‘क्राउन एवं कन्वर्सेशन’ कार्यक्रम को लेकर अदिति गोवित्रीकर बोलीं- किसी भी भाषा के लोगों का स्वागत

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ में आयोजित ‘क्राउन एवं कन्वर्सेशन’ नाम के इवेंट को लेकर मिसेज वर्ल्ड रह चुकीं अदिति गोवित्रीकर ने आईएएनएस से बातचीत की। इस दौरान अदिति ने कहा कि मार्वलस मिसेज इंडिया वर्ल्ड इस पेजेंट का चौथा सीजन है। आज हम चंडीगढ़ के सेविल लाउंज में हैं। यहां ‘क्राउन एवं कन्वर्सेशन’ नाम का एक इवेंट है।

उन्होंने कहा कि यह एक तरह का ‘मीट-एंड-ग्रीट’ है, जिसका मकसद लोगों को जागरूक करना और यहां की महिलाओं को यह बताना है कि यह एक ब्यूटी पेजेंट तो है, लेकिन सही मायनों में यह बदलाव लाने वाला और सशक्त बनाने वाला है। हमने जिस सफर की योजना बनाई है, उसमें हर किसी की शुरुआत की जगह अलग होती है।

उन्होंने कहा कि जिंदगी में हर किसी के अलग-अलग पड़ाव होते हैं। तो, वहां से हम अगले लेवल पर कैसे पहुंच सकते हैं? हम इस माध्यम से उसी की ट्रेनिंग देते हैं। ब्यूटी पेजेंट के साथ ही इनर ब्यूटी पर भी ध्यान दिया जा रहा है। मैं पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, कॉन्फिडेंस बिल्डिंग और खुद की लाइफ जर्नी के बारे में भी बात करूंगी।

अदिति गोवित्रीकर ने कहा कि तीनों सीजन के क्वींस यहां आए हैं। उनके साथ भी बातचीत की जाएगी और उनके अनुभव को जाना जाएगा। उनसे जाना जाएगा कि इस स्टेज पर आकर कैसा महसूस हो रहा है? उनको बहुत सारी पब्लिसिटी मिल रही है, उनको प्लेटफॉर्म मिला है। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए भारत में जन्म और 18 वर्ष की उम्र होनी चाहिए। किसी भी भाषा के लोगों का स्वागत है।

उन्होंने कहा कि जब मैंने ‘बिग बॉस’ में भाग लिया था, तब अमिताभ बच्चन इसके होस्ट थे। मैं सीजन 3 में थी, तब से अब तक इसमें काफी बदलाव आ चुके हैं। मैं आजकल इसमें क्या चल रहा है, उसे फॉलो नहीं कर रही हूं, इसलिए जिस चीज के बारे में मुझे ज्यादा जानकारी नहीं है, उस पर मैं कोई टिप्पणी नहीं कर सकती। जब मैंने ‘बिग बॉस’ में हिस्सा लिया था, तब मैं सेमी-फाइनलिस्ट थी। उसके बाद मैंने साइकोलॉजी में मास्टर्स की।

अदिति गोवित्रीकर ने कहा कि मैंने हार्वर्ड जाकर साइकोलॉजी की पढ़ाई की। उसका सीड ‘बिग बॉस’ में बोया गया था। उससे पहले मैंने ‘खतरों के खिलाड़ी’ में भी भाग लिया था। इस शो के होस्ट अक्षय कुमार थे।

–आईएएनएस

नीतू चंद्रा तलाश रहीं अच्छी फिल्में, हॉलीवुड तक के सफर पर बोलीं- काम पर ध्यान, एयरपोर्ट लुक्स के लिए टाइम नहीं

मुंबई । बिहार की एक सीधी-सादी लड़की से हॉलीवुड तक का सफर करने वाली अभिनेत्री नीतू चंद्रा को अब अच्छी फिल्मों की तलाश है। उन्होंने फिल्मों से ब्रेक लेने की...

अदा शर्मा फिल्म ‘गवर्नर’ में मनोज बाजपेयी के साथ काम को लेकर उत्साहित

मुंबई । अभिनेत्री अदा शर्मा आने वाली फिल्म 'गवर्नर' में अभिनेता मनोज बाजपेयी के साथ काम को लेकर खुश हैं। वे इस फिल्म में मनोज बाजपेयी के साथ स्क्रीन शेयर...

मर्डर मिस्ट्री सुलझाने निकले शेन निगम, ‘ड्रिडम’ में निभाएंगे युवा पुलिस अफसर का किरदार

चेन्नई । मलयालम सिनेमा में इन दिनों क्राइम थ्रिलर फिल्मों का अलग ही दौर देखने को मिल रहा है। दर्शक अब ऐसी कहानियां पसंद कर रहे हैं, जिनमें रहस्य, सस्पेंस...

रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत, कोर्ट ने बैंक अकाउंट अनफ्रीज करने का दिया आदेश

मुंबई । सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े ड्रग्स केस में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत मिली है। नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) स्पेशल कोर्ट ने एक अहम फैसले...

अरिजीत सिंह के बर्थडे पर हर्षदीप कौर का इमोशनल पोस्ट, बॉलीवुड हस्तियों ने दी बधाई

मुंबई । अपनी रूहानी आवाज से तमाम प्रशंसकों के दिलों में जगह बनाने वाले मशहूर गायक अरिजीत सिंह शनिवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अपनी जादुई आवाज के साथ-साथ...

यादों में शंकर: अपने पार्टनर के लिए राज कपूर के सामने रखी शर्त, फिर एक बयान से 22 साल के रिश्ते में आई खटास

मुंबई । पहलवानी के शौकीन और कड़े अनुशासन वाले शंकर सिंह रघुवंशी जब बंबई (मुंबई) के पृथ्वी थियेटर पहुंचे, तो उनकी मुलाकात गुजरात के एक युवा हारमोनियम वादक जयकिशन से...

‘पति पत्नी और वो दो’ का नया गाना ‘दिलवाले चोर’ हुआ रिलीज

मुंबई । अभिनेता आयुष्मान खुराना कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' के जरिए दर्शकों को अपने चुलबुले अंदाज से गुदगुदाने के लिए तैयार हैं। शनिवार को मेकर्स ने...

वामशी पैडिपल्ली की फिल्म में दिखेंगे सलमान, नए प्रोजेक्ट का मुहूर्त वीडियो आउट

मुंबई । अभिनेता सलमान खान इन दिनों आगामी फिल्म मातृभूमि को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच, अभिनेता ने वामशी पैडिपल्ली के साथ नए प्रोजेक्ट की शूटिंग की...

‘तुम ही हो…’ से अरिजीत ने लोगों को बनाया आशिक, अब तक गा चुके हैं 400 से अधिक गाने

नई दिल्ली । बॉलीवुड में वैसे तो कई बेहतरीन सिंगर हैं, लेकिन कुछ आवाजें ऐसी होती हैं जो पहली बार सुनते ही दिल में बस जाती हैं। ऐसी ही जादुई...

इस बार चुनाव में सभी पुराने रिकॉर्ड टूट गए : टीवीके प्रमुख विजय

चेन्नई । तमिलनाडु की राजनीति में 23 अप्रैल 2026 को एक ऐतिहासिक दिन दर्ज हो गया। पूरे राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ और इस बार मतदाताओं की...

परब्रमता चटर्जी के साथ काम कर खुश हैं निमृत कौर अहलूवालिया, बताया सबसे अच्छा इंसान

मुंबई । कई बार शूटिंग के दौरान कलाकारों के बीच अच्छी बॉन्डिंग दिखने लगती है। ऐसी ही दोस्ती अभिनेत्री निमृत कौर अहलूवालिया और बंगाली अभिनेता परब्रमता चटर्जी के बीच देखने...

‘आपस में ज्यादा बातचीत नहीं होती थी’, सोनम खान ने माधुरी दीक्षित और संगीता बिजलानी संग शूटिंग का बताया किस्सा

मुंबई । पुरानी फिल्मों और उनके गानों का जादू समय बीतने के बाद भी लोगों के दिलों में बना रहता है। खासकर 80 और 90 के दशक की फिल्मों के...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Read Next

व्हाइट हाउस के डिनर प्रोग्राम में गोलीबारी से ‘चिंतित’ नहीं थे ट्रंप, एजेंसियों की तुरंत कार्रवाई की प्रशंसा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com