आयुष म्हात्रे: ढाई साल की उम्र में पुल शॉट से किया हैरान, परिवार की तपस्या से भारतीय क्रिकेट को मिला ‘कोहिनूर’

नई दिल्ली । प्लास्टिक का बल्ला हाथ में लिए ढाई साल का एक बच्चा बल्लेबाजी कर रहा था। पिता एक के बाद एक गेंदें फेंक रहे थे, लेकिन उनमें से एक बॉल पर ढाई साल के इस बच्चे ने ऐसा पुल शॉट खेला, जिसे देखकर पूरा परिवार हैरान रह गया। गेंद दो घर दूर जाकर गिरी। इस एक शॉट को देखकर पिता ने ठान लिया कि बेटे को क्रिकेट की दुनिया का बेताज बादशाह बनाएंगे। 17 साल की उम्र में आईपीएल डेब्यू। 18 की उम्र में भारत को अपनी कप्तानी में दिलाया अंडर-19 विश्व कप का खिताब। यह खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि आयुष म्हात्रे हैं।

आयुष म्हात्रे के टैलेंट को पिता ने सिर्फ ढाई साल की उम्र में पहचान लिया था। जब आयुष 5 साल के हुए, तो पिता ने उनका दाखिला क्रिकेट एकेडमी में करा दिया। छोटी सी उम्र में क्रिकेट आयुष के जीवन का हिस्सा बन गया। वह जहां जाते, अपने साथ गेंद लेकर जाते। आयुष को प्रैक्टिस करने के लिए कोई खास जगह की जरूरत नहीं होती है वो कहीं भी बल्ला थामकर बल्लेबाजी करना शुरू कर देते थे। रिश्तेदारों के घर जाकर आयुष आलू, प्लाज से भी प्रैक्टिस करने लगते थे। एकेडमी में आयुष अपनी बल्लेबाजी के दम पर जल्द ही सुर्खियां बटोरने लगे। आयुष को लेकर कहा जाने लगा कि यह लड़का 100 प्रतिशत सोना है।

पिता ने बेटे के टैलेंट को पहले ही पहचान लिया था और वह जल्द ही साउथ मुंबई की तरफ शिफ्ट हो गए, ताकि आयुष को बेहतर कोचिंग मिल सके। दिलीप वेंगसरकर की एकेडमी में आयुष के पिता योगेश ने फोन किया और अपने बेटे के दाखिले की बात की। हालांकि, एकेडमी की तरफ से जवाब आया कि जब आयुष 8 साल के हो जाएं, तो उन्हें ले आना। पिता आयुष की बल्लेबाजी देख चुके थे और उन्होंने कोच से गुजारिश करते हुए कहा कि एक बार वह उनकी बल्लेबाजी देख लें।

कोच राजी हो गए और उसके बाद आयुष ने अपने एक से बढ़कर एक शॉट से हर किसी को प्रभावित कर दिया। आलम यह था कि आयुष 6 साल की उम्र में 12 साल के लड़कों के साथ एकेडमी में क्रिकेट खेला करते थे। दिलीप वेंगसरकर ने जब उनकी बल्लेबाजी पहली बार देखी, तो वह भी कद में छोटे, लेकिन लंबे-लंबे शॉट लगा रहे इस बल्लेबाजी के मुरीद हो गए।

हालांकि, आयुष की राह आसान नहीं थी, क्योंकि एकेडमी 80 किलोमीटर दूर थी और माता-पिता दोनों ही नौकरी करते थे। ऐसे में आयुष को हर दिन क्रिकेट एकेडमी तक ले जाने की जिम्मेदारी उनके नाना ने उठाई। आयुष हर दिन सुबह 5 बजे उठते और स्कूल जाते। इसके बाद नाना के साथ लोकल ट्रेन का सफर तय करके एकेडमी पहुंचते। घर वापस आते-आते हर दिन 8 बज जाते। मगर क्रिकेट के प्रति जुनून ऐसा था कि आयुष वापस लौटकर भी 45 मिनट तक छत पर लटकी हुई गेंद से भी प्रैक्टिस करते। धीर-धीरे आयुष कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ते चले गए।

साल 2024 आयुष के करियर के लिए यादगार साल रहा। लगातार अच्छे प्रदर्शन के चलते उन्हें ईरानी कप के लिए कॉल आया और ठीक एक हफ्ते बाद ही उन्होंने मुंबई की ओर से रणजी ट्रॉफी में अपना डेब्यू कर लिया। डेब्यू मुकाबले में आयुष ने 52 रनों की पारी खेली। दूसरे ही मैच में आयुष ने महाराष्ट्र के खिलाफ 176 रनों की धमाकेदार पारी खेली और चर्चा का विषय बन गए। आईपीएल 2025 में ऋतुराज गायकवाड़ इंजरी की वजह से बाहर हुए और चेन्नई सुपर किंग्स के खेमे में आयुष म्हात्रे की एंट्री हो गई।

आयुष मानो ऐसे ही मंच की तलाश लंबे समय से कर रहे थे। आईपीएल 2025 में आयुष ने 7 मुकाबलों में 188 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 240 रन बनाए और हर किसी को अपनी बल्लेबाजी का मुरीद बना दिया। वहीं, अंडर-19 विश्व कप 2026 में आयुष का प्रदर्शन बतौर बल्लेबाज और कप्तान शानदार रहा। उन्होंने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को खिताब को भी दिलाया। आईपीएल 2026 में भी आयुष लगातार अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित कर रहे हैं और आने वाले वर्षों में वह टीम इंडिया की जर्सी में बल्ले से धमाल मचाते हुए अगर नजर आए, तो इसमें कोई हैरानी की बात नहीं होगी।

–आईएएनएस

आईपीएल 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में तीसरे स्थान पर बनाई जगह

नई दिल्ली । आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हरा दिया। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एमआई को सामने...

आईपीएल 2026: आरसीबी के खिलाफ टॉस जीतकर आरआर ने चुनी गेंदबाजी, जोश हेजलवुड की वापसी

गुवाहाटी । आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के साथ हो रही है। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान...

आईपीएल 2026: बीसीसीआई ने 18 राज्यों और 1 यूटी के 30 शहरों में फैन पार्क के फेज 2 की घोषणा की

मुंबई | भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल फैन पार्क 2026 के फेज 2 की घोषणा कर दी है। इसका मकसद 18 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश (यूटी)...

आईपीएल 2026: राजस्थान रॉयल्स का दबदबा, अंकतालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप हर जगह गुलाबी जर्सी

नई दिल्ली । आईपीएल 2026 का 13वां मुकाबला गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मैच में आरआर ने मुंबई इंडियंस को 27 रन...

विराट कोहली को अब अपने हाथों पर नियंत्रण नहीं करना पड़ता: रविचंद्रन अश्विन

बेंगलुरु । टेस्ट और अंतरराष्ट्रीय टी20 से संन्यास ले चुके विराट कोहली आईपीएल 2026 में आरसीबी के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ...

आईपीएल 2026: ध्रुव-यशस्वी ने खेली अर्धशतकीय पारी, जीटी के खिलाफ आरआर ने 6 विकेट खोकर बनाए 210 रन

अहमदाबाद । आईपीएल 2026 के 9वें मुकाबले में शनिवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटंस की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स के साथ हो रही है। पहले बल्लेबाजी करते हुए...

आईपीएल 2026: आयुष-शिवम की दमदार पारी, पीबीकेएस के खिलाफ सीएसके ने 5 विकेट खोकर बनाए 209 रन

चेन्नई । आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की भिड़ंत पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के साथ हो रही है। एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में पहले...

रासी वैन डर डुसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, दक्षिण अफ्रीका के लिए खेले 146 मैच

नई दिल्ली । दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज रासी वैन डर डुसेन ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। 37 साल के धाकड़ बल्लेबाज ने सोशल...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अजिंक्य नाइक ने की मुलाकात, 1 लाख दर्शक क्षमता वाले स्टेडियम के निर्माण पर चर्चा

मुंबई । मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र (एमएमआर) में एक विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम के विकास को आगे बढ़ाने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री...

आईपीएल 2026: गिल-बटलर की शानदार पारी, गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को दिया 163 रन का लक्ष्य

न्यू चंडीगढ़ । गुजरात टाइटंस ने मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स को जीत के...

अनिल कुंबले ने की रोहित शर्मा की तूफानी पारी की जमकर तारीफ, बाकी टीमों की बढ़ सकती है मुश्किलें

नई दिल्ली | भारत के पूर्व स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले ने रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की है। आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ...

विमेंस टी20 रैंकिंग: टॉप-10 बल्लेबाजों में शामिल हुईं जॉर्जिया वोल, हरमनप्रीत को एक स्थान का फायदा

दुबई । आईसीसी की ताजा रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की उभरती हुई ओपनर जॉर्जिया वोल अपने करियर में पहली बार बैटिंग रैंकिंग के टॉप 10 में शामिल हो गई हैं। वहीं,...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Read Next

कोलकाता में अवैध कोयला खनन मामले में ईडी ने पांच आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com