पीएम मोदी ने अपने भाषण में नहीं किया चीन और ट्रंप का जिक्र : राहुल गांधी

नई दिल्ली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण पर तीखी प्रतिक्रिया दी। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी और रक्षा मंत्री ने अपने भाषणों में चीन का नाम तक नहीं लिया।

राहुल गांधी ने संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए कहा, “पीएम मोदी ने अपने भाषण में कभी भी स्पष्ट रूप से यह नहीं कहा कि ट्रंप झूठ बोल रहे थे। 29 बार ट्रंप ने सीजफायर की बात की, लेकिन उन्होंने उसका जवाब नहीं दिया। सबस महत्वपूर्ण बात यह थी कि पीएम मोदी ने अपने भाषण में चीन का नाम तक नहीं लिया। पूरा देश जानता है कि चीन ने पाकिस्तान की मदद की, लेकिन प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री ने अपने भाषणों में चीन का नाम तक नहीं लिया।”

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने प्रधानमंत्री मोदी के लोकसभा में दिए संबोधन पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, “पीएम मोदी ने अपने दो घंटे के भाषण में ऑपरेशन सिंदूर का पूरा श्रेय अपने कंधों पर लेने की कोशिश की। भाषण की शुरुआत में वे कह रहे थे कि देश के लोगों ने उनको समर्थन दिया। ये गलत है। देश के लोगों ने सरकार और भारतीय सेना को पूरी तरीके से समर्थन दिया, लेकिन अफसोस की बात यह है कि प्रधानमंत्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का श्रेय लेने की कोशिश की। साथ ही पहलगाम हमले की जिम्मेदारी से वे भाग गए। उन्होंने पहलगाम हमले की जिम्मेदारी नहीं ली और यही बात प्रियंका गांधी ने कही थी।”

उन्होंने आगे कहा, “राहुल गांधी ने राष्ट्रपति ट्रंप और चीन को लेकर एक महत्वपूर्ण विषय उठाया था, लेकिन चीन का जिक्र पीएम मोदी ने एक बार भी नहीं किया। जिस चीन का जिक्र हमारे सेना के बड़े-बड़े अधिकारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तानी एयरफोर्स और डिफेंस को चीन ने समर्थन दिया है। उस चीन का एक बार भी पीएम मोदी ने जिक्र नहीं किया। साथ ही उन्होंने ट्रंप के सीजफायर को लेकर किए गए दावे का भी प्रधानमंत्री ने खंडन नहीं किया।”

आईएएनएस

दिल्ली में एलपीजी संकट की अफवाहें खारिज, सरकार बोली- आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एलपीजी आपूर्ति को लेकर संकट की खबरों के बीच सरकार ने स्थिति को पूरी तरह से सामान्य बताते हुए दावा किया कि स्थिति...

एनसीआर में 8 अप्रैल तक बिगड़ा रहेगा मौसम, तेज हवाएं, बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान

नोएडा । एनसीआर में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण क्षेत्र में लगातार बादल छाए हुए...

पीरियड्स में जरूरी है अतिरिक्त देखभाल और पोषण, जानें कैसा हो आहार

नई दिल्ली । मासिक धर्म यानी पीरियड्स के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। हार्मोनल उतार-चढ़ाव, खून की कमी और थकान के कारण शरीर को...

दिल्ली पुलिस सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त, बाइक स्टंट करने वालों को जारी किया चालान

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस लगातार सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने में लगी हुई है। लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं जो शो बाजी और रील बनाने...

टीएमसी नेताओं पर कार्रवाई कर आयोग ने दिया निष्पक्ष चुनाव का संदेश: अमित मालवीय

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने मतदाताओं को डराने-धमकाने के आरोप में टीएमसी नेताओं की गिरफ्तारी का स्वागत किया। भाजपा का कहना है कि यह...

चुनाव आयोग ने बंगाल में टीएमसी नेताओं की सुरक्षा के लिए भारी पुलिस तैनाती पर जताई गंभीर चिंता, डीजीपी को समीक्षा का निर्देश

कोलकाता । चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल और कोलकाता पुलिस द्वारा तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेताओं की व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती पर गंभीर चिंता...

ममता बनर्जी का शासनकाल युगांडा के ईदी अमीन के शासनकाल की याद दिलाता है : प्रतुल शाहदेव

नई दिल्ली । भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जो कुछ भी हो रहा है और ममता बनर्जी का जो शासनकाल है, वह युगांडा के ईदी...

आम आदमी पार्टी अब ‘आम लोगों की पार्टी’ नहीं रह गई : प्रवीण खंडेलवाल

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) और उसके नेतृत्व पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने निशाना साधा। भाजपा सांसद प्रवीण ने राज्यसभा में उपनेता पद से राघव चड्ढा को...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अजिंक्य नाइक ने की मुलाकात, 1 लाख दर्शक क्षमता वाले स्टेडियम के निर्माण पर चर्चा

मुंबई । मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र (एमएमआर) में एक विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम के विकास को आगे बढ़ाने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री...

केजरीवाल से जुड़े चार्टर्ड प्लेन विवाद पर अवध ओझा का तंज, तो क्या नेता बैलगाड़ी पर चलें

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के टिकट से दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ चुके शिक्षाविद अवध ओझा ने अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के चार्टर्ड प्लेन में सफर को...

राजीव रंजन का राहुल गांधी पर तंज, कहा-दूसरों के कहने पर राहुल ले रहे गलत फैसले

पटना । जदयू के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह हमेशा गलत फैसले लेते आ रहे हैं और...

पेट्रोलियम पदार्थों को लेकर राहुल गांधी जनता में फैला रहे भ्रमः गिरिराज सिंह

पटना । पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर सीमा शुल्क में छूट पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा। इसके अलावा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को...

admin

Read Previous

सभी आतंकी घटनाएं भाजपा सरकार में ही हुई : अजय राय

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com