दावोस: सीएम सोरेन ने उद्योगपतियों से की मुलाकात, झारखंड को मिले सैकड़ों करोड़ के निवेश प्रस्ताव

दावोस । स्विट्जरलैंड के दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दौरान झारखंड में बड़े निवेश प्रस्ताव सामने आए हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्लास्टिक उद्योग, लॉजिस्टिक्स, क्रिटिकल मिनरल्स और रिटेल सेक्टर में सैकड़ों करोड़ रुपये के निवेश की संभावनाओं को लेकर वैश्विक उद्योग समूहों के साथ अहम बैठकें कीं।

इन बैठकों में न सिर्फ औद्योगिक निवेश, बल्कि किसानों और स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने पर भी सहमति बनी। डब्ल्यूईएफ के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से दुनिया की प्रमुख रिटेल आउटलेट कंपनी लूलू ग्रुप के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर यूसुफ अली ने मुलाकात की।

इस दौरान झारखंड के कृषि आधारित उत्पादों, वनोत्पादों और स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार वस्तुओं को लूलू ग्रुप की अंतरराष्ट्रीय वैल्यू चेन से जोड़ने पर चर्चा हुई। लूलू ग्रुप ने झारखंड के उत्पादों को आउटसोर्स कर देश और विदेश के बाजारों तक पहुंचाने में रुचि जताई है, जिससे किसानों और एसएचजी से जुड़ी महिलाओं को सीधा लाभ मिलने की संभावना है।

समूह ने झारखंड में कैपेसिटी बिल्डिंग के क्षेत्र में भी काम करने की इच्छा जताई है। आगे की संभावनाओं को लेकर लूलू ग्रुप का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल जल्द झारखंड का दौरा करेगा। राज्य सरकार का प्रयास है कि झारखंड लूलू ग्रुप का प्राइमरी सप्लायर बने। इसी क्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की वेलस्पन वर्ल्ड के संस्थापक और चेयरमैन बी.के. गोयनका के साथ भी बैठक हुई। बैठक में वेलस्पन वर्ल्ड ने झारखंड में प्लास्टिक उद्योग के क्षेत्र में लगभग 300 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव रखा।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य प्रतिनिधिमंडल ने देवघर में प्रस्तावित प्लास्टिक पार्क की जानकारी साझा की और पीवीसी आधारित प्लास्टिक उद्योग में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की गई। इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाने के लिए वेलस्पन की टीम शीघ्र ही झारखंड का दौरा कर स्थल निरीक्षण और विस्तृत अध्ययन करेगी।

वेलस्पन वर्ल्ड ने इसके साथ ही झारखंड में क्रिटिकल मिनरल्स और लॉजिस्टिक्स सेक्टर में भी निवेश को लेकर रुचि व्यक्त की। राज्य प्रतिनिधिमंडल की ओर से धनबाद स्थित लॉजिस्टिक पार्क, वेयरहाउसिंग और स्टोरेज सुविधाओं की जानकारी साझा की गई। दोनों पक्षों के बीच इन क्षेत्रों में निवेश को लेकर निरंतर संवाद बनाए रखने पर सहमति बनी।

दावोस में झारखंड के दीर्घकालिक विकास रोडमैप ‘विजन 2050’ को भी सराहना मिली। विप्रो लिमिटेड के पूर्व चेयरमैन और अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के चेयरमैन अज़ीम प्रेमजी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में “प्रकृति के साथ सामंजस्य में विकास” की सोच की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि झारखंड गंभीर और संगठित प्रयासों के साथ आगे बढ़ रहा है। अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा रांची के इटकी में एक विश्वविद्यालय, 1300 बेड का अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और स्कूल की स्थापना की जा रही है, जो राज्य में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक बड़ी पहल है।

–आईएएनएस

‘एक आदमी गलत हो सकता है, लेकिन सात लोग नहीं’, राघव चड्ढा ने ‘आप’ छोड़ने की बताई वजह

नई दिल्ली । राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। इस फैसले के बाद से लगातार उन पर कई सवाल...

केजरीवाल के समर्थन में उतरीं आतिशी, बोलीं-जब न्याय की उम्मीद टूट जाए तो सत्याग्रह ही एकमात्र रास्ता

नई दिल्ली । दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने अरविंद केजरीवाल द्वारा जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा को लिखे पत्र का समर्थन किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अरविंद केजरीवाल...

कड़कड़डूमा कोर्ट की महिला वकील पर जानलेवा हमले का सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान

नई दिल्ली । दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाली महिला वकील मधु राजपूत पर उनके पति द्वारा जानलेवा हमले का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। सुप्रीम...

दिल्ली: हंसराज कॉलेज ने सस्पेंड किए 30 छात्र, डूसू अध्यक्ष आर्यन मान ने दी आंदोलन की चेतावनी

नई दिल्ली । दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज ने सोशल मीडिया पर संस्थान को बदनाम करने और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोपों में करीब 30 छात्रों को सस्पेंड...

भाजपा में शामिल होने वाले राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सदस्यों की सदस्यता होगी समाप्त: संजय सिंह

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन से उन सभी 7 राज्यसभा सांसदों को बर्खास्त करने की अपील की है, जो पार्टी छोड़कर भारतीय जनता...

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर फायरिंग को मस्क ने माना ‘सियासी हिंसा का खतरनाक ट्रेंड’

वाशिंगटन । सालाना व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में हुई फायरिंग ने अमेरिका में राजनीतिक हिंसा को लेकर बड़े पैमाने पर चिंता पैदा कर दी है। अरबपति उद्यमी एलन मस्क ने...

पूर्व डिप्लोमैट ने ट्रंप की डिनर पार्टी में फायरिंग की घटना को सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला बताया

नई दिल्ली । व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान शूटिंग की घटना को लेकर भारत के पूर्व डिप्लोमैट्स ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ बातचीत की। भारत के पूर्व डिप्लोमैट्स...

ट्रंप समेत चार अमेरिकी राष्ट्रपति जो जानलेवा हमलों में बाल-बाल बचे

नई दिल्ली । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तीसरी बार बड़े हमले से बाल-बाल बचे। ट्रंप अकेले नहीं बल्कि हमलों से बच कर निकलने वाले ऐसे अमेरिकी राष्ट्राध्यक्षों का इतिहास लंबा...

दिल्ली विधानसभा का अगला सत्र 28 अप्रैल से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू होगा

नई दिल्ली । हाल ही में मिली बम धमकियों के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में पुराने सचिवालय स्थित विधानसभा भवन में आठवीं दिल्ली विधानसभा का पांचवां सत्र मंगलवार को सुबह 11...

भाजपा सीआरपीएफ की मदद से भवानीपुर में मतदान धीमा करने की कोशिश करेगी: ममता बनर्जी

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को हुगली जिले के उत्तरपारा में एक चुनावी रैली से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण कानून के समर्थन में चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया

चंडीगढ़ । पंजाब भर से सैकड़ों महिलाओं ने, जिनका नेतृत्व राज्य भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा कर रहे थे, शनिवार को यहां मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के आवास की...

75 लाख वंचित छात्रों को 7,900 करोड़ रुपए से अधिक की शैक्षिक सहायता दी गई: वीरेंद्र कुमार

नई दिल्ली । केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार ने कहा कि वंचित छात्रों के शैक्षिक सशक्तिकरण के तहत, 2025-26 में 75 लाख से अधिक अनुसूचित जाति लाभार्थियों...

admin

Read Previous

अंडर 19 वर्ल्ड कप: इतिहास रचने से महज 2 रन दूर रह गया इंग्लिश बल्लेबाज, टूटते-टूटते बचा ‘महारिकॉर्ड’

Read Next

पश्चिम बंगाल : एसएससी के सहायक शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में ईडी ने कुर्क की 57.78 करोड़ रुपए की संपत्ति

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com