करणी सिंह : भारत के पहले वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता, 5 ओलंपिक में किया देश का प्रतिनिधित्व

नई दिल्ली । कुछ खिलाड़ी ऐसे होते हैं, जो अपने प्रदर्शन से खेल को मशहूर बना देते हैं। भारत की धरती पर एक ऐसे ही खिलाड़ी ने साल 1924 में जन्म लिया था। यह खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि भारतीय निशानेबाजी को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने वाले करणी सिंह थे।

करणी सिंह का जन्म राजस्थान के बीकानेर में हुआ था और वह महाराजा सादुल सिंह के बेटे और जनरल सर गंगा सिंह के पोते थे। करणी ने शौक के तौर पर निशानेबाजी शुरू की थी, लेकिन वह कब उनका जुनून बन गई यह पता नहीं चला। करणी ने क्ले पिजन ट्रैप और स्कीट निशानेबाजी में धीरे-धीरे महारत हासिल कर ली। हालांकि, उस दौर में भारत में निशानेबाजी को खेल के रूप में कोई खास मान्यता प्राप्त नहीं थी।

हालांकि, करणी सिंह के एक के बाद एक शानदार प्रदर्शन ने इस खेल को भारत में मशहूर कर दिया। वह भारत की ओर से विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले पहले खिलाड़ी रहे। 1962 में हुई विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप में करणी ने ट्रैक स्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक रजत पदक अपने नाम किया। यह इस प्रतियोगिता में भारत का पहला पदक भी था। 1971 में इसी स्पर्धा में खेलते हुए करणी ने एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक पर निशाना लगाया, जबकि 1975 में उन्होंने महाद्वीपीय चैंपियनशिप में रजत पदक अपने नाम किया। 1974 के एशियाई खेलों में भी करणी सिंह रजत पदक जीतने में सफल रहे।

करणी सिंह ने अपने करियर में पांच बार ओलंपिक में हिस्सा लिया। करणी ने 1960, 1964, 1968, 1972 और 1980 में हुए ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया और वह यह मुकाम हासिल करने वाले पहले भारतीय भी बने। 1960 में हुए रोम ओलंपिक में करणी का प्रदर्शन शानदार रहा और उन्होंने टूर्नामेंट का अंत आठवें स्थान पर रहते हुए किया।

1982 में दिल्ली में हुए एशियाई खेलों में करणी सिंह उद्घाटन और समापन समारोह में भारत के ध्वजवाहक रहे। 1961 में करणी सिंह भारत की ओर से ‘अर्जुन पुरस्कार’ पाने वाले पहले निशानेबाज रहे। निशानेबाजी के खेल को भारत में मशहूर करने के लिए उनके नाम पर दिल्ली में डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज स्थापित करके उन्हें सम्मानित भी किया गया। 64 साल की उम्र में करणी सिंह का निधन 6 सितंबर, 1988 को हुआ।

–आईएएनएस

‘बुमराह के अलावा बाकी खिलाड़ियों को भी लेनी होगी जिम्मेदारी’, एमआई की खराब फॉर्म पर बोले हरभजन

मुंबई । आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (एमआई) का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। गुरुवार को वानखेड़े के मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में एमआई...

सचिन तेंदुलकर बर्थडे: ‘क्रिकेट के भगवान’ ने फैंस के साथ मनाया जन्मदिन

मुंबई । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। सचिन को उनके जन्मदिन पर न सिर्फ क्रिकेट बल्कि समाज के...

आईपीएल 2026: लगातार खराब प्रदर्शन कर रहे 6 कप्तान, बढ़ा दी है अपनी टीमों की मुश्किल

नई दिल्ली । इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन (आईपीएल 2026) अपने आधे पड़ाव के करीब आ गया है। अब तक जिन टीमों का प्रदर्शन अच्छा रहा है, उसमें उनके...

आईपीएल 2026: ग्रीन की दमदार पारी, जीटी के खिलाफ 180 रन बनाकर सिमटी केकेआर की पूरी टीम

अहमदाबाद । आईपीएल 2026 का 25वां मुकाबला शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है। नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी...

लियोनेल मेसी कानूनी विवाद में फंसे, दिग्गज फुटबॉलर ने पूरी नहीं की 7 मिलियन डॉलर की शर्त

नई दिल्ली । अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी कानूनी विवाद में फंस गए हैं। मियामी की इवेंट कंपनी वीआईडी म्यूजिक ग्रुप ने मेसी और अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन के खिलाफ...

आईपीएल 2026: आरसीबी के खिलाफ मैच में हमारा अपमान हुआ, सीएसके ने बीसीसीआई को लिखा पत्र

नई दिल्ली । आईपीएल 2026 में 5 अप्रैल को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच मैच खेला गया था।...

जोफ्रा आर्चर के खिलाफ ईशान किशन ने दिखाई अपनी क्लास: संजय बांगड़

हैदराबाद । आईपीएल 2026 का 21वां मुकाबला सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच हैदराबाद में खेला गया था। एसआरएच ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 216...

आईपीएल 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में तीसरे स्थान पर बनाई जगह

नई दिल्ली । आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हरा दिया। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एमआई को सामने...

आयुष म्हात्रे: ढाई साल की उम्र में पुल शॉट से किया हैरान, परिवार की तपस्या से भारतीय क्रिकेट को मिला ‘कोहिनूर’

नई दिल्ली । प्लास्टिक का बल्ला हाथ में लिए ढाई साल का एक बच्चा बल्लेबाजी कर रहा था। पिता एक के बाद एक गेंदें फेंक रहे थे, लेकिन उनमें से...

आईपीएल 2026: आरसीबी के खिलाफ टॉस जीतकर आरआर ने चुनी गेंदबाजी, जोश हेजलवुड की वापसी

गुवाहाटी । आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के साथ हो रही है। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान...

आईपीएल 2026: बीसीसीआई ने 18 राज्यों और 1 यूटी के 30 शहरों में फैन पार्क के फेज 2 की घोषणा की

मुंबई | भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल फैन पार्क 2026 के फेज 2 की घोषणा कर दी है। इसका मकसद 18 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश (यूटी)...

आईपीएल 2026: राजस्थान रॉयल्स का दबदबा, अंकतालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप हर जगह गुलाबी जर्सी

नई दिल्ली । आईपीएल 2026 का 13वां मुकाबला गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मैच में आरआर ने मुंबई इंडियंस को 27 रन...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Read Next

अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने से वैश्विक तेल कीमतों पर असर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com