मैनचेस्टर टेस्ट : पंत और नायर प्लेइंग इलेवन में होंगे या नहीं, कप्तान गिल ने दिया बड़ा हिंट

मैनचेस्टर । भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही टेस्ट सीरीज का चौथा टेस्ट 23 जुलाई से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा। टीम इंडिया चौथे टेस्ट से पहले कई खिलाड़ियों की इंजरी से जूझ रही है। मैच से पहले हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने संभावित प्लेइंग इलेवन पर बड़े संकेत दिए।

ऋषभ पंत प्लेइंग में होंगे या नहीं। इस पर शुभमन गिल ने कहा कि पंत चौथा टेस्ट खेलेंगे और बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खेलेंगे। गिल की घोषणा के बाद स्पष्ट है कि पंत इंजरी से उबर चुके हैं।

पंत को तीसरे टेस्ट में जसप्रीत बुमराह की गेंद पर चोट लगी थी और उसके बाद उन्होंने मैच में विकेटकीपिंग नहीं की थी। उनकी जगह ध्रुव जुरेल ने कीपिंग की थी। ऐसे में में माना जा रहा था कि पंत चौथे टेस्ट में भी बतौर बल्लेबाज खेलेंगे।

करुण नायर के बारे में गिल ने कहा कि हमारी बात हुई है। वह जरूर वापसी करेंगे।

शुभमन गिल ने कहा कि नितीश रेड्डी सीरीज से बाहर हो गए हैं। आकाश दीप भी चौथा टेस्ट नहीं खेलेंगे। अर्शदीप इंजर्ड हैं। लेकिन, हमारे पास ऐसे गेंदबाज हैं, जो 20 विकेट लेने की क्षमता रखते हैं। जसप्रीत बुमराह और सिराज के साथ तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में प्रसिद्ध कृष्णा या अंशुल कंबोज में से किसी एक को मौका मिल सकता है।

नितीश रेड्डी, आकाश दीप के अलावा शायद ही कोई बदलाव मैनचेस्टर टेस्ट में इंडिया की प्लेइंग इलेवन में हो। हालांकि, शुभमन गिल ने कहा कि प्लेइंग इलेवन की घोषणा मैच शुरुआत से कुछ देर पहले पिच देखने के बाद ही की जाएगी।

गिल ने पिछले मैच में जैक क्रॉली और बेन डकेट से हुए विवाद पर भी कहा कि दोनों जानबूझकर लगभग 90 सेकेंड देरी से क्रीज पर आए थे। यह खेल भावना के विपरीत है।

भारतीय टीम सीरीज में 1-2 से पीछे चल रही है। चौथा टेस्ट टीम इंडिया के लिए बेहद अहम है और इसे टीम को हर हाल में जीतना होगा। हार सीरीज जीतने के उम्मीदों को खत्म कर देगी, वहीं ड्रॉ की स्थिति में भारत के लिए लिए सीरीज में ड्रॉ या हार का ही विकल्प बचेगा।

आईएएनएस

आईपीएल 2026: ध्रुव-यशस्वी ने खेली अर्धशतकीय पारी, जीटी के खिलाफ आरआर ने 6 विकेट खोकर बनाए 210 रन

अहमदाबाद । आईपीएल 2026 के 9वें मुकाबले में शनिवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटंस की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स के साथ हो रही है। पहले बल्लेबाजी करते हुए...

आईपीएल 2026: आयुष-शिवम की दमदार पारी, पीबीकेएस के खिलाफ सीएसके ने 5 विकेट खोकर बनाए 209 रन

चेन्नई । आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की भिड़ंत पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के साथ हो रही है। एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में पहले...

रासी वैन डर डुसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, दक्षिण अफ्रीका के लिए खेले 146 मैच

नई दिल्ली । दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज रासी वैन डर डुसेन ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। 37 साल के धाकड़ बल्लेबाज ने सोशल...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अजिंक्य नाइक ने की मुलाकात, 1 लाख दर्शक क्षमता वाले स्टेडियम के निर्माण पर चर्चा

मुंबई । मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र (एमएमआर) में एक विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम के विकास को आगे बढ़ाने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री...

आईपीएल 2026: गिल-बटलर की शानदार पारी, गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को दिया 163 रन का लक्ष्य

न्यू चंडीगढ़ । गुजरात टाइटंस ने मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स को जीत के...

अनिल कुंबले ने की रोहित शर्मा की तूफानी पारी की जमकर तारीफ, बाकी टीमों की बढ़ सकती है मुश्किलें

नई दिल्ली | भारत के पूर्व स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले ने रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की है। आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ...

विमेंस टी20 रैंकिंग: टॉप-10 बल्लेबाजों में शामिल हुईं जॉर्जिया वोल, हरमनप्रीत को एक स्थान का फायदा

दुबई । आईसीसी की ताजा रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की उभरती हुई ओपनर जॉर्जिया वोल अपने करियर में पहली बार बैटिंग रैंकिंग के टॉप 10 में शामिल हो गई हैं। वहीं,...

‘वह टीम में नई ऊर्जा भर देते हैं,’ डिविलियर्स ने कोहली को बताया आरसीबी की ‘धड़कन’

नई दिल्ली । रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के पूर्व सुपरस्टार एबी डिविलियर्स ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए उन्हें फ्रेंचाइजी की नींव बताया है। कोहली अब तक सभी 18...

टी20 वर्ल्ड कप: फाइनल में चली संजू, अभिषेक और ईशान की तिकड़ी, न्यूजीलैंड को 256 रन का टारगेट

अहमदाबाद । संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की तूफानी पारियों के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में जीत के लिए...

‘भारतीय खिलाड़ी काफी आत्मविश्वास में हैं,’ पृथ्वी शॉ के कोच को खिताब जीतने की उम्मीद

वसई-विरार । भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला जाना है। क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के बचपन...

टी20 रिकॉर्ड: न्यूजीलैंड के खिलाफ 271 रन बना चुका भारत, सिर्फ 66 रन पर सिमटी है कीवी टीम

नई दिल्ली । भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेला जाना है। टी20 फॉर्मेट में अब तक...

बाबर आजम और फखर जमान बाहर, बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम घोषित

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन की गाज बाबर आजम पर गिरी है। बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम की घोषणा कर...

admin

Read Previous

पंजाब : सीएम मान ने हरमंदिर साहिब में टेका मत्था, कहा- धमकी देने वाले जल्द होंगे गिरफ्तार

Read Next

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com