे महात्मा गांधी का नाम मिटाया गया, कैसे एक बिल के जरिए गरीबों का अधिकार छीना गया।

कांग्रेस सांसद जोतिमणि सेन्निमलई ने कहा कि हर दिन निशिकांत दुबे और भाजपा के कुछ साथी संसदीय विशेषाधिकार का उल्लंघन कर रहे हैं। हमने जो किया है, वह इस सरकार के मनमाने तरीके का कड़ा विरोध करना है, जो मनरेगा के तहत काम के अधिकार को कमजोर कर रही है और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटा रही है, जिन्होंने भारत की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी थी। हमारी विचारधारा गांधीवादी है और हम उनकी विचारधारा को बचाने के लिए लड़ रहे हैं। हम लोग प्रदर्शन करते रहेंगे।

कांग्रेस सांसद मल्लू रवि ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन के साथियों ने जोरदार विरोध किया। कल हमारी मांग थी कि बिल को स्टैंडिंग कमेटी या पार्लियामेंट्री कमेटी के पास भेजा जाए। उन्होंने इसे स्टैंडिंग कमेटी या पार्लियामेंट्री कमेटी के पास भेजने की जहमत नहीं उठाई, बल्कि उन्होंने इसे खुद ही पास कर दिया क्योंकि उनके पास बहुमत है। उन्हें विपक्ष की कोई इज्जत नहीं है। विपक्ष के सवालों से बचने के लिए सदन स्थगित कराया गया। मनरेगा के नाम बदले जाने पर हमारा विरोध जारी रहेगा।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

ईडी ने किंगफिशर कर्मचारियों के लिए 311.67 करोड़ रुपए की राशि बहाल की, जल्द मिलेगा बकाया

Read Next

‘रात अकेली है- द बंसल मर्डर्स’ रिव्यू: सस्पेंस से भरपूर फिल्म, सिस्टम और भ्रष्टाचार पर सवाल उठाती कहानी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com