भारत-पाकिस्तान के बीच मैच नहीं होना चाहिए : मनोज तिवारी

कोलकाता एशिया कप 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाना है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद पहली बार भारत और पाकिस्तान कोई मैच खेलते नजर आएंगे। भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी मनोज तिवारी इस मैच को लेकर खुश नहीं हैं।

आईएएनएस से बात करते हुए मनोज तिवारी ने कहा, “भारत का नागरिक और खिलाड़ी होने के नाते मैं नहीं चाहता कि ये मैच हो। पहलगाम आतंकी हमले के बाद हमें पाकिस्तान के साथ खेलने की सोच नहीं रखनी चाहिए। निर्दोष लोग मरे, जंग हुई, जवान शहीद हुए। इतना सबकुछ होने के बाद हम पाकिस्तान के साथ कैसे खेल सकते हैं।”

उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है। हर बार आतंकी घटना होती है। निर्दोष लोग मारे जाते हैं। कुछ समय के लिए विरोध होता है। फिर एशिया कप और आईसीसी टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान खेलने लगते हैं। मैं नहीं चाहता कि भारतीय टीम पाकिस्तान के साथ खेले। मैं मानता हूं कि खेल जीवन से ज्यादा अहम नहीं है।

तिवारी ने कहा कि खिलाड़ी भी पाकिस्तान के साथ नहीं खेलना चाहते, लेकिन बोर्ड से अनुबंधित होने की वजह से सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं बोल सकते। खिलाड़ी बीसीसीआई के निर्देश के मुताबिक ही चलते हैं। बीसीसीआई को केंद्र सरकार से निर्देश मिलता है। भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच का निर्णय भी केंद्र सरकार से सहमति मिलने के बाद ही बीसीसीआई द्वारा लिया गया होगा।

एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी का कहना है कि जब पाकिस्तान के साथ व्यापार नहीं कर रहे हैं, पानी नहीं दे रहे हैं, मैच कैसे खेल सकते हैं। इस पर तिवारी ने कहा कि सभी इस पर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। मैंने भी अपना पक्ष रखा। अगर मुझे निर्णय लेना होता, तो मैं कभी भी इस मैच की अनुमति नहीं देता। जीवन अहम है। हम अपने शहीद जवानों की शहादत को इतनी आसानी से इतनी जल्दी भूलकर मैच कैसे खेल सकते हैं।

तिवारी ने कहा कि सिर्फ रेवेन्यू की सोच आगे रखते हुए भारत-पाकिस्तान मैच नहीं होना चाहिए। हम ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड या साउथ अफ्रीका के साथ त्रिकोणीय सीरीज खेल सकते हैं। इससे भी राजस्व आएगा।

आईएएनएस

आईपीएल 2026: गिल-बटलर की शानदार पारी, गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को दिया 163 रन का लक्ष्य

न्यू चंडीगढ़ । गुजरात टाइटंस ने मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स को जीत के...

अनिल कुंबले ने की रोहित शर्मा की तूफानी पारी की जमकर तारीफ, बाकी टीमों की बढ़ सकती है मुश्किलें

नई दिल्ली | भारत के पूर्व स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले ने रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की है। आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ...

विमेंस टी20 रैंकिंग: टॉप-10 बल्लेबाजों में शामिल हुईं जॉर्जिया वोल, हरमनप्रीत को एक स्थान का फायदा

दुबई । आईसीसी की ताजा रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की उभरती हुई ओपनर जॉर्जिया वोल अपने करियर में पहली बार बैटिंग रैंकिंग के टॉप 10 में शामिल हो गई हैं। वहीं,...

‘वह टीम में नई ऊर्जा भर देते हैं,’ डिविलियर्स ने कोहली को बताया आरसीबी की ‘धड़कन’

नई दिल्ली । रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के पूर्व सुपरस्टार एबी डिविलियर्स ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए उन्हें फ्रेंचाइजी की नींव बताया है। कोहली अब तक सभी 18...

टी20 वर्ल्ड कप: फाइनल में चली संजू, अभिषेक और ईशान की तिकड़ी, न्यूजीलैंड को 256 रन का टारगेट

अहमदाबाद । संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की तूफानी पारियों के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में जीत के लिए...

‘भारतीय खिलाड़ी काफी आत्मविश्वास में हैं,’ पृथ्वी शॉ के कोच को खिताब जीतने की उम्मीद

वसई-विरार । भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला जाना है। क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के बचपन...

टी20 रिकॉर्ड: न्यूजीलैंड के खिलाफ 271 रन बना चुका भारत, सिर्फ 66 रन पर सिमटी है कीवी टीम

नई दिल्ली । भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेला जाना है। टी20 फॉर्मेट में अब तक...

बाबर आजम और फखर जमान बाहर, बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम घोषित

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन की गाज बाबर आजम पर गिरी है। बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम की घोषणा कर...

टी20 वर्ल्ड कप: ‘करो या मरो’ के मुकाबले में वेस्टइंडीज से भिड़ेगा भारत, दांव पर सेमीफाइनल का टिकट

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को 'करो या मरो' के मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत वेस्टइंडीज से होगी। कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर सेमीफाइनल...

टी20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड के स्पिनर्स का चला जादू, न्यूजीलैंड ने 7 विकेट खोकर बनाए 159 रन

कोलंबो । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार को सुपर-8 मुकाबले में न्यूजीलैंड की भिड़ंत इंग्लैंड के साथ हो रही है। आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए...

क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता की हालत गंभीर, सीसीयू में भर्ती

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद की तबीयत बेहद गंभीर बनी हुई है। ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ हॉस्पिटल की ओर से जारी ताजा मेडिकल बुलेटिन में...

टी20 वर्ल्ड कप: न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर श्रीलंका ने गेंदबाजी चुनी, दोनों टीमों में बदलाव

कोलंबो । श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में जारी टी20 वर्ल्ड कप-2026 के सुपर-8 मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। दोनों ही...

admin

Read Previous

प्रधानमंत्री मोदी की मालदीव यात्रा ने ‘पड़ोस पहले’ नीति को फिर से मजबूत किया

Read Next

‘भारत को दुनिया का साथ मिला, कांग्रेस का नहीं’, पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com