लॉर्ड्स टेस्ट की शुरुआत में सचिन तेंदुलकर ने पांच मिनट तक बजाई ‘ऐतिहासिक घंटी’

लंदन । भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार से लॉर्ड्स में एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट की शुरुआत हुई। सचिन तेंदुलकर ने लॉर्ड्स टेस्ट की शुरुआत से पहले पांच मिनट तक प्रतिष्ठित घंटी बजाई।

सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजली तेंदुलकर के साथ स्टेडियम पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद दर्शकों को नमस्ते करने और फिर उनका अभिवादन स्वीकार करने के बाद पांच मिनट तक घंटी बजाई।

इसके बाद सचिन तेंदुलकर ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के साथ बातचीत करते नजर आए।

लॉर्ड्स में किसी भी टेस्ट से पहले घंटी बजाने की परंपरा 2007 से शुरू हुई थी। सचिन से पहले सुनील गावस्कर, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गज भारतीय इस परंपरा को निभा चुके हैं।

मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने कहा था कि तेंदुलकर लॉर्ड्स में पहली बार उसी दिन घंटी बजाएंगे, जिस दिन एमसीसी संग्रहालय में कलाकार स्टुअर्ट पियर्सन राइट द्वारा बनाए गए उनके चित्र अनावरण किया जाएगा। इसके बाद संस्था ने कहा कि ब्रिटिश कलाकार स्टुअर्ट पियर्सन राइट द्वारा बनाया गया तेंदुलकर का चित्र संग्रहालय में ही रहेगा और इस साल के अंत में उसे पवेलियन में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

साल 2013 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले तेंदुलकर को सर्वकालिक महानतम बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। मुंबई के इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने तीनों प्रारूपों में 34,357 अंतर्राष्ट्रीय रन बनाए हैं। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक लगाने वाले वह एकमात्र बल्लेबाज हैं।

लॉर्ड्स टेस्ट की बात करें तो दोनों ही टीमें गेंदबाजी में बड़े बदलाव के साथ उतरी हैं। इंग्लैंड ने जोफ्रा आर्चर को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। आर्चर ने चार साल बाद टेस्ट टीम में वापसी की है। इंग्लैंड ने जोश टंग को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा है।

वहीं, भारतीय टीम ने जसप्रीत बुमराह को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। प्रसिद्ध कृष्णा को टीम से बाहर रखा गया है।

–आईएएनएस

मोदी सरकार के 12 साल में भारत की अर्थव्यवस्था में आया बड़ा बदलाव: एसोचैम

नई दिल्ली । पिछले 12 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था में व्यापक और मजबूत बदलाव देखने को मिला है। इस दौरान आर्थिक वृद्धि, विनिर्माण, सेवा क्षेत्र, निर्यात और निवेश के...

भूटान के पीएम तोबगे प्रधानमंत्री मोदी को मानते हैं ‘अपना बड़ा भाई और मार्गदर्शक’, बताई वजह

नई दिल्ली । भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करने का नया कीर्तिमान स्थापित करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया...

बहरीन की सेना ने ईरान के हमलों को बताया ‘क्रूर’

मना‌मा । ईरान ने अमेरिकी सेना के हमले का जवाब देते हुए खाड़ी देश में मौजूद उसके बेस को निशाना बनाया। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजीसी) ने दावा किया कि जॉर्डन,...

खाड़ी क्षेत्र में बढ़ा तनाव: यमन तट के पास जहाज पर गोलीबारी, ओमान के पास टैंकर में लगी आग

लंदन/मस्कट । मध्य पूर्व एशिया में तनाव फिर बढ़ गया है। खाड़ी क्षेत्र और आसपास के समुद्री मार्गों में संघर्ष एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। यूके मैरीटाइम...

पाकिस्तान: खाई में गिरी टूरिस्ट वैन, एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत

रावलपिंडी । पाकिस्तान के इस्लामाबाद-मरी एक्सप्रेसवे पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में...

तेलिन में जेलेंस्की की फिनलैंड के प्रधानमंत्री से मुलाकात, एयर डिफेंस पर हुई अहम बात

नई द‍िल्‍ली । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो के साथ मुलाकात कर यूरोप की सुरक्षा, यूक्रेन की एयर डिफेंस क्षमता को मजबूत करने और...

पीओके में मानवाधिकार उल्लंघन और फर्जी खबरें फैलाकर अपनी नाकामी छ‍िपा रहा पाकिस्तान: एमईए

नई दिल्ली । भारत ने मंगलवार को पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि वह लगातार फर्जी खबरें और वीडियो फैलाकर अपनी नाकामियों को छिपाने और पाकिस्तानी कब्‍जे वाले कश्मीर (पीओके) में...

नेपाल में रियल-टाइम क्रॉस बॉर्डर पेमेंट के लिए यूपीआई-एनपीआई लिंकेज लाइव

नई दिल्ली । एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) ने मंगलवार को इंडिया के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) और नेपाल के नेशनल पेमेंट्स इंटरफेस (एनपीआई) के बीच क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट लिंकेज शुरू...

रोमानिया की नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी से भारतीय एनडीसी प्रतिनिधिमंडल का अध्ययन दौरा शुरू

बुखारेस्ट । भारतीय नेशनल डिफेंस कॉलेज (एनडीसी) का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को रोमानिया के अपने अध्ययन दौरे की शुरुआत करते हुए कैरोल नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी पहुंचा। भारत के दूतावास ने...

पीओके में तनावपूर्ण हालात की ब्रिटेन में चर्चा, 50 सांसदों ने यूके की विदेश सचिव यवेट कूपर को लिखी चिट्ठी

लंदन । पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। इस बीच ब्रिटेन के 50 सांसदों ने विदेश सचिव यवेट कूपर को चिट्ठी लिखी और पीओके में...

जेलेंस्की का दावा: 1100 किमी दूर रूस के अहम सैन्य और तेल ठिकानों पर क‍िया हमला

नई द‍िल्‍ली । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दावा किया क‍ि रूसी हमलों के जवाब में यूक्रेनी सुरक्षा बलों ने रूस के कई ठिकानों पर हमले किए हैं। इन...

अमेरिका ने ईरान पर कसा शिकंजा, क्रिप्टो एक्सचेंजों और उनसे जुड़े लोगों पर प्रतिबंध

नई द‍िल्‍ली । अमेरिका ने दबाव बढ़ाते हुए ईरान के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज समेत कई कंपनियों और उनसे जुड़े लोगों पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। यह कदम ऐसे समय...

admin

Read Previous

एमसीडी के 12,000 कर्मचारियों को पक्का करने की मांग को लेकर ‘आप’ का प्रदर्शन

Read Next

गुरुग्राम में टेनिस खिलाड़ी की हत्या, पिता ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com