ओमान के सुल्तान से मिले ईरान के विदेश मंत्री अराघची, पुतिन से भी करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची पाकिस्तान के दौरे के बाद ओमान पहुंचे। अराघची ने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक अल और विदेश मंत्री सैय्यद बदर बिन हमद अल बुसैदी से मुलाकात की। इसके बाद अब ईरानी विदेश मंत्री रूस में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करेंगे। अराघची ने ओमान के नेतृत्व से होर्मुज संकट को लेकर भी चर्चा की।

रूस की सरकारी मीडिया ने बताया कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सोमवार को ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से मिलने की योजना बना रहे हैं। रूस और तेहरान पर पश्चिमी देशों के कड़े प्रतिबंध लगे हैं। ऐसे में हाल के सालों में रूस और ईरान के संबंध में काफी नजदीकियां देखने को मिली है।

रूस की टास न्यूज एजेंसी ने क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव के हवाले से रूसी नेता के ईरान के विदेश मंत्री से मुलाकात करने की योजना की पुष्टि की है।

रूस के विदेश मंत्रालय ने पहले कहा था कि अराघची बातचीत के लिए यहां आएंगे। मंत्रालय ने आरआईए नोवोस्ती न्यूज एजेंसी को बताया, “हम बातचीत के मकसद से अराघची के रूस आने की पुष्टि करते हैं।” हालांकि, इस संबंध में उन्होंने ज्यादा जानकारी नहीं दी।

अराघची ने ओमान के सुल्तान से मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा कर लिखा, “ओमान में हमारे मेजबान का शुक्रिया। दोनों देशों के मामलों और इलाके के डेवलपमेंट पर जरूरी बातचीत हुई। होर्मुज स्ट्रेट के तटीय देश होने के नाते, हमारा ध्यान सुरक्षित ट्रांजिट सुनिश्चित करने के तरीकों पर था, जिससे सभी प्यारे पड़ोसियों और दुनिया को फायदा हो। हमारे पड़ोसी हमारी प्राथमिकता हैं।”

इसके अलावा, ओमान के विदेश मंत्री ने अराघची से मुलाकात को लेकर लिखा, “ईरान के विदेश मंत्री डॉ. अराघची के साथ होर्मुज स्ट्रेट पर अच्छी चर्चा हुई। तटीय देशों के तौर पर, हम अंतरराष्ट्रीय समुदाय के प्रति अपनी साझा जिम्मेदारी और बहुत लंबे समय से बंधक बनाए गए नाविकों को रिहा करने की तत्काल मानवीय जरूरत को समझते हैं। नेविगेशन की स्थायी आजादी सुनिश्चित करने के लिए बहुत ज्यादा डिप्लोमेसी और प्रैक्टिकल समाधानों की जरूरत है।”

बता दें, अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अब भी जारी है। हालांकि, सीजफायर को लेकर बातचीत की कवायद तेज है, लेकिन ईरान ने अमेरिका के साथ किसी भी तरह की सीधी बातचीत से सीधा इनकार कर दिया है। ऐसे में पाकिस्तान की मध्यस्थता में ये बातचीत हो रही है।

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची पाकिस्तान समेत तीन देशों की यात्रा पर निकले हुए हैं। पाकिस्तान के बाद वह ओमान पहुंचे और अब रूस में उनकी यात्रा का आखिरी पड़ाव होगा।

ईरानी विदेश मंत्री तीन देशों के इस दौरे पर 28 फरवरी को अमेरिकी की ओर से किए गए हमले के बाद से लेकर अब तक अमेरिका और इजरायल ने मिलकर किस तरह की कार्रवाई की है, इससे तेहरान को कितना नुकसान हुआ है, उसे किन-किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, इसे लेकर अपना पक्ष रखेंगे।

–आईएएनएस

ट्रंप ने की 30 दिनों के भीतर फिर से व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर आयोजित करने की अपील

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर को 30 दिनों के भीतर फिर से आयोजित किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि...

जापान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, पीएम ताकाइची ने लोगों को अलर्ट रहने की दी चेतावनी

टोक्यो । सोमवार सुबह उत्तरी जापान के एक हिस्से में 6.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस हुए। हालांकि, किसी नुकसान या किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।...

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान शूटिंग पर बराक ओबामा बोले- लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है

वाशिंगटन । अमेरिका के व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में हुई शूटिंग के बाद आरोपी को पकड़ा जा चुका है। अमेरिकी एजेंसी मामले की जांच कर रही है और ये पता...

फायरिंग वाले वीडियो में जोरदार आवाज के बाद सुरक्षित स्थान पर ले जाए गए राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान हुई गोलीबारी की घटना के दो वीडियो सामने आए हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर एक वीडियो साझा...

एनएसए अजीत डोभाल ने यूएई के राष्ट्रपति से मुलाकात की; द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय स्थिति पर हुई चर्चा

अबू धाबी । भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने रविवार को संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। दोनों नेताओं...

होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से करोड़ों के भुखमरी की चपेट में आने का खतरा बढ़ा: यूएन

नई दिल्ली/कोपेनहेगन । संयुक्त राष्ट्र ने होर्मुज स्ट्रेट की बंदी से होने वाले खतरे की ओर दुनिया का ध्यान दिलाया है। दावा किया कि अगर समय रहते कदम नहीं उठाए...

ट्रंप की डिनर पार्टी में फायरिंग, यूरोपीय नेताओं ने की निंदा, मैक्रों बोले- राजनीति में हिंसा की जगह नहीं

पेरिस । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की डिनर पार्टी में हुई फायरिंग को लेकर यूरोपीय देशों के नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों...

इजरायल के नेशनल पब्लिक डिप्लोमेसी डायरेक्टरेट की प्रमुख बनीं जिपी होटोवेली

तेल अवीव । इजरायल में जिपी होटोवेली को नेशनल पब्लिक डिप्लोमेसी डायरेक्टरेट का प्रमुख नियुक्त किया गया है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने जिपी होटोवेली को डायरेक्टरेट का प्रमुख...

कैबिनेट की मंजूरी के बाद इजरायल ने सोमालीलैंड में नियुक्त किया पहला राजदूत

यरुशलम/तेल अवीव । इजरायली कैबिनेट ने रविवार को माइकल लोटेम को सोमालीलैंड के लिए देश का पहला राजदूत नियुक्त करने को मंजूरी दे दी, जिससे हॉर्न ऑफ अफ्रीका क्षेत्र में...

रूस की स्टेट ड्यूमा के स्पीकर उत्तर कोरिया पहुंचे, शहीद सैनिकों के स्मारक समारोह में होंगे शामिल

प्योंगयांग । रूस की संसद के निचले सदन स्टेट ड्यूमा के स्पीकर व्याचेस्लाव वोलोडिन उत्तर कोरिया पहुंचे हैं। वह यूक्रेन युद्ध में रूस की ओर से लड़ते हुए मारे गए...

कतर ने कुवैत पर इराकी ड्रोन हमले को देश की संप्रभुता का उल्लंघन बताया

नई दिल्ली । इराक की तरफ से कुवैत के दो उत्तरी बॉर्डर पोस्ट पर हमले किए गए। हालांकि, इराक के हमले से कुवैत में जानमाल के नुकसान की कोई जानकारी...

बांग्लादेश: डीपफेक कंटेंट में महिलाओं को बनाया जा रहा निशाना, समाज से अलग करना है मकसद

ढाका । बांग्लादेश में तकनीक के गलत इस्तेमाल में धीरे-धीरे खतरनाक बढ़ोतरी देखी जा रही है। दरअसल, देश में आपत्तिजनक कंटेंट पर महिलाओं के चेहरे लगाकर उन्हें टारगेट करने की...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Read Next

अदा शर्मा फिल्म ‘गवर्नर’ में मनोज बाजपेयी के साथ काम को लेकर उत्साहित

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com