अंडर 19 वर्ल्ड कप: इतिहास रचने से महज 2 रन दूर रह गया इंग्लिश बल्लेबाज, टूटते-टूटते बचा ‘महारिकॉर्ड’

हरारे । बेन मेयस अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले इंग्लिश बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने स्कॉटलैंड के खिलाफ महज 65 गेंदों में यह कारनामा किया, लेकिन मेयस एक ‘महारिकॉर्ड’ तोड़ने से महज 2 रन दूर रह गए।

बेन मेयस ने ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मुकाबले में 117 गेंदों का सामना किया, जिसमें 8 छक्कों और 18 चौकों के साथ 191 रन बनाए। इसी के साथ मेयस श्रीलंकाई बल्लेबाज विरान चामुदिथा का महारिकॉर्ड तोड़ने से महज 2 रन दूर रह गए, जिन्होंने 17 जनवरी 2026 को जापान के विरुद्ध 143 गेंदों में 192 रन बनाए थे।

अंडर-19 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वालों में मेयस हसिथा बोयागोड़ा की बराबरी पर पहुंच गए हैं, जिन्होंने 23 जनवरी 2018 को केन्या के विरुद्ध 152 गेंदों में 191 रन बनाए थे।

इस मैच में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 404 रन बनाए। टीम महज 12 रन पर बेन डॉकिन्स (5) का विकेट गंवा चुकी थी।

यहां से जोसेफ मूर्स ने बेन मेयस के साथ दूसरे विकेट के लिए 129 गेंदों में 188 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 200 के स्कोर तक पहुंचाया। जोसेफ 65 गेंदों में 81 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस पारी में 4 छक्के और 5 चौके शामिल थे।

मेयस ने एक छोर पर मोर्चा संभाले रखा। उन्होंने कप्तान थॉमस रेव (22) के साथ 47 रन, जबकि कैलेब फाल्कनर (32) के साथ चौथे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी की। इसके बाद राल्फी अल्बर्ट (13) के साथ 18 गेंदों में 23 रन जुटाए।

मेयस 191 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद फरहान अहमद (नाबाद 15) ने सेबेस्टियन मॉर्गन (नाबाद 24) के साथ 40 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को 400 के पार पहुंचाया।

स्कॉटलैंड की तरफ से जेक वुडहाउस ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि फिनले जोन्स ने 2 विकेट निकाले। इनके अलावा, मैक्स चैपलिन ने 1 विकेट अपने नाम किया।

–आईएएनएस

आईपीएल 2026: आरआर के खिलाफ एसआरएच ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, पैट कमिंस की वापसी

जयपुर । आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के साथ हो रही है। सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में एसआरएच के कप्तान पैट...

‘बुमराह के अलावा बाकी खिलाड़ियों को भी लेनी होगी जिम्मेदारी’, एमआई की खराब फॉर्म पर बोले हरभजन

मुंबई । आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (एमआई) का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। गुरुवार को वानखेड़े के मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में एमआई...

सचिन तेंदुलकर बर्थडे: ‘क्रिकेट के भगवान’ ने फैंस के साथ मनाया जन्मदिन

मुंबई । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। सचिन को उनके जन्मदिन पर न सिर्फ क्रिकेट बल्कि समाज के...

आईपीएल 2026: लगातार खराब प्रदर्शन कर रहे 6 कप्तान, बढ़ा दी है अपनी टीमों की मुश्किल

नई दिल्ली । इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन (आईपीएल 2026) अपने आधे पड़ाव के करीब आ गया है। अब तक जिन टीमों का प्रदर्शन अच्छा रहा है, उसमें उनके...

करणी सिंह : भारत के पहले वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता, 5 ओलंपिक में किया देश का प्रतिनिधित्व

नई दिल्ली । कुछ खिलाड़ी ऐसे होते हैं, जो अपने प्रदर्शन से खेल को मशहूर बना देते हैं। भारत की धरती पर एक ऐसे ही खिलाड़ी ने साल 1924 में...

आईपीएल 2026: ग्रीन की दमदार पारी, जीटी के खिलाफ 180 रन बनाकर सिमटी केकेआर की पूरी टीम

अहमदाबाद । आईपीएल 2026 का 25वां मुकाबला शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है। नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी...

लियोनेल मेसी कानूनी विवाद में फंसे, दिग्गज फुटबॉलर ने पूरी नहीं की 7 मिलियन डॉलर की शर्त

नई दिल्ली । अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी कानूनी विवाद में फंस गए हैं। मियामी की इवेंट कंपनी वीआईडी म्यूजिक ग्रुप ने मेसी और अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन के खिलाफ...

आईपीएल 2026: आरसीबी के खिलाफ मैच में हमारा अपमान हुआ, सीएसके ने बीसीसीआई को लिखा पत्र

नई दिल्ली । आईपीएल 2026 में 5 अप्रैल को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच मैच खेला गया था।...

जोफ्रा आर्चर के खिलाफ ईशान किशन ने दिखाई अपनी क्लास: संजय बांगड़

हैदराबाद । आईपीएल 2026 का 21वां मुकाबला सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच हैदराबाद में खेला गया था। एसआरएच ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 216...

आईपीएल 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में तीसरे स्थान पर बनाई जगह

नई दिल्ली । आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हरा दिया। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एमआई को सामने...

आयुष म्हात्रे: ढाई साल की उम्र में पुल शॉट से किया हैरान, परिवार की तपस्या से भारतीय क्रिकेट को मिला ‘कोहिनूर’

नई दिल्ली । प्लास्टिक का बल्ला हाथ में लिए ढाई साल का एक बच्चा बल्लेबाजी कर रहा था। पिता एक के बाद एक गेंदें फेंक रहे थे, लेकिन उनमें से...

आईपीएल 2026: आरसीबी के खिलाफ टॉस जीतकर आरआर ने चुनी गेंदबाजी, जोश हेजलवुड की वापसी

गुवाहाटी । आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के साथ हो रही है। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान...

admin

Read Previous

‘मैं हर दिन थोड़ी-थोड़ी सुशांत जैसी बन रही हूं’, अभिनेता के जन्मदिन पर बहन श्वेता सिंह कीर्ति हुईं इमोशनल

Read Next

दावोस: सीएम सोरेन ने उद्योगपतियों से की मुलाकात, झारखंड को मिले सैकड़ों करोड़ के निवेश प्रस्ताव

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com