सीबीआई ने डब्ल्यूसीए के एरिया सेल्स मैनेजर और पत्नी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया

नागपुर । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल), नागपुर एरिया के एरिया सेल्स मैनेजर और उनकी पत्नी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति (डीए) का मामला दर्ज किया है।

18 दिसंबर 2025 को दर्ज इस केस में आरोपियों पर 45,23,368 रुपए की संपत्ति रखने का आरोप है, जो उनकी ज्ञात आय स्रोतों से काफी अधिक है। सीबीआई की एंटी-करप्शन ब्रांच ने यह कार्रवाई की, जो सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में भ्रष्टाचार पर नजर रखती है।

मामला दर्ज होने के दो दिन बाद, 20 दिसंबर 2025 को सीबीआई ने आरोपियों से जुड़े विभिन्न ठिकानों पर बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान भारी मात्रा में नकदी, सोना और संपत्तियों के दस्तावेज बरामद हुए। बरामदगी में 17 लाख रुपए नकद, 900 ग्राम सोने के आभूषण शामिल हैं।

इसके अलावा घोषित अचल संपत्तियों के अतिरिक्त मोहाली में एक तैयार मकान, धनबाद में तीन कृषि भूमि के प्लॉट और एक लग्जरी कार भी मिली। सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि ये संपत्तियां आरोपी की वैध आय से मेल नहीं खातीं।

डब्ल्यूसीएल कोल इंडिया लिमिटेड की सब्सिडियरी कंपनी है, जो महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में कोयला खनन करती है। एरिया सेल्स मैनेजर का पद महत्वपूर्ण होता है, जहां कोयला बिक्री और वितरण की जिम्मेदारी होती है। सीबीआई को शिकायत मिली थी कि आरोपी ने पद का दुरुपयोग कर अवैध संपत्ति अर्जित की। जांच में पाया गया कि उनकी जीवनशैली और संपत्तियां आय से मेल नहीं खातीं। पत्नी का नाम भी केस में शामिल है, क्योंकि कई संपत्तियां उनके नाम पर हैं।

सीबीआई ने प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। तलाशी अभियान में बैंक लॉकर, दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड भी जब्त किए गए। जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

बंगाल पुलिस ने रंगदारी के मामले में तृणमूल नेता इफ्तिखार अहमद को किया गिरफ्तार

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान जिले की पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस के प्रभावशाली नेता इफ्तिखार अहमद उर्फ ​​पप्पू को कई आपराधिक मामलों में गिरफ्तार किया है। इन मामलों...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

लॉकडाउन के दौरान झारखंड में बड़े पैमाने पर हुई थी पेड़ों की कटाई, हाईकोर्ट ने जांच पूरी नहीं होने पर किया सवाल

रांची । झारखंड में कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान विभिन्न जिलों में बड़े पैमाने पर पेड़ों की कथित अवैध कटाई से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने जांच की धीमी प्रगति...

रिजु दत्ता का टीएमसी पर हमला, बोले-फ्रीज खातों को लेकर पार्टी इतनी बेचैन क्यों है?

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के निलंबति लीडर रिजु दत्ता ने टीएमसी बैंक अकाउंट, यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) और प्रिवेंशन डिटेंशन एक्ट से जुड़े हाईकोर्ट के मामले पर अपनी प्रतिक्रिया...

ट्विशा शर्मा डेथ केस: अदालत ने सास गिरिबाला और पति की न्यायिक हिरासत 14 जुलाई तक बढ़ाई

भोपाल । एक विशेष अदालत ने मंगलवार को मॉडल-एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी रिटायर्ड न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत 14...

झारखंड शराब घोटाले में ईडी के समन पर पेश नहीं हुए पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव, मांगा समय

रांची । झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन पर कांग्रेस विधायक और पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव सोमवार...

यूसीसी पर बहस तेज : जमीयत उलेमा-ए-हिंद का पुरजोर विरोध, कांग्रेस नेता ने व्यापक चर्चा पर दिया जोर

नई दिल्ली । देश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर बहस तेज होती जा रही है। उत्तर प्रदेश के शामली में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के जिला अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती मोहम्मद...

नादिगर संगम चुनाव: नासर, विशाल और कार्थी के कार्यकाल विवाद पर मद्रास हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

चेन्नई । मद्रास हाईकोर्ट ने मंगलवार को उस याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया, जिसमें अभिनेता नासर, विशाल कृष्णा और कार्थी के दक्षिण भारतीय कलाकार संघ (नादिगर संगम) के...

पेपर लीक और राम मंदिर मामले को लेकर सीपी जोशी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई’

भीलवाड़ा । भाजपा सांसद सीपी जोशी ने रविवार को कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पेपर लीक और राम मंदिर से जुड़े मुद्दों पर...

सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में राम मंदिर मामले की हाई-लेवल जांच कराई जाए: मनोज कुमार

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में एक हाई लेवल की जांच कराने की मांग की। नई...

रामगढ़ में सीबीआई का एक्शन, सीसीएल अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रांची । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल), रामगढ़ (झारखंड) के बरका सयाल एरिया के सौंदा स्थित रीजनल स्टोर के चीफ स्टोर कीपर को रिश्वतखोरी के...

admin

Read Previous

महाराष्ट्र निकाय चुनावों में जनता ने कुशल नेतृत्व के लिए मतदान किया: अजित पवार

Read Next

प्रदूषण से निपटने के लिए सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करना आवश्यक: सीएम रेखा गुप्ता

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com