भारत-पाकिस्तान एशिया कप मैच पर अजहरुद्दीन ने कहा- हमें इन परिस्थितियों में पाक के साथ नहीं खेलना चाहिए

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मैच की टाइमिंग पर सवाल खड़े किए। भारत और पाकिस्तान को 9 से 28 सितंबर तक यूएई में होने वाले टी20 टूर्नामेंट के ग्रुप ‘ए’ में रखा गया है। कार्यक्रम के अनुसार, दोनों टीमों के बीच लीग मैच 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

अजहरुद्दीन ने आईएएनएस से कहा, “देश के मौजूदा हालात को देखते हुए, हमें यह मैच नहीं खेलना चाहिए। हम जिन समस्याओं का सामना कर रहे हैं, उनसे सभी वाकिफ हैं।”

अजहर ने पहलगाम आतंकी हमले, उसके बाद भारत के ऑपरेशन सिंदूर, और दोनों देशों के बीच सीमा तनाव का जिक्र किया।

अजहरुद्दीन ने जोर देकर कहा कि अगर खेल संबंध जारी रखने हैं, तो फिर सिलेक्टिव नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा, “अगर हमें खेलना ही है, तो हमें हर खेल खेलना चाहिए, सिर्फ चुन-चुनकर नहीं।”

पूर्व क्रिकेटर ने स्पष्ट किया कि हालांकि ये उनके अपने विचार हैं और अंतिम निर्णय सरकार व बीसीसीआई को लेना है। उन्होंने कहा, “आखिरकार, सरकार ही तय करेगी कि हमें खेलना चाहिए या नहीं। बोर्ड, सरकार और बीसीसीआई द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम होगा।”

उन्होंने आगे कहा, “जब तक समस्या का समाधान नहीं हो जाता, हमें आगे नहीं बढ़ना चाहिए। हमें पाकिस्तान के साथ क्रिकेट संबंध तब तक नहीं बनाने चाहिए, जब तक कि राजनीतिक और सीमा तनाव कम न हो जाएं।”

बता दें कि 2012-13 के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच कोई द्विपक्षीय क्रिकेट मैच नहीं होने के बावजूद, दोनों टीमें तटस्थ स्थानों पर आईसीसी और एसीसी टूर्नामेंटों में एक-दूसरे से भिड़ती रही हैं।

आगामी एशिया कप यूएई में खेला जाएगा, जिसके मेजबान शहर दुबई और अबू धाबी होंगे। हालांकि इस प्रतियोगिता का आधिकारिक मेजबान बीसीसीआई है।

एशिया कप में कुल 19 मैच होंगे। भारत अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ करेगा। भारत का पाकिस्तान के साथ एक और मैच 21 सितंबर को भी हो सकता है, अगर ये टीमें ग्रुप स्टेज से आगे बढ़ती हैं तो।

ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, यूएई और ओमान शामिल हैं, जबकि ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हांगकांग शामिल हैं।

आईएएनएस

विमेंस टी20 रैंकिंग: टॉप-10 बल्लेबाजों में शामिल हुईं जॉर्जिया वोल, हरमनप्रीत को एक स्थान का फायदा

दुबई । आईसीसी की ताजा रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की उभरती हुई ओपनर जॉर्जिया वोल अपने करियर में पहली बार बैटिंग रैंकिंग के टॉप 10 में शामिल हो गई हैं। वहीं,...

‘वह टीम में नई ऊर्जा भर देते हैं,’ डिविलियर्स ने कोहली को बताया आरसीबी की ‘धड़कन’

नई दिल्ली । रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के पूर्व सुपरस्टार एबी डिविलियर्स ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए उन्हें फ्रेंचाइजी की नींव बताया है। कोहली अब तक सभी 18...

टी20 वर्ल्ड कप: फाइनल में चली संजू, अभिषेक और ईशान की तिकड़ी, न्यूजीलैंड को 256 रन का टारगेट

अहमदाबाद । संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की तूफानी पारियों के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में जीत के लिए...

‘भारतीय खिलाड़ी काफी आत्मविश्वास में हैं,’ पृथ्वी शॉ के कोच को खिताब जीतने की उम्मीद

वसई-विरार । भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला जाना है। क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के बचपन...

टी20 रिकॉर्ड: न्यूजीलैंड के खिलाफ 271 रन बना चुका भारत, सिर्फ 66 रन पर सिमटी है कीवी टीम

नई दिल्ली । भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेला जाना है। टी20 फॉर्मेट में अब तक...

बाबर आजम और फखर जमान बाहर, बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम घोषित

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन की गाज बाबर आजम पर गिरी है। बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम की घोषणा कर...

टी20 वर्ल्ड कप: ‘करो या मरो’ के मुकाबले में वेस्टइंडीज से भिड़ेगा भारत, दांव पर सेमीफाइनल का टिकट

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को 'करो या मरो' के मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत वेस्टइंडीज से होगी। कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर सेमीफाइनल...

टी20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड के स्पिनर्स का चला जादू, न्यूजीलैंड ने 7 विकेट खोकर बनाए 159 रन

कोलंबो । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार को सुपर-8 मुकाबले में न्यूजीलैंड की भिड़ंत इंग्लैंड के साथ हो रही है। आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए...

क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता की हालत गंभीर, सीसीयू में भर्ती

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद की तबीयत बेहद गंभीर बनी हुई है। ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ हॉस्पिटल की ओर से जारी ताजा मेडिकल बुलेटिन में...

टी20 वर्ल्ड कप: न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर श्रीलंका ने गेंदबाजी चुनी, दोनों टीमों में बदलाव

कोलंबो । श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में जारी टी20 वर्ल्ड कप-2026 के सुपर-8 मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। दोनों ही...

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: 24 फरवरी से वनडे सीरीज की शुरुआत, जानिए कब-कब खेले जाएंगे महिला टीमों के मैच?

नई दिल्ली । टी20 सीरीज के बाद भारतीय टीम 24 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलेगी। भारत का मकसद टी20 के बाद वनडे सीरीज पर...

हेटमायर ने रचा इतिहास, वेस्टइंडीज की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप में लगाया सबसे तेज अर्धशतक

मुंबई । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सोमवार को वेस्टइंडीज की भिड़ंत जिम्बाब्वे के साथ हो रही है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वानखेड़े के मैदान पर खेला जा...

admin

Read Previous

हाथरस : राहुल गांधी ने दोषमुक्त युवकों पर लगाया था गंभीर आरोप, मानहानि मामले में 21 अगस्त को सुनवाई

Read Next

‘पाकिस्तान को दुनिया के सामने किया बेनकाब’, लोकसभा में बोले विदेश मंत्री एस. जयशंकर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com