आईपीएल 2026: आरआर के खिलाफ एसआरएच ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, पैट कमिंस की वापसी

जयपुर । आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के साथ हो रही है। सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में एसआरएच के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

सनराइजर्स हैदराबाद ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। पैट कमिंस फिट होकर मदुशंका की जगह पर टीम में लौटे हैं, जबकि हर्ष दुबे के स्थान पर प्रफुल्ल हिंगे को मौका दिया गया है। टॉस जीतने के बाद कप्तान पैट कमिंस ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करेंगे। विकेट अच्छा लग रहा है; देखते हैं हमें चेज करने के लिए क्या लक्ष्य मिलता है। मैं सच में तरोताजा महसूस कर रहा हूं; काफी समय हो गया है, मेरी तैयारी अच्छी है, शरीर ठीक महसूस कर रहा है। हम हैदराबाद में पिच को बहुत अच्छी तरह जानते हैं। यह दोनों टीमों का यहां पहला गेम है, ऐसे में यह एक चैलेंज होगा। मैं दिलशान मदुशंका की जगह प्लेइंग इलेवन में आया हूं। हिंगे हर्ष की जगह खेल रहे हैं।”

राजस्थान रॉयल्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया। टॉस हारने के बाद कप्तान रियान ने कहा, “हम भी पहले गेंदबाजी ही करना चाहते थे। हालांकि, पिछले कुछ सीजन में हमने रनों का पीछा करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया है। पहले बल्लेबाजी करने में कोई दिक्कत नहीं है। हम विकेट को बहुत अच्छे से जानते हैं। हमने अपना कैंप यहीं किया था। ओस हो सकती है लेकिन बहुत ज्यादा नहीं होगी। मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों को भी आगे आकर अच्छा प्रदर्शन करना होगा।”

सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 में अब तक 7 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम को 4 में जीत मिली है, जबकि 3 मुकाबलों में एसआरएच को हार का सामना करना पड़ा है। एसआरएच ने अपने आखिरी तीन मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की है। अभिषेक शर्मा कमाल की लय में नजर आए हैं और उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आखिरी मुकाबले में 68 गेंदों में 135 रनों की दमदार पारी खेली थी।

हालांकि, ट्रेविस हेड इस सीजन संघर्ष करते हुए दिखाई दिए हैं। ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने भी बल्ले से अहम योगदान दिया है। गेंदबाजी में ईशान मलिंगा बेहतरीन फॉर्म में हैं और उन्होंने आखिरी मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 4 विकेट चटकाए थे। वहीं, नीतीश कुमार रेड्डी ने भी बढ़िया गेंदबाजी की है।

दूसरी तरफ, रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन इस सीजन शानदार रहा है। टीम ने 7 मुकाबलों में से 5 में जीत दर्ज की है, जबकि 2 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल के बल्ले से लगातार रन निकल रहे हैं। वहीं, रवींद्र जडेजा बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दे रहे हैं। जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर की जोड़ी ने पावरप्ले और अंतिम ओवरों में बढ़िया गेंदबाजी की है। रवि बिश्नोई की घूमती गेंदों ने भी बल्लेबाजों को खूब परेशान किया है।

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, नांद्रे बर्गर और बृजेश शर्मा।

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, प्रफुल हिंगे और ईशान मलिंगा।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

पीवी सिंधु: माता-पिता से मिली प्रेरणा, 8 साल की उम्र में थामा रैकेट, दो व्यक्तिगत ओलंपिक पदक जीतकर रचा इतिहास

नई दिल्ली । भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को बचपन से ही खेल की दुनिया में कदम जमाने के लिए एक शानदार माहौल मिला। सिंधु के माता-पिता खुद...

सूर्यवंशी पर दबाव न बनाएं, वह भारत के लिए कमाल करेगा: चमिंडा वास

हैदराबाद । श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चमिंडा वास ने कहा है कि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी में एक सफल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बनने के सभी गुण हैं। उन्होंने कहा...

महिला टी20 विश्व कप: सातवीं बार चैंपियन बनने के लिए ऑस्ट्रेलिया को पलटना होगा इतिहास, घर में ‘अजेय’ रहा है इग्लैंड

नई दिल्ली । इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को लंदन के ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स में खेला जाना है। ऑस्ट्रेलिया को सातवीं...

एसोसिएट टीमें ‘फुल मेंबर’ देशों के खिलाफ अधिक प्रतिस्पर्धी होती जा रही हैं: मैक्सवेल

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के मुताबिक, क्रिकेट की दिग्गज टीमों और उभरते हुए देशों के बीच का अंतर तेजी से कम हो रहा है। मैक्सवेल ने कहा...

‘यह टीम सच में इसकी हकदार है,’ मेक्सिको के ‘राउंड ऑफ 16’ में पहुंचने से कोच एगुइरे खुश

मेक्सिको सिटी । मेक्सिको ने बुधवार (भारतीय समय के अनुसार) को इक्वाडोर के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज करते हुए राउंड ऑफ-16 में जगह बना ली है। मैनेजर जेवियर एगुइरे...

एलए ओलंपिक गेम्स में छाएगा क्रिकेट, 6-6 टीमें लेंगी हिस्सा, समझिए क्वालिफिकेशन प्रक्रिया

नई दिल्ली |। 128 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी की दिशा में सोमवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी)...

विंबलडन: प्राइज मनी विवाद पर अस्थायी समझौता, खिलाड़ियों ने मीडिया के साथ विरोध प्रदर्शन रोका

नई दिल्ली । विंबलडन आयोजकों और दुनिया के शीर्ष टेनिस खिलाड़ियों के बीच एक अस्थायी समझौता हो गया है, जिससे इस साल की चैंपियनशिप के दौरान मीडिया की सामान्य गतिविधियां...

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संन्यास का ऐलान किया

नई दिल्ली । इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट के बीच अंतरराष्ट्रीय से संन्यास का ऐलान कर दिया। यह घोषणा एक मुश्किल हफ्ते के...

नाइट क्लब विवाद: स्टोक्स और एटकिंसन को बड़ी राहत, अब नहीं होगी और कार्रवाई

नई दिल्ली । इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन के खिलाफ अब कोई और कार्रवाई नहीं की जाएगी। क्रिकेट रेगुलेटर ने सोमवार को इसकी पुष्टि करते...

दूसरी बार ‘आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ’ चुने गए मुशफिकुर रहीम

दुबई । बांग्लादेश के अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम को मई 2026 के लिए 'आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ' चुना गया है। मुशफिकुर ने अपने ही देश के साथी खिलाड़ी...

भारत-ए बनाम श्रीलंका-ए: अंतिम पलों में गजब का रोमांच, ‘सुपर ओवर’ में भारतीय टीम की हार

दांबुला । श्रीलंका-ए ने सोमवार को भारत-ए के खिलाफ वनडे फॉर्मेट की त्रिकोणीय सीरीज का चौथा मुकाबला अपने नाम किया। स्कोर टाई होने के बाद मेजबान टीम ने 'सुपर ओवर'...

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

admin

Read Previous

‘जिम्मेदारी बड़ी है, लेकिन पूरी ताकत से निभाऊंगा’: डॉ. अशोक कुमार लाहिड़ी

Read Next

‘आप’ छोड़ने वाले सांसदों का नितिन नवीन ने भाजपा में किया स्वागत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com