गिल-क्रॉली की बहस पर मोंटी पनेसर ने दी प्रतिक्रिया, कहा- टेस्ट सीरीज को ऐसे ‘ड्रामा’ और ‘एक्शन’ की जरूरत

लंदन । लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय कप्तान शुभमन गिल और इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली के बीच तीखी बहस देखने को मिली। इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने इसे ‘ड्रामा’ और वो सब कुछ बताया, जिसकी इस टेस्ट सीरीज को जरूरत थी।

तीसरे दिन की समाप्ति में अभी 10 मिनट शेष थे। इंग्लैंड की दूसरी पारी का पहला ओवर जसप्रीत बुमराह के हाथों में था। इस ओवर के दौरान जैक क्रॉली बार-बार समय बर्बाद करने की कोशिश करते नजर आए।

बुमराह की एक गेंद क्रॉली के दस्ताने से भी टकराई, जिसके बाद उन्होंने फिजियो को बुला लिया। इससे शुभमन गिल काफी नाखुश नजर आए। गिल ने ताली बजाकर तंज कसा और ड्रेसिंग रूम की ओर इशारा किया।

इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए मोंटी पनेसर ने इसे ‘नाटकीयता’ बताया है। पनेसर ने आईएएनएस को बताया, “यह दिखाता है कि टेस्ट मैच में ड्रामा था, थिएटर था, एक्शन था। यहां सब कुछ हो रहा था। इससे चौथे दिन का माहौल गर्म होगा। जाहिर है कि इंग्लैंड भी पीछे हटने वाला नहीं है। यह वही सब कुछ है, जिसकी इस टेस्ट सीरीज को जरूरत थी। थोड़ी गर्मी, थोड़ा ड्रामा और थोड़ा एक्शन।”

लॉर्ड्स में जारी तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। मेजबान टीम की ओर से जो रूट ने 104 रन की पारी खेली, जबकि जेमी स्मिथ और ब्रायडन कार्स ने अर्धशतक जड़े। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक पांच विकेट निकाले।

इसके जवाब में, भारतीय टीम भी 387 के स्कोर पर सिमट गई। मेहमान टीम की ओर से केएल राहुल ने 100 रन की पारी खेली, जबकि ऋषभ पंत ने 74 और रवींद्र जडेजा ने 72 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। इंग्लैंड की ओर से इस पारी में क्रिस वोक्स ने सर्वाधिक तीन शिकार किए।

तीसरे दिन की समाप्ति तक इंग्लैंड की दूसरी पारी में महज एक ही ओवर फेंका जा सका, जिसमें इंग्लैंड ने बगैर किसी नुकसान के दो रन बना लिए हैं। जैक क्रॉली और बेन डकेट चौथे दिन बतौर बल्लेबाज खेल की शुरुआत करेंगे।

–आईएएनएस

रासी वैन डर डुसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, दक्षिण अफ्रीका के लिए खेले 146 मैच

नई दिल्ली । दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज रासी वैन डर डुसेन ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। 37 साल के धाकड़ बल्लेबाज ने सोशल...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अजिंक्य नाइक ने की मुलाकात, 1 लाख दर्शक क्षमता वाले स्टेडियम के निर्माण पर चर्चा

मुंबई । मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र (एमएमआर) में एक विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम के विकास को आगे बढ़ाने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री...

आईपीएल 2026: गिल-बटलर की शानदार पारी, गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को दिया 163 रन का लक्ष्य

न्यू चंडीगढ़ । गुजरात टाइटंस ने मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स को जीत के...

अनिल कुंबले ने की रोहित शर्मा की तूफानी पारी की जमकर तारीफ, बाकी टीमों की बढ़ सकती है मुश्किलें

नई दिल्ली | भारत के पूर्व स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले ने रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की है। आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ...

विमेंस टी20 रैंकिंग: टॉप-10 बल्लेबाजों में शामिल हुईं जॉर्जिया वोल, हरमनप्रीत को एक स्थान का फायदा

दुबई । आईसीसी की ताजा रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की उभरती हुई ओपनर जॉर्जिया वोल अपने करियर में पहली बार बैटिंग रैंकिंग के टॉप 10 में शामिल हो गई हैं। वहीं,...

‘वह टीम में नई ऊर्जा भर देते हैं,’ डिविलियर्स ने कोहली को बताया आरसीबी की ‘धड़कन’

नई दिल्ली । रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के पूर्व सुपरस्टार एबी डिविलियर्स ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए उन्हें फ्रेंचाइजी की नींव बताया है। कोहली अब तक सभी 18...

टी20 वर्ल्ड कप: फाइनल में चली संजू, अभिषेक और ईशान की तिकड़ी, न्यूजीलैंड को 256 रन का टारगेट

अहमदाबाद । संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की तूफानी पारियों के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में जीत के लिए...

‘भारतीय खिलाड़ी काफी आत्मविश्वास में हैं,’ पृथ्वी शॉ के कोच को खिताब जीतने की उम्मीद

वसई-विरार । भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला जाना है। क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के बचपन...

टी20 रिकॉर्ड: न्यूजीलैंड के खिलाफ 271 रन बना चुका भारत, सिर्फ 66 रन पर सिमटी है कीवी टीम

नई दिल्ली । भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेला जाना है। टी20 फॉर्मेट में अब तक...

बाबर आजम और फखर जमान बाहर, बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम घोषित

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन की गाज बाबर आजम पर गिरी है। बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम की घोषणा कर...

टी20 वर्ल्ड कप: ‘करो या मरो’ के मुकाबले में वेस्टइंडीज से भिड़ेगा भारत, दांव पर सेमीफाइनल का टिकट

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को 'करो या मरो' के मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत वेस्टइंडीज से होगी। कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर सेमीफाइनल...

टी20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड के स्पिनर्स का चला जादू, न्यूजीलैंड ने 7 विकेट खोकर बनाए 159 रन

कोलंबो । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार को सुपर-8 मुकाबले में न्यूजीलैंड की भिड़ंत इंग्लैंड के साथ हो रही है। आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए...

admin

Read Previous

‘बिग बॉस 19’ में नजर आ सकते हैं श्रीराम चंद्रा, दिलचस्प पर्सनालिटी से ‘तेलुगू सीजन’ के बन चुके हैं फाइनलिस्ट

Read Next

सतत विकास लक्ष्य सूचकांक में दिखी पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास की मजबूत तस्वीर, ‘फ्रंट रनर’ जिलों का अनुपात बढ़कर 85 प्रतिशत हुई

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com